रेक्सिप्रा टैबलेट (Rexipra Tablet) का प्रयोग मेजर डिप्रेसिव डिसऑर्डर (major depressive disorder), सोशल एंग्जायटी डिसऑर्डर (social anxiety disorder), और जनरलाइज्ड एंग्जायटी डिसऑर्डर के उपचार में किया जाता है। डॉक्टर इस टैबलेट को व्यापक रूप से अवसाद, चिंता, पैनिक डिसऑर्डर (panic disorder) और ऑब्सेसिव कम्पल्सिव डिसऑर्डर (obsessive compulsive disorder) जैसे अन्य मेंटल हेल्थ कंडीशन के उपचार के लिए निर्धारित करते हैं। यह एक प्रकार का एंटीडिप्रेसेंट है जिसे सेलेक्टिव सेरोटोनिन रीपटेक इनहिबिटर (SSRI) के रूप में जाना जाता है। ऐसकीटालोप्राम ऑक्सालेट (Escitalopram Oxalate) इसमें मुख्य रूप से एक्टिव इंग्रिडेंट के रूप में मौजूद रहता है। यह मस्तिष्क में एक प्राकृतिक हॉर्मोन सेरोटोनिन की मात्रा को बढ़ाता है, जो मानसिक संतुलन बनाए रखने में मदद करता है।

एडोलसेंट
रेक्सिप्रा की अनुशंसित खुराक प्रतिदिन एक बार 10 मिलीग्राम है। यदि खुराक को 20 मिलीग्राम तक बढ़ाने की जरूरत होती है, तो यह कम से कम तीन सप्ताह के बाद की जाती है।
वयस्क
रेक्सिप्रा की अनुशंसित खुराक प्रतिदिन एक बार 10 मिलीग्राम है। यदि टैबलेट की डोज को 20 मिलीग्राम तक बढ़ाने की आवश्यकता होती है तो ऐसा एक सप्ताह के बाद ही किया जाना चाहिए।
वयस्क
रेक्सिप्रा की अनुशंसित शुरुआती खुराक दिन में एक बार 10 मिलीग्राम है। यदि खुराक को 20 मिलीग्राम तक बढ़ाने की जरूरत होती है तो ऐसा कम से कम एक सप्ताह के बाद किया जाना चाहिए। दवा की अधिकतम डोज 20 मिलीग्राम है।
रेक्सिप्रा टैबलेट (Rexipra Tablet) की खुराक अगर गलती से लेना आप भूल जाए या उसका समय मिस हो जाए तो जितनी जल्दी आपको याद आए, वैसे ही आपको टैबलेट का सेवन कर लेना चाहिए। लेकिन, अगर आपके अगली डोज का टाइम हो गया है तो मिस हुई डोज को छोड़ दें। लेकिन दवा का डबल डोज एक साथ ना लें। ऐसा करना आपकी सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है।
अगर गलती से आपने इस रेक्सिप्रा टैबलेट का ओवर डोज ले लिया है तो आपको तुरंत डॉक्टर के पास जाना चाहिए। दवा का डबल डोज या अधिक डोज आपको किसी गंभीर समस्या में डाल सकता है।
यदि आपके पास इनमें से कोई भी संकेत मिले तो अपने डॉक्टर को तुरंत दिखाएं जैसे:
रेक्सिप्रा टैबलेट के आम साइड इफेक्ट्स में शामिल हैं:
यह दुष्प्रभावों की पूरी सूची नहीं है, इसके अलावा भी साइड इफेक्ट्स दिख सकते हैं। दुष्प्रभावों के बारे में चिकित्सकीय सलाह के लिए अपने डॉक्टर से बात करें।
इस दवा को लेने से पहले अपने डॉक्टर से बात करें, यदि आपको:
और पढ़ें : Mahacef Plus: महासेफ प्लस क्या है? जानिए इसके उपयोग, साइड इफेक्ट्स और सावधानियां
अगर आप गर्भवती हैं तो रेक्सिप्रा टैबलेट (Rexipra Tablet) न लें। इस दवा को लेने से पहले अपने डॉक्टर से बात करें यदि आप प्रेग्नेंट हैं या हो सकती हैं या प्रेग्नेंसी प्लानिंग कर रही हैं। गर्भावस्था के दौरान रेक्सिप्रा टैबलेट (Rexipra Tablet) का इस्तेमाल करना असुरक्षित हो सकता है। हालांकि, ह्यूमन स्टडीज काफी सीमित हैं। एनिमल स्टडीज में गर्भ में पल रहे शिशु पर दवा के इस्तेमाल के हानिकारक प्रभाव देखने को मिले हैं। डॉक्टर आपको यह टैबलेट निर्धारित करने से पहले उसके लाभों और किसी भी संभावित जोखिम की निगरानी करेंगे। कृपया अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
