के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. प्रणाली पाटील · फार्मेसी · Hello Swasthya
उडिलिव 300 का उपयोग मुख्य रूप से पित्ताशय की पथरी यानि पथरी के इलाज और उसकी रोकथाम के लिए किया जाता है। इसमें अर्सोडिऑक्सीकोलिक एसिड का समायोजन होता है। यह चिकित्सक द्वारा निर्धारित अन्य कई स्थितियों के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है।उडिलिव शरीर में प्राकृतिक रूप से पाया जाने वाला पित्त अम्ल (bile acid ) है। यह शरीर में कोलेस्ट्रॉल को गलाने का कार्य करता है। जो पित्त पथरी बनाता है और लिवर में कोलेस्ट्रॉल के उत्पादन को रोकता है। पूरी तरह से स्टोन को घुलने में कई महीने लग सकते हैं, इसलिए आपको नियमित रूप से दवा लेने की जरूरत है। यह अन्य प्रकार के पित्त एसिड की मात्रा को भी कम कर सकता है जो कि स्तर बढ़ने पर लिवर कोशिकाओं के लिए हानिकारक हो सकते हैं।
उडिलिव का उपयोग आमतौर पर निम्नलिखित स्थितियों से जुड़े लक्षणों के उपचार के लिए किया जाता है:
पित्ताशय की पथरी यानी पित्ताशय में स्टोन के कारण पेट में दर्द होता है। अगर सही समय पर स्टोन का इलाज न कराया जाए तो स्टोन की संख्या बढ़ सकती है। पित्ताशय में स्टोन के कारण वॉमिटिंग की समस्या और डायजेशन में समस्या हो सकती है। कोलेस्ट्रॉल या फिर बाइल सॉल्ट के कारण स्टोन की समस्या हो सकती है। डॉक्टर स्टोन के साइज और संख्या के अनुसार ही पेशेंट का ट्रीटमेंट करते हैं और दवा देते हैं। उडिलिव दवा का सेवन कब करना चाहिए और कब नहीं, इस बारे में डॉक्टर बेहतर बता सकता है। बिना डॉक्टर से परामर्श किए इस दवा का सेवन न करें।
और पढ़ें: Sinarest Syrup: सिनारेस्ट सिरप क्या है? जानिए इसके उपयोग, साइड इफेक्ट्स और सावधानियां
उडिलिव 300 की खुराक प्रत्येक व्यक्ति पर भिन्न-भिन्न रूप से प्रभाव डालती है। इस कारण डॉक्टर आपकी स्थिति और उम्र के आधार पर आपका डोज तय करते हैं। डॉक्टर द्वारा निर्धारित सटीक खुराक और अवधि का पालन करना चाहिए। पित्त पथरी के लिए, आमतौर पर 300 मिलीग्राम निर्धारित किया जाता है। यह दिन में दो बार लिया जाना चाहिए।
ओवरडोज का प्रयोग करने से बचना चाहिए। यदि ऐसी स्थिति आती है तो आपको तुंरत ही अपने नजदीकी डॉक्टर या आपातकालीन सेवा से संपर्क करें।
मिस हुई डोज के लिए यह सलाह दी जाती है कि याद आते ही छुटी हुई खुराक लेनी चाहिए। यदि आपकी दूसरी खुराक का समय हो गया है तो छूटी खुराक को न लें। याद रखें आपको डबल खुराक यानि ओवरडोज नहीं लेना है।
और पढ़ें:Ibugesic Plus : इबूगेसिक प्लस क्या है? जानिए इसके उपयोग, साइड इफेक्ट्स और सावधानियां
और पढ़ें:Clobetasol : क्लोबेटासोल क्या है? जानिए इसके उपयोग, साइड इफेक्ट्स और सावधानियां
