
जोरल एम1 टैबलेट (Zoryl M1 Tablet) प्रेस्क्रिप्शन मेडिसिन है। डॉक्टर द्वारा पर्चे पर लिखे जाने के बाद ही आप इस दवा का इस्तेमाल कर सकते हैं।
इस दवा में मौजूद सक्रिय तत्व ग्लैमपिराइड (Glimepiride) + मेटफोर्मिन (Metformin) + वोग्लिबोज (Voglibose) है।
इस दवा का इस्तेमाल टाइप 2 डायबिटीज के इलाज के लिए किया जाता है।
टाइप II डायबिटीज मेलेटस
इस टैबलेट का उपयोग टाइप II डायबिटीज मेलेटस वाले वयस्कों में ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित करने के लिए किया जाता है। दवा को आमतौर पर संतुलित आहार और नियमित व्यायाम के साथ लिया जाता है।
यह टैबलेट अग्न्याशय से इंसुलिन के स्राव को बढ़ाती है और लिवर से ग्लूकोज के रिलीज को भी नियंत्रित करती है।
एलर्जी
यदि आपको इस दवा में मौजूद किसी सक्रिय या निष्क्रिय अवयव के साथ एलर्जी है, तो आपके लिए इस दवा का उपयोग करने की मनाही है।
इस दवा को लेने से पहले ये बाते याद रखें :
हाइपोग्लाइसीमिया
यह टैबलेट रक्त शर्करा के स्तर को कम कर सकता है। बुजुर्गों, कुपोषित, किडनी और पिट्यूटरी ग्रंथि विकारों वाले लोगों में जोखिम और भी अधिक होता है। आपको ऐसी किसी भी घटना की सूचना डॉक्टर को देनी चाहिए।
तनाव
इस दवा का उपयोग बुखार, आघात, सर्जरी, या दुर्घटनाओं जैसे तनावपूर्ण स्थितियों के संपर्क में आने वाले रोगियों में बंद कर दिया जाना चाहिए क्योंकि यह टैबलेट इन स्थितियों में ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित करने में प्रभावी नहीं हो सकती है।
लिवर / किडनी की बीमारी
यह टैबलेट किडनी और / या लिवर के विकार वाले रोगियों में सावधानी के साथ उपयोग की जानी चाहिए। ऐसे मामलों में ब्लड शुगर लेवल की निगरानी आवश्यक है।
फ्लूइड रिटेंशन
कुछ मामलों में यह दवा फ्लूइड रिटेंशन का कारण बन सकती है जो शरीर पर गंभीर और हानिकारक प्रभाव डाल सकती है।
दिल की बीमारी
यह टैबलेट हृदय से संबंधित जटिलताओं का कारण बन सकती है। खासकर अगर आपको हृदय की सक्रिय बीमारी है।
वजन बढ़ना
इस दवा के इस्तेमाल से कुछ रोगियों में वजन बढ़ सकता है।
हेमोलिटिक एनीमिया
यह टैबलेट हेमोलिटिक एनीमिया का कारण बन सकती है। अगर आपको G6PD की कमी एक दुर्लभ आनुवंशिक विकार है तो इस दवा का इस्तेमाल बहुत ही सावधानी के साथ किया जाना चाहिए।
गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं में जब तक बहुत आवश्यक न हो, तब तक डॉक्टर दवा का उपयोग करने के लिए अनुशंसित नहीं करते हैं। इस टैबलेट के साथ ट्रीटमेंट से पहले डॉक्टर के साथ दवा से होने वाले जोखिम और लाभ पर चर्चा करें। नैदानिक स्थिति के आधार पर डॉक्टर अल्टरनेटिव ट्रीटमेंट सजेस्ट कर सकते हैं।
[mc4wp_form id=’183492″]
जोरल एम1 टैबलेट (Zoryl M1 Tablet) के इस्तेमाल से होने वाले कुछ गंभीर और कॉमन दुष्प्रभाव इस प्रकार हैं :
जोरल एम1 टैबलेट (Zoryl M1 Tablet) को लेने से पहले भी इसके रिएक्शन को लेकर डॉक्टर से सलाह जरूर लें। विशेष रूप से अगर आप नीचे लिखी दवाएं ले रहे हैं-
और पढ़ें : Calcimax P: कैल्सिमैक्स पी क्या है? जानिए इसके उपयोग और साइड इफेक्ट्स
जोरल एम1 टैबलेट (Zoryl M1 Tablet) किस तरह के फूड्स के साथ नहीं ली जा सकती है, इस विषय में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से संपर्क करें।
यह दवा कुछ हेल्थ कंडीशंस के साथ इंटरैक्ट कर सकती है। जैसे-
टैबलेट (Zoryl M1 Tablet) का डोज अगर छूट जाए तो आपको जितनी जल्दी याद आ सके, उतनी जल्दी ही इस टैबलेट का सेवन कर लेना चाहिए। अगर आपके अगले डोज का वक्त हो गया है तो मिस हुए डोज को छोड़ दें। लेकिन टैबलेट का डबल डोज एक साथ ना लें।
जोरल एम1 टैबलेट (Zoryl M1 Tablet) का ओवरडोज गंभीर दुष्प्रभावों की वजह बन सकता है। अगर भूल से आपने टैबलेट का ओवर डोज ले लिया है तो अपने डॉक्टर को तुरंत रिपोर्ट करें।
और पढ़ें : Calcimax P: कैल्सिमैक्स पी क्या है? जानिए इसके उपयोग और साइड इफेक्ट्स
यह दवा टैबलेट फॉर्म में 1 और 2 मिलीग्राम की स्ट्रेंथ में मार्केट में अवेलेबल है।
दवा की उपलब्धता की स्थिति : यह भारत में प्रतिबंधित नहीं है।
उम्मीद है कि ये आर्टिकल आपके लिए बहुत मददगार होगा। इस आर्टिकल में बताए गए सभी दिशा-निर्देशों के बाद भी अपने डॉक्टर के द्वारा सलाह दिए जाने पर ही इस टैबलेट का सेवन करें।
डिस्क्लेमर
हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।
Glimepiride. https://dailymed.nlm.nih.gov/dailymed/drugInfo.cfm?setid=60e9397e-83b9-489e-9683-6f87e458bbaa. Accessed On 31 Aug 2020
Glimepiride tablets. https://www.accessdata.fda.gov/drugsatfda_docs/label/2009/020496s021lbl.pdf. Accessed On 31 Aug 2020
Glimepiride. https://pubchem.ncbi.nlm.nih.gov/compound/3476#. Accessed On 31 Aug 2020
Zoryl M. https://www.medindia.net/drug-price/glimepiride/zoryl-m.htm. Accessed On 31 Aug 2020
ZORYL-M1. https://www.medicineindia.org/medicine-brand-details/14991/zoryl-m1. Accessed On 31 Aug 2020
ZORYL M USES. https://www.ndrugs.com/?s=zoryl%20m. Accessed On 31 Aug 2020
Current Version
03/09/2020
Shikha Patel द्वारा लिखित
के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. प्रणाली पाटील
Updated by: Niharika Jaiswal