backup og meta

Deer Velvet: डियर वेलवेट क्या है?

के द्वारा मेडिकली रिव्यूड Dr Sharayu Maknikar


Mona narang द्वारा लिखित · अपडेटेड 31/05/2020

Deer Velvet: डियर वेलवेट क्या है?

परिचय

डियर वेलवेट (Deer velvet) क्या है?

डियर एंटलर एकमात्र ऐसा ढांचा है, जिसकी हड्डी हर साल पूरी तरह से पुनर्जीवित होती है। डियर एंटलर वेलवेट हड्डी की आंतरिक संरचना को ढकने वाला एपिडर्मिस है, जो एंटलर पर विकसित होता है। यह टिशू प्रत्येक वसंत बढ़ता है और इसे एक पशुचिकित्सा या प्रमाणित किसान द्वारा हटाया जाता है। डियर वेलवेट को हटाने के बाद एक जगह इकट्ठा किया जाता है और फिर विभिन्न औषधीय रूपों में इसके निर्माण से पहले इसे फ्रोजन या सुखाया जाता है। प्रॉसेसिंग के दौरान इसे गर्म करने से इसके लाभकारी प्रभाव कम या नष्ट हो सकते हैं। इसलिए इसे फ्रोजन और सुखाकर अलग-अलग तरीकों से दवाओं बनाने के लिए प्रयोग किया जाता है। इसमें कई सारे ऐसे कंपाउंड होते हैं, जो हमारे स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसका बोटैनिकल नाम Elk velvet antler है।

और पढ़ें:  Ashwagandha : अश्वगंधा क्या है?

उपयोग

डियर वेलवेट का उपयोग किस लिए किया जाता है?

एक प्राकृतिक एडेप्टोजन के रूप में कार्य करता है। ये शरीर की कई प्राणलियों पर प्रभाव डालता है। इसमें मौजूद सक्रिय तत्व शरीर द्वारा पदार्थों को संसाधित करने के लिए आवश्यक होते हैं। चीन में इसका प्रयोग सेक्स टॉनिक के रूप में किया जाता है। कई जगहों पर इसका प्रयोग स्ट्रेस को दूर करने के लिए किया जाता है। कई शोध में ऑस्टियो अर्थराइटिस और रयूमेटाइड अर्थराइटिस के इलाज के लिए भी इसे उपयोगी माना गया है।

इन परेशानियों में मददगार:

  • शरीर को शक्ति प्रदान करता है
  • इम्यून सिस्टम के कार्य को बेहतर करता है
  • स्ट्रेस से होने वाली परेशानियों को कम करता है
  • किसी भी बीमारी की जल्दी रिकवरी होने में मदद करता है
  • हाई कोलेस्ट्रॉल
  • हाई ब्लड प्रेशर
  • माइग्रेन
  • मसल्स पेन
  • अस्थमा
  • अपच
  • कमजोर हड्डियों का करे इलाज
  • सिरदर्द
  • लिवर और किडनी संबंधित परेशानियां
  • हाथों और पैरों का ठंडा होना
  • कमर और घुटनों में कमजोरी महसूस होना
  • स्किन अल्सर
  • ओवरएक्टिव ब्लेडर
  • युवावस्था को बढ़ावा दे
  • सोचने की क्षमता को तेज करे
  • विषाक्त पदार्थों से लिवर की रक्षा करता है
  • रक्त के उत्पादन और परिसंचरण को उत्तेजित करता है
  • लाल रक्त कोशिकाओं की संख्या में वृद्धि
  • कुछ सेक्स हॉर्मोन का स्तर बढ़ाता है (एस्ट्रोजन और टेस्टोस्टेरोन)
  • फर्टिलिटी को बढ़ाता है
  • यौन गतिविधि में रुचि बढ़ाता है
  • पुरुष यौन प्रदर्शन समस्याओं का इलाज करे (स्तंभन दोष)

महिलाएं इसका इस्तेमाल हॉर्मोर्न रिप्लेसमेंट थेरिपी में एस्ट्रोजन की खुराक को कम करने के लिए करती हैं। इसके अलावा वे इसका उपयोग मासिक धर्म और रजोनिवृत्ति की समस्याओं, योनि स्राव और गर्भाशय के रक्तस्राव के लिए भी करती हैं।

बच्चों को डियर वेलवेट मानसिक मंदता, धीमी वृद्धि या हड्डी की समस्याओं सहित रिकेट्स के इलाज के लिए टॉनिक के रूप में दिया जाता है।

और पढ़ें: Ginger : अदरक क्या है?

डियर वेलवेट (Deer Velvet) कैसे काम करता है?

