कोकोआ एक ऐसा पौधा है जिससे चॉकलेट का निर्माण किया जाता है। कोकोआ के बीजों को रोस्ट कर के डार्क चॉकलेट बनाई जाती है। इसके अलावा, इसके बीजों को पीस कर उसका पाउडर भी बनाया जाता है। इसको एक औषधि के रूप में भी इस्तेमाल किया जाता है। कोकोआ बटर को कॉस्मेटिक्स, दवाइयों आदि में भी प्रयोग किया जाता है।
कोकोआ में कई तरह के केमिकल होते हैं। इसके साथ ही कोकोआ में फ्लैवोनॉयड एंटीऑक्सीडेंट भी पाया जाता है। अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है कि यह शरीर में किस तरह से काम करता है। लेकिन, खून की नसों के रिलेक्सेशन में मददगार होता है। साथ ही ब्लड प्रेशर को निम्न रखने में भी सहायता करता है। कोकोआ शरीर में से ऐसे संघटकों (Compounds) को कम करता है जो नसों में ब्लॉकेज करते हैं। दूसरे शब्दों में कहा जा सकता है कि कोकोआ खून की नसों को ब्लॉक नहीं होने देता है।

और पढ़ें : Cauliflower: फूल गोभी क्या है?
इसका उपयोग किस लिए किया जाता है?
कोकोआ का उपयोग चॉकलेट और दवाओं के रूप में किया जाता है। कोकोआ का सेवन करने से दिल संबंधित बीमारियों का जोखिम कम हो जाता है। कोकोआ का उपयोग ब्लड प्रेशर को कम करने के लिए भी दवा के रुप में किया जाता है। ज्यादातर रिसर्च में पाया गया है कि कोकोआ से बना हुआ डार्क चॉकलेट खाने से हाई ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है। इसके अलावा कोकोआ शरीर में कोलेस्ट्रॉल को भी नियंत्रित रखता है।
कोकोआ का इस्तेमाल इन समस्याओं को ठीक करने के लिए किया जाता है-
कितना सुरक्षित है कोकोआ का उपयोग ?
कोकोआ का सेवन करना बहुत सुरक्षित है। ज्यादातर लोग इसे चॉकलेट के रूप में खाते हैं। कोकोआ बटर को त्वचा पर लगाना भी सुरक्षित होता है। इससे एजिंग भी नहीं होती है।
और पढ़ें : Coriander : धनिया क्या है?
विशेष सावधानी और चेतावनी:
कोकोआ का प्रयोग करने से पहले कुछ स्थितिओं में अपने डॉक्टर या हर्बलिस्ट से परामर्श ले लेना चाहिए…
कोकोआ में कैफीन और उससे संबंधित केमिकल्स होते हैं। कोकोआ को ज्यादा मात्रा में खाने से कैफीन संबंधित साइड इफेक्ट्स सामने आते हैं। जैसे कि इंसान खुद को नर्वस महसूस करने लगता है, ज्यादा मूत्रत्याग होना, नींद ना आना और दिल की धड़कनों का बढ़ जाना। कोकोआ त्वचा संबंधित एलर्जी भी उत्पन्न कर सकता है। गैस जैसी पेट संबंधित दिक्कतें भी होने लगती है। हालांकि ज्यादातर लोगों में किसी भा तरह का कोई भी साइड इफेक्ट नहीं पाया गया है। लेकिन, आपको किसी भी तरह का साइड इफेक्ट अगर नजर आता है तो आप तुरंत अपने डॉक्टर या हर्बलिस्ट से मिलें।
और पढ़ें : Duckweed: डकवीड क्या है?