उडिलिव 300 के लिए प्रमुख और मामूली दुष्प्रभाव दोनों हो सकते हैं। जैसे-जैसे आपके शरीर को दवा की आदत पड़ती है ये दुष्प्रभाव गायब हो सकते हैं। ज्यादातर इसके मामूली लक्षण दिखाई देते हैं। जो स्वंय ही ठीक हो जाते हैं। यदि आपको कुछ ऐसे लक्षण महसूस जो साधारण नहीं है, या ऐसे लक्षण जो स्वंय ठीक नहीं हो रहे हैं तो आप अपने डॉक्टर से संपर्क करें।
[mc4wp_form id=’183492″]
और पढ़ें: Sucralfate : सुक्रालफेट क्या है? जानिए उपयोग, साइड इफेक्ट्स और सावधानियां
लिवर की बीमारी वाले रोगियों में, उडिविल 300 का प्रयोग गंभीर दुष्प्रभाव दिखा सकता है। इसलिए, इसका उपयोग कमजोर लिवर और लिवर की बीमारी वाले रोगियों में अतिरिक्त देखभाल और सावधानी के साथ किया जाना चाहिए। ऐसे मामलों में, डॉक्टर द्वारा लिवर फंक्शन की अच्छे तरीके से निगरानी की सलाह दी जा सकती है। यह प्रतिकूल प्रभाव के जोखिम के कारण पुराने लिवर रोगों से पीड़ित रोगियों में उपयोग के लिए अनुशंसित नहीं है।
सुरक्षा की दृष्टि से यह दवा गर्भवती महिलाओं में उपयोग के लिए अनुशंसित नहीं की गई है। जब तक कि आवश्यक न हो। इस दवा को लेने से पहले डॉक्टर के साथ सभी जोखिमों और लाभों पर चर्चा की जानी चाहिए।
यह दवा स्तनपान कराने वाली महिलाओं में उपयोग करने के लिए अनुशंसित नहीं है जब तक कि आवश्यक न हो। इस दवा को लेने से पहले डॉक्टर के साथ सभी जोखिमों और लाभों पर चर्चा की जानी चाहिए।
और पढ़ें: Clonidine : क्लोनिडीन क्या है? जानिए इसके उपयोग, साइड इफेक्ट्स और सावधानियां
कुछ दवाएं, जब उर्सोडॉक्सिकोलिक एसिड के साथ संयुक्त होती हैं तो या तो दुष्प्रभाव को बढ़ा सकती हैं या इस दवा के प्रभाव को कम कर सकती हैं। निम्न सूची में दी गई दवाएं उडिलिव 300 के साथ मिलकर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकती हैं।
उडिविल 300 के साथ शराब का सेवन करने से गंभीर दुष्प्रभाव होने के बारे में जानकारी नहीं है। हालांकि, जब शराब के साथ ली जाती है, तो दवा कम प्रभाव दिखाती है। इसलिए, इस दवा के दौरान शराब का सेवन बंद करने की सलाह दी जाती है।
और पढ़ें: Dolo 650MG Tablet : डोलो 650 एमजी टैबलेट क्या है? जानिए इसके उपयोग, साइड इफेक्ट्स और सावधानियां
उडिलिव 300 को सीधे गर्मी और धूप से दूर ठंडी और सूखी जगह पर स्टोर करना चाहिए। बच्चों और पालतू जानवरों की पहुंच से दवा को दूर रखना चाहिए। इसके प्रभाव को बनाए रखने के लिए इस दवा की पैकेजिंग को बरकरार रखा जाना चाहिए।
उपरोक्त जानकारी चिकित्सा सलाह का विकल्प नहीं है। अगर आपको किसी भी प्रकार की समस्या महसूस हो रही है तो बेहतर होगा कि आप डॉक्टर से जांच कराएं और उनकी सलाह से ही दवाइयों का सेवन करें। आप हेल्थ संबंधि अधिक जानकारी के लिए हैलो स्वास्थ्य की वेबसाइट विजिट कर सकते हैं। अगर आपके मन में कोई प्रश्न है तो हैलो स्वास्थ्य के फेसबुक पेज में आप कमेंट बॉक्स में प्रश्न पूछ सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए डॉक्टर से संपर्क करें।
डिस्क्लेमर
हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।