ग्लाइकोमेट एसआर 500 (Glycomet SR 500) टैबलेट का जेनेरिक फॉर्मूला मेटफॉर्मिन 500mg है। मेटाफॉर्मेन ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने के काम आती है। इसका उपयोग टाइप 2 डायबिटीज के मरीजों के लिए किया जाता है। इस दवा के साथ डॉक्टर पेशेंट को एक हेल्दी डायट, एक्सरसाइज और सही लाइफस्टाइल फॉलो करने की सलाह देते हैं, जिससे टाइप 2 डायबिटीज से पीड़ित व्यक्ति की सेहत अच्छी हो सके। मेटाफॉर्मिन डायबिटीज के कारण होने वाले किडनी डैमेज, हार्ट अटैक और अंधेपन को रोकने में मददगार साबित होती है। मेटफॉर्मिन आंतों में ग्लूकोज को कम अवशोषित होने देता है और इंसुलिन के सिक्रिशन को बढ़ावा देता है।

इस टैबलेट के डोज के लिए आपको अपने डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए। बिना डॉक्टर के परामर्श के आपको किसी भी दवा का सेवन नहीं करना चाहिए।
[mc4wp_form id=’183492″]
ग्लाइकोमेट एसआर 500 (Glycomet SR 500) का डोज अगर छूट जाए या मिस हो जाए तो जितनी जल्दी आपको याद आ सके, उतने जल्दी ही आपको टैबलेट खा लेनी चाहिए। अगर आपके अगले डोज का वक्त हो गया है तो मिस हुई डोज को छोड़ दें। लेकिन दवा का डबल डोज एक साथ ना लें। इससे आपकी सेहत को नुकसान हो सकता है।
अगर गलती से आपने इस टैबलेट का ओवर डोज ले लिया है तो आपको तुरंत डॉक्टर के पास जाना चाहिए। किसी भी दवा का ओवरडोज होना खुद में एक मेडिकल इमरजेंसी हो सकती है।
ग्लाइकोमेट एसआर 500 (Glycomet SR 500) टैबलट का सेवन खाना खाने के बाद अपने डॉक्टर के परामर्श के अनुसार पानी के साथ ले सकते हैं। डॉक्टर के द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों का पालन दवा के डोज लेते समय जरूर करना चाहिए। वहीं इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि डॉक्टर के द्वारा बताए गए डोज से न कम और न ही ज्यादा मात्रा का सेवन करना चाहिए। वहीं, इस दवा का सेवन करने के बाद रिएक्शन हो सकता है। इसके अलावा कोई स्वास्थ्य समस्या भी हो सकती है। ऐसे में आपको तुरंत डॉक्टर के पास जा कर अपना इलाज कराना चाहिए। वहीं दवा का सेवन बिना डॉक्टर से पूछे बंद ना करें। डॉक्टर से पूछने के बाद और जांच के बाद ही दवा की खुराक को बंद करें।
और पढ़ें : डायबिटीज और इरेक्टाइल डिसफंक्शन – जानिए कैसे लायें सुधार
इस दवा का उपयोग इस स्वास्थ्य समस्या के इलाज के लिए किया जाता है :
टाइप 2 डायबिटीज
इस टैबलेट का इस्तेमाल एक निश्चित डायट और एक्सरसाइज के साथ टाइप 2 डायबिटीज से पीड़ित व्यक्ति को करने की सलाह दी जाती है। डॉक्टर मरीज को दवा के साथ डायट, एक्सरसाइज और हेल्दी लाइफस्टाइल के बारे में बताते हैं।
पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम (PCOS)
जब किसी महिला के गर्भाशय के बाहरी लाइनिंग में ओवरी पर सिस्ट हो जाते हैं तो इसे पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम कहते हैं। इसके होने के लिए हॉर्मोनल डिसबैलेंस जिम्मेदार होता है। पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम में भी डॉक्टर इस दवा का सेवन करने की सलाह देते हैं।
इस दवा का सेवन करने से निम्न साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं, जैसे :
इनके अलावा कुछ अन्य साइड इफेक्ट्स भी देखने को मिल सकते हैं :
कब इस दवा का सेवन न करें?