कोकोआ को आप कुछ दवाओं के साथ न लें तो आपके लिए बेहतर होगा। कुछ दवाओं के साथ आपके शरीर पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकते हैं। वहीं, कुछ साइड इफेक्ट्स भी सामने आ सकते है।
एडनोसिन (Adenosine)
कोकोआ के साथ एडनोसिन नहीं लेना चाहिए। एडनोसिन डॉक्टर दिल की जांच के दौरान देते हैं। इस टेस्ट को कार्डियक स्ट्रेस टेस्ट कहते हैं। इस टेस्ट को कराने से पहले आपको कोकोआ का सेवन लगभग 24 घंटे पहले बंद कर देना चाहिए।
क्लोजापिन (Clozapine)
कोकोआ का कैफीन क्लोजापिन के साथ रिएक्ट करता है, जिसके कारण साइड इफेक्ट सामने आने लगते हैं। इसमें शरीर में दर्द जैसी भी समस्याएं भी सामने आती है।
डायपिरिडामोल (Dipyridamole)
डायपिरिडामोल का इस्तेमाल भी कार्डियक स्ट्रेस टेस्ट के लिए किया जाता है। इसलिए कोकोआ का सेवन टेस्ट से 24 छंटे पहले बंद कर देना चाहिए।
अर्गोटामिन (Ergotamine)
कोकोआ के कैफीन के साथ मिल कर अर्गोटामिन शरीर द्वारा किसी भी चीज को ग्रहण करने की क्षमता को बढ़ा देता है। इससे कई करह के साइड इफेक्ट्स सामने आते हैं।
एस्ट्रोजेंस (Estrogens)
एस्ट्रोजेंस के साथ कोकोआ लेने से शरीर में दर्द, सिर दर्द, दिल की धड़कनों का बढ़ना आदि समस्याएं होती हैं। कोकोआ का कैफीन शरीर की गतिविधियों को धीमा कर देता है।
लीथियम (Lithium)
लीथियम हमारे शरीर में प्राकृतिक रूप से होता है। इसलिए अगर आप लीथियम के साथ कोकोआ ले रहे हैं तो उसे धीरे-धीरे बंद कर दें, वरना आपके शरीर में साइड इफेक्ट्स नजर आने लगेंगे।
अस्थमा की दवाएं (Asthma)
कोकोआ की कैफीन दिल को उत्तेजित करता है। अस्थमा की दवाओं के साथ कोकोआ लेने से दिल से संबंधित बीमारियां हो सकती है।
डायबिटीज की दवाएं (Diabetes)
डायबिटीज की दवाओं के साथ कोकोआ नहीं लेना चाहिए। क्योंकि डायबिटीज की दवाएं आपके शुगर लेवल को कम करने के लिए होती है। लेकिन, जैसे ही आप डायबिटीज की दवाओं के साथ कोकोआ लेते हैं ब्लड शुगर लेवल कम नहीं हो पाता है और दवाओं को बेअसर कर देता है।
और पढ़ें : Garlic : लहसुन क्या है?
एंटीबायोटिक (Antibiotics)
एंटीबायोटिक के साथ कोकोआ लेने से आपको सिरदर्द, बदन दर्द, दिल की धड़कनों का धीमा होना जैसी समस्याएं हो सकती है।
गर्भनिरोधक दवाओं के साथ अगर आप कोकोआ का सेवन करती हैं तो सिरदर्द, दिल की तेज धड़कनें जैसी समस्याएं सामने आ सकती हैं।
इसके अलावा अगर आप इन दवाओं के साथ कोकोआ का सेवन करते हैं तो आपको साइड इफेक्ट्स से गुजरना पड़ सकता है।
कोकोआ (Cocoa) को लेने की सही खुराक क्या है ?
डिस्क्लेमर
हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।
Cocoa http://www.webmd.com/vitamins-supplements/ingredientmono-812-cocoa.aspx?activeingredientid=812& Accessed on August 10, 2017
Cocoa Butter Creme Cream http://www.webmd.com/drugs/2/drug-93244/cocoa-butter-creme-topical/details Accessed on August 10, 2017
8 Cocoa Butter Benefits and Uses https://draxe.com/cocoa-butter/ Accessed August 10, 2017
11 Health and Nutrition Benefits of Cocoa Powder https://www.healthline.com/nutrition/cocoa-powder-nutrition-benefits Accessed on December 16, 2019
Health benefits of cocoa https://www.ncbi.nlm.nih.gov/pubmed/24100674 Accessed on December 16, 2019
Current Version
16/07/2020
Shayali Rekha द्वारा लिखित
के द्वारा मेडिकली रिव्यूड Dr Sharayu Maknikar
Updated by: Nidhi Sinha
के द्वारा मेडिकली रिव्यूड
Dr Sharayu Maknikar