जमैकन डॉगवुड एक पौधा है। इसकी जड़ की छाल का प्रयोग कई बीमारियों के इलाज के लिए किया जाता है। इसका वानस्पातिक नाम Piscidia erythrina और Piscidia piscipula है। ये फबासिए परिवार से ताल्लुख रखता है। इसका उपयोग एंग्जायटी और डर के उपचार लिए किया जाता है। खासतौर पर इसे तनाव के कारण न आने वाली नींद के लिए फायदेमंद माना जाता है। इसकी जड़ की छाल का उपयोग पारंपरिक रूप से मासिक धर्म में ऐंठन कम करने के लिए किया जाता रहा है। इसमें इसोफ्लेवोनॉयड कंपाउंड होते हैं जिनमें सिडेटिव प्रॉपर्टीज होती हैं।

[mc4wp_form id=’183492″]
जमैकन डॉगवुड का इस्तेमाल निम्नलिखित परेशानियों के लिए किया जाता है:
इस बारे में कोई वैज्ञानिक जानकारी नहीं है कि जमैकन डॉगवुड कैसे काम करता है। इसके बारे में अधिक जानने के लिए अपने हर्बलिस्ट या डॉक्टर से कंसल्ट करें। हालांकि, कुछ शोध बताते हैं कि इसमें एंटी-इंफ्लामेटरी, सिडेटिव और एंटीस्पास्मोडिक गुण होते हैं जो मसल्स पेन में राहत प्रदान करता है।
इसमें रॉटेनोन नामक पदार्थ होता है जो जूं, पिस्सू और लार्वा के लिए कीटनाशक के रूप में उपयोग किया जाता है। डॉक्टर की सलाह से इसका उपयोग करें।
और पढ़ें – अस्थिसंहार के फायदे एवं नुकसान: Health Benefits of Hadjod (Cissus Quadrangularis)
जमैकन डॉगवुड को वैसे तो एक सुरक्षित खाद्य पदार्थ माना जाता है लेकिन कुछ विशेष परिस्थितियों में इसके दुष्प्रभाव भी हो सकते हैं। ऐसे में आपको डॉक्टर या किसी आपातकालीन कक्ष से संपर्क करें की जरूरत भी पड़ सकती है।
निम्नलिखित परिस्थितियों में इसका इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर या हर्बालिस्ट से सलाह लें:
अन्य दवाइयों के मुकाबले औषधियों के संबंध में रेग्युलेटरी नियम अधिक सख्त नही हैं। इनकी सुरक्षा का आंकलन करने के लिए अतिरिक्त अध्ययनों की आवश्यकता है। जमैकन डॉगवुड का इस्तेमाल करने से पहले इसके खतरों की तुलना इसके फायदों से जरूर की जानी चाहिए। इसकी अधिक जानकारी के लिए अपने हर्बलिस्ट या डॉक्टर से सलाह लें।
जमैकन डॉगवुड से स्तब्ध हो जाना, कंपन, लार, पसीना, गैस्ट्रिक डिस्ट्रेस, मतली और अवसाद की शिकायत हो सकती है।
हालांकि, हर किसी को ये साइड इफेक्ट हो ऐसा जरूरी नहीं है, कुछ ऐसे भी साइड इफेक्ट हो सकते हैं, जो ऊपर बताए नहीं गए हैं। अगर आपको इनमें से कोई भी साइड इफेक्ट महसूस हो या आप इनके बारे में और जानना चाहते हैं तो नजदीकी डॉक्टर से संपर्क करें।
और पढ़ें – पर्पल नट सेज के फायदे एवं नुकसान: Health Benefits of purple nut sedge
यहां दी हुई जानकारियों का इस्तेमाल डॉक्टरी सलाह के विकल्प के रूप में ना करें। इस हर्बल सप्लीमेंट की खुराक हर मरीज के लिए अलग हो सकती है। आपके द्वारा ली जाने वाली खुराक आपकी उम्र, स्वास्थ्य और अन्य कई चीजों पर निर्भर करती है। हर्बल सप्लीमेंट हमेशा सुरक्षित नहीं होते हैं। इसलिए सही खुराक की जानकारी के लिए हर्बलिस्ट या डॉक्टर से चर्चा करें।
और पढ़ें – अस्थिसंहार के फायदे एवं नुकसान: Health Benefits of Hadjod (Cissus Quadrangularis)
जमैकन डॉगवुड निम्नलिखित रूपों में उपलब्ध है:
हैलो हेल्थ ग्रुप किसी भी प्रकार की मेडिकल सलाह , निदान या उपचार प्रदान नहीं करता ना ही इसके लिए जिम्मेदार है।
हम आशा करते हैं आपको हमारा यह लेख पसंद आया होगा। हैलो स्वास्थ्य के इस आर्टिकल में इस हर्बल से जुड़ी ज्यादातर जानकारियां देने की कोशिश की है, जो आपके काफी काम आ सकती हैं। अगर आपको ऊपर बताई गई कोई सी भी शारीरिक समस्या है तो इस हर्ब का इस्तेमाल आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। बस इस बात का ध्यान रखें कि हर हर्ब सुरक्षित नहीं होती। इसका इस्तेमाल करने से पहले अपने डॉक्टर या हर्बलिस्ट से कंसल्ट करें तभी इसका इस्तेमाल करें। जमैकन डॉगवुड से जुड़ी यदि आप अन्य जानकारी चाहते हैं तो आप हमसे कमेंट कर पूछ सकते हैं।
डिस्क्लेमर
हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।
Jamaican-Dogwood/ https://www.mountsinai.org/health-library/herb/jamaica-dogwood
Accessed 21 March,2020
On the Active Principle of Jamaica Dogwood/
https://www.ncbi.nlm.nih.gov/pmc/articles/PMC2105811/
Accessed 21 March,2020
Pisidia piscipula, Jamaica Dogwood/https://hort.ifas.ufl.edu/woody/Pages/pispis/pispis.shtml/
Accessed 10 July,2020
On the Active Principle of Jamaica Dogwood/
https://www.ncbi.nlm.nih.gov/pmc/articles/PMC2105811/
Accessed 10 July,2020
Current Version
10/07/2020
Mona narang द्वारा लिखित
के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. हेमाक्षी जत्तानी
Updated by: Manjari Khare