एलर्जी
अगर आपको मेटफॉर्मिन से एलर्जी हो तो इस दवा का सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि इससे आपको सेहत संबंधी समस्या हो सकती है।
मेटैलिक एसिडोसिस
इस टैबलेट को मेटैलिक एसिडोसिस से ग्रसित व्यक्ति को नहीं दिया जाता है। इससे उसकी तबीयत और ज्यादा खराब हो सकती है।
किडनी इम्पेयरमेंट
अगर आपको किडनी से जुड़ी कोई भी समस्या है तो आप इस टैबलेट का सेवन ना करें। इससे आपकी हेल्थ कंडीशन और ज्यादा खराब हो सकती है। अगर आप किडनी का कोई टेस्ट कराने के लिए जा रहे हैं तो इस दवा का सेवन बिल्कुल ना करें। क्योंकि इससे आपके रिजल्ट पर प्रभाव पड़ सकता है। अगर आपको किडनी की कोई भी समस्या है तो दवा को लेने से पहले डॉक्टर को जरूर बता दें।
क्या प्रेग्नेंसी या ब्रेस्टफीडिंग के दौरान ग्लाइकोमेट एसआर 500 (Glycomet SR 500) को लेना सुरक्षित है?
कोई भी डॉक्टर इस टैबलेट को प्रेग्नेंसी में तब तक लेने की सलाह नहीं देते हैं, जब तक कि बहुत जरूरी ना हो। जिससे मां और गर्भ में पल रहे बच्चे के लिए परेशानी पैदा हो सकती है। वहीं, स्तनपान कराने वाली महिलाओं को भी बिना डॉक्टर के परामर्श पर इस दवा का सेवन नहीं करना चाहिए। इससे बच्चे में कई तरह से साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं।
इसके अलावा अन्य स्थितियों में भी सावधानी बरतनी चाहिए :
तनाव (Stress)
अगर कोई मरीज किन्हीं कारणों से तनाव से गुजर रहा है, तो इस टैबलेट का सेवन बंद कर देना चाहिए। वो तनाव ट्रामा, सर्जरी, एक्सीडेंट या बुखार आदि के कारण हो सकता है। इस स्थिति में ये दवा ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में असमर्थ साबित हो सकती है। इसलिए इन परिस्थितियों में आपको अपने डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।
डायरिया
ये टैबलेट लेने के शुरुआती समय में आपको डायरिया हो सकता है। ज्यादातर मामलों में पाया गया है कि ये दवा डायरिया होने का कारण बन सकती है। इसके अलावा अगर आप इस दवा का सेवन ज्यादा दिनों तक करने के लिए सोच रहे हैं तो अपने डॉक्टर से इस समस्या के बारे में जरूर बात कर लें।
लैक्टिक एसिडोसिस
अगर आप लैक्टिक एसिडोसिस की समस्या जूझ रहे हैं तो आपके द्वारा इस टैबलेट का सेवन करना जानलेवा साबित हो सकता है। ये टैबलेट लैक्टिक एसिडोसिस के साथ हार्ट डिजीज, किडनी डिजीजी से ग्रसित लोगों के लिए काफी घातक साबित हो सकती है, क्योंकि ये दवा भी हार्ट डिजीज और किडनी डिजीज में होने वाली दवाओं की तरह की कम करती है। ऐसे में ये उन समस्याओं की दवाओं के साथ रिएक्ट कर सकता है। इस स्थित में अगर आपको इनमें से कोई भी समस्या हो तो आप अपने डॉक्टर को जरूर बताएं।
टाइप 1 डायबिटीज
ये टैबलेट कभी भी टाइप 1 डायबिटीज मेलिटस से पीड़ित व्यक्ति को नहीं दिया जाना चाहिए। क्योंकि ये दवा उनके लिए असरदार साबित नहीं होती है।
विटामिन बी12 डेफिसिएंसी
इस दवा का उपयोग उन लोगों को बिल्कुल भी करने की हिदायत नहीं दी जाती है, जो विटामिन बी12 डेफिसिएंसी से जूझ रहे हैं। जैसा कि पहले ही बताया गया है कि ये ब्लड शुगर लेवल को कम करता है, तो विटामिन बी12 डेफिसिएंसी के साथ इसका सेवन करने से मरीज की स्थिति और ज्यादा बदतर हो जाती है। इसके लिएअगर आपको दवा का सेवन करना जरूरी है तो आप अपने डॉक्टर के साथ मिल कर विटामिन बी12 डेफिसिएंसी के सप्लीमेंट्स और ग्लाइकोमेट एसआर 500 (Glycomet SR 500) टैबलेट के डोज और टाइमिंग को एडजस्ट करें।
यूं तो हर दवा हर व्यक्ति पर अलग-अलग तरह से रिएक्ट करती है। इस दवा को लेने से पहले भी इसके रिएक्शन को लेकर डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
क्या ग्लाइकोमेट एसआर 500 (Glycomet SR 500) भोजन या शराब के साथ रिएक्शन करती है?