स्तनपान के दौरान रेक्सिप्रा टैबलेट (Rexipra Tablet) का इस्तेमाल करना असुरक्षित है। सीमित मानव डेटा से पता चलता है कि दवा ब्रेस्टमिल्क में पास हो सकती है और बच्चे को नुकसान पहुंचा सकती है। इस दवा को लेने से पहले अपने डॉक्टर से बात करें।
[mc4wp_form id=’183492″]
सभी दवाएं हर व्यक्ति से अलग-अलग इंटरैक्ट करती हैं। किसी भी दवा को शुरू करने से पहले आपको अपने डॉक्टर के साथ सभी संभावित इंटरैक्शन की जांच करनी चाहिए। यह टैबलेट नीचे लिखी इन दवाओं के साथ रिएक्ट कर सकती है। जैसे-
यह सूची पूर्ण नहीं है और अन्य दवाएं रेक्सिप्रा के साथ परस्पर क्रिया कर सकती हैं। अपने डॉक्टर को सभी दवाओं के बारे में बताइए जो आप इस्तेमाल कर रहे हैं। इसमें प्रिस्क्रिप्शन, ओवर-द-काउंटर, विटामिन और हर्बल उत्पाद शामिल हैं। अपने डॉक्टर को बताए बिना किसी नई दवा को लेना शुरू न करें।
एल्कोहॉल रेक्सिप्रा टैबलेट के तंत्रिका तंत्र के दुष्प्रभावों को बढ़ा सकता है जैसे कि चक्कर आना, उनींदापन और ध्यान केंद्रित करने में कठिनाई। कुछ लोग सोचने और डिसीजन लेने में परेशानी का अनुभव भी कर सकते हैं। इसलिए, इस टैबलेट के साथ इलाज करते समय आपको एल्कोहॉल के सेवन से बचना चाहिए। अगर किसी भी टोबैको प्रोडक्ट या एल्कोहॉल के साथ रेक्सिप्रा टैबलेट (Rexipra Tablet) का सेवन किया जाए तो इसके परिणाम हानिकारक हो सकते हैं। इसलिए, टैबलेट को किस तरह के खाद्य पदार्थों के साथ उपयोग किया जा सकता है इसके बारे में अपने डॉक्टर या फार्मासिस्ट से सलाह लें।
और पढ़ें : Deriphyllin: डेरिफीलिन क्या है? जानिए इसके उपयोग और साइड इफेक्ट्स
रेक्सिप्रा टैबलेट (Rexipra Tablet) को कमरे के सामान्य तापमान में ही रखें, कोशिश करें कि उसे डायरेक्ट सन लाइट और नमी वाली जगहों पर ना रखें। सेफ्टी के लिए इसे बच्चों और पालतू जानवरों की पहुंच से दूर रखें। टैबलेट के एक्सपायर होने के पहले ही इसका सेवन कर लें। डेट एक्सपायर हो जाने पर उसे कैसे डिस्पोज करना है इस बारे में फॉर्मासिस्ट से सलाह लेनी चाहिए।
और पढ़ें : Deworming Tablet : डीवार्मिंग टैबलेट क्या है? जानिए इसके उपयोग और साइड इफेक्ट्स
यह दवा टैबलेट के रूप में उपलब्ध है।
उम्मीद है कि ये आर्टिकल आपके लिए बहुत मददगार साबित होगा। इस आर्टिकल में बताए गए सभी दिशा-निर्देशों के बाद भी अपने डॉक्टर के द्वारा सलाह दिए जाने पर ही इस टैबलेट का सेवन करें।
डिस्क्लेमर
हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।
Escitalopram Tablets. https://www.drugs.com/cdi/escitalopram-tablets.html. Accessed On 17 July 2020
ESCITALOPRAM- escitalopram oxalate tablet, film coated. https://dailymed.nlm.nih.gov/dailymed/drugInfo.cfm?setid=2db02476-325f-ee47-a7e5-b5aed56c364c. Accessed On 17 July 2020
Escitalopram. https://medlineplus.gov/druginfo/meds/a603005.html. Accessed On 17 July 2020
REXIPRA. https://www.medicineindia.org/medicine-brand-details/9691/rexipra. Accessed On 17 July 2020
Rexipra (10 mg) (Escitalopram). https://www.medindia.net/drug-price/escitalopram/rexipra-10-mg.htm. Accessed On 17 July 2020
REXIPRA. https://www.ndrugs.com/?s=rexipra&t=dosage. Accessed On 17 July 2020
Current Version
17/07/2020
Shikha Patel द्वारा लिखित
के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. प्रणाली पाटील
Updated by: Niharika Jaiswal