इस बारे में कोई वैज्ञानिक जानकारी नहीं है कि डियर वेलवेट कैसे काम करता है। इसकी अधिक जानकारी पाने के लिए अपने डॉक्टर या हर्बलिस्ट से कंसल्ट करें। हालांकि कुछ शोध बताते हैं कि इसमें कई ऐसे जरूरी पदार्थ होते हैं जैसे फीमेल सेक्स हॉर्मोर्न एस्ट्रोजन और एस्ट्राडियोल। इसमें ऐसे पदार्थ भी होते हैं, जो कोशिकाओं को बढ़ने और कार्य करने में मदद कर सकते हैं। कई शोध के अनुसार, डीयर वेलवेट में पिलोसे नामक प्रोटीन पाया जाता है, जिसमें एंटी-इंफ्लमेटरी प्रॉपर्टीज होती हैं। इसके अलावा ये कॉन्ड्रोइटिन सल्फेट, कोलेजन और ग्लूकोसामाइन सल्फेट का अच्छा स्त्रोत है, जो इसे विभिन्न प्रकार के गठिया में उपयोगी उपचार बनाता है।

[mc4wp_form id=’183492″]

सावधानियां और चेतावनी

कितना सुरक्षित है डियर वेलवेट का उपयोग?

निम्नलिखित परिस्थितियों में इसका इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर या हर्बलिस्ट से सलाह लें:

  • यदि आप प्रेग्नेंट हैं या ब्रेस्टफीडिंग करा रही हैं। दोनों ही स्थितियों में सिर्फ डॉक्टर की सलाह पर ही दवा खानी चाहिए।
  • यदि आप अन्य दवाइयां ले रही हैं। इसमें डॉक्टर की लिखी हुई और गैर लिखी हुई दवाइयां शामिल हैं, जो मार्केट में बिना डॉक्टर के प्रिस्क्रिप्शन के खरीद के लिए उपलब्ध हैं।
  • यदि आपको डियर वेलवेट के किसी पदार्थ या अन्य दवा या औषधि से एलर्जी है।
  • यदि आपको कोई बीमारी, डिसऑर्डर या कोई अन्य मेडिकल कंडिशन है।
  • यदि आपको फूड, डाई, प्रिजर्वेटिव्स या जानवरों से अन्य प्रकार की एलर्जी है।

अन्य दवाइयों के मुकाबले औषधियों के संबंध में रेग्युलेटरी नियम अधिक सख्त नही हैं। इनकी सुरक्षा का आंकलन करने के लिए अतिरिक्त अध्ययनों की आवश्यकता है। डियर वेलवेट का इस्तेमाल करने से पहले इसके खतरों की तुलना इसके फायदों से जरूर की जानी चाहिए। इसकी अधिक जानकारी के लिए अपने हर्बलिस्ट या डॉक्टर से सलाह लें।

ये लोग बरतें खास सावधानियां

अगर आप निम्नलिखित परेशानियों में से किसी बीमारी की दवा ले रहे हैं तो इसके साथ डियर वेलवेट का उपयोग न करें:

  • स्तर कैंसर
  • यूट्रीन कैंसर
  • ओवेरियन कैंसर
  • एंडोमेट्रोसिस
  • यूट्रीन फाइब्रोइड
और पढ़ें: Neem : नीम क्या है?

साइड इफेक्ट्स

डियर वेलवेट से मुझे क्या साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं?

डियर वेलवेट के उपयोग से कोई खास साइड इफेक्ट्स देखने को नहीं मिले हैं। जानवरों पर किए गए कुछ शोध में एंड्रोजेनिक (पुरुष हॉर्मोन टाइप) साइड-इफेक्ट का उल्लेख किया गया है।

इस बात को हमेशा ध्यान रखें कि हर्बल सप्लिमेंट के उपयोग से जुड़े नियम दवाओं के नियमों जितने सख्त नहीं होते हैं। इस हर्बल सप्लिमेंट के इस्तेमाल से पहले इसके फायदे और नुकसान की तुलना करना जरूरी है। इसके नुकसान से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए किसी हर्बल विशेषज्ञ या आयुर्वेदिक डॉक्टर से संपर्क करें।

और पढ़ें: Peppermint : पुदीना क्या है?

डोसेज

डियर वेलवेट को लेने की सही खुराक क्या है?

डियर वेलवेट के 215 मिलीग्राम कैप्सूल की 2 से 6 डोज हर दिन रिकमेंड की जाती है।

यहां दी हुई जानकारियों का इस्तेमाल डॉक्टरी सलाह के विकल्प के रूप में न करें। इसकी खुराक हर मरीज के लिए अलग हो सकती है। आपके द्वारा ली जाने वाली खुराक आपकी उम्र, स्वास्थ्य और अन्य कई चीजों पर निर्भर करती है। हर्बल सप्लिमेंट हमेशा सुरक्षित नहीं होते हैं। इसलिए सही खुराक की जानकारी के लिए हर्बलिस्ट या डॉक्टर से चर्चा करें।

और पढ़ें: Buttercup: बटरकप क्या है?

उपलब्ध

किन रूपों में उपलब्ध है डियर वेलवेट?

डियर वेलवेट निम्नलिखित रूपों में उपलब्ध हैक:

  • कैप्सूल्स
  • पाउडर
  • एक्सट्रैक्ट
  • टी
  • टैबलेट

हैलो हेल्थ किसी भी प्रकार की मेडिकल सलाह, निदान या सारवार नहीं देता है, न ही इसके लिए जिम्मेदार है।

डिस्क्लेमर

हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।

के द्वारा मेडिकली रिव्यूड

Dr Sharayu Maknikar


Mona narang द्वारा लिखित · अपडेटेड 31/05/2020

advertisement iconadvertisement

Was this article helpful?

advertisement iconadvertisement
advertisement iconadvertisement