ये टैबलेट फूड के साथ रिएक्ट करती है या नहीं, अभी तक इसकी कोई खास जानकारी नहीं मिल पाई है। इस बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से संपर्क करें। शराब के साथ इस दवा का सेवन नहीं करना चाहिए। इसके अलावा शराब के साथ अगर गलती से आपने इस दवा का सेवन कर लिया है तो कुछ स्वास्थ्य समस्या हो सकती है। ऐसी स्थिति में तुरंत डॉक्टर से मिलें।
इन दवाओं के साथ हो सकता है रिएक्शन
इन बीमारियों के साथ भी ग्लाइकोमेट एसआर 500 (Glycomet SR 500) के रिएक्शन की संभावनाएं हैं :
कार्डियोवैस्कुलर डिजीज
ग्लाइकोमेट एसआर 500 (Glycomet SR 500) हार्ट डिजीज, ब्लड वेसेल्स आदि जैसी कार्डियोवैस्कुलर डिजीज से पीड़ित व्यक्ति के लिए सही दवा नहीं है। ये दवा हार्ट पेशेंट की तबीयत को और ज्यादा खराब कर सकती है। इसलिए अगर आप कार्डियोवैस्कुलर डिजीज के पेशेंट हैं तो डॉक्टर से इस दवा के सेवन से पहले जरूर पूछ लें।
हाइपोग्लाइसीमिया (Hypoglycemia)
हाइपोग्लाइसीमिया एक ऐसी स्थिति है, जिसमें ब्लड शुगर लेवल काफी कम हो जाता है। वहीं, ग्लाइकोमेट एसआर 500 (Glycomet SR 500) टैबलेट ब्लड शुगर लेवल को कम करने के काम आता है। इस कंडीशन में इस टैबलेट को खाने से हाइपोग्लाइसीमिया से पीड़ित मरीज का ब्लड शुगर लेवल और भी कम हो सकता है। ये स्थिति व्यक्ति के लिए जानलेवा साबित हो सकती है।
ग्लाइकोमेट एसआर 500 (Glycomet SR 500) को कमरे के तापमान में रखना चाहिए, कोशिश करें कि उसे सीधे धूप में ना रखें। ग्लाइकोमेट एसआर 500 (Glycomet SR 500) को फ्रिज में नहीं रखना चाहिए। इसके साथ ही इस दवा को बच्चों और पालतू जानवरों की पहुंच से दूर रखें। ग्लाइकोमेट एसआर 500 (Glycomet SR 500) एक्सपायर होने के पहले ही इसका खा लें, वहीं अगर टैबलेट का लंबे समय तक सेवन करना हो तो डॉक्टर का सलाह जरूर लें। दवा एक्सपायर हो जाए तो उसे कैसे डिस्पोज करना है उसको लेकर फॉर्मासिस्ट से सलाह लेनी चाहिए। टैबलेट के रैपर को डस्टबिन में डिस्पोज करें ताकि बाद में इसे रिसाइकिल किया जा सके।
ये दवा टैबलेट के रूप में उपलब्ध है।
उम्मीद है कि ये आर्टिकल आपके लिए बहुत मददगार होगा। इस आर्टिकल में बताए गए सभी दिशा-निर्देशों के बाद भी अपने डॉक्टर के द्वारा सलाह दिए जाने पर ही इस टैबलेट का सेवन करें।
डिस्क्लेमर
हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।
Metformin drugs.com/metformin.html Accessed on 06/7/2020
Metformin https://pubchem.ncbi.nlm.nih.gov/compound/4091#section=Top Accessed on 06/7/2020
Metformin https://www.drugbank.ca/drugs/DB00331Accessed on 06/7/2020
Metformin https://medlineplus.gov/druginfo/meds/a696005.html Accessed on 06/7/2020
Metformin https://www.nhs.uk/medicines/metformin/ Accessed on 06/7/2020
metformin hydrochloride oral solution https://www.accessdata.fda.gov/drugsatfda_docs/label/2003/21591_riomet_lbl.pdf Accessed on 06/7/2020
metformin hydrochloride tablet https://www.accessdata.fda.gov/drugsatfda_docs/label/2008/020357s031,021202s016lbl.pdf Accessed on 06/7/2020
Current Version
07/07/2020
Shayali Rekha द्वारा लिखित
के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. प्रणाली पाटील
Updated by: Niharika Jaiswal