बेक्लोमेथाजोन एक कोर्टिकोस्टेरॉयड है। ये इनहेलर, क्रीम, दवा, नेसल स्प्रे आदि रूपों में उपलब्ध है। इसके इनहेलर का प्रयोग अस्थमा अटैक से बचने के लिए किया जाता है। वहीं इसकी क्रीम का प्रयोग एक्जिमा और डर्मटाइटिस जैसी त्वचा संबंधित परेशानियों में किया जाता है। ये दवा इन परेशानियों को दूर तो नहीं करती, लेकिन इसमें होने वाली सूजन, खुजली और लालिमा जैसे लक्षणों को कम करने में मददगार है। इसकी दवा अल्सरेटिव कोलाइटिस के ईलाज में दी जाती हैं।

बेक्लोमेथाजोन को हमेशा रूम टेम्प्रेचर पर ही स्टोर करें। इसे धूप के सीधे संपर्क या नमी से दूर रखें। इसके अलग-अलग ब्रांड हो सकते हैं, जिनको स्टोर करने के दिशा-निर्देश भी अलग-अलग हो सकते हैं। दवा को स्टोर करने के लिए इसके पैकेज पर लिखे हुए जरूरी निर्देशों को अच्छे से पढ़ें या फिर अपने डॉक्टर से इसके बारे में पूछें। सुरक्षा के लिए, आपको सभी दवाओं को बच्चों और पालतू जानवरों से दूर रखना चाहिए।
दवा का इस्तेमाल न करने पर या उसके एक्सपायर होने पर, डॉक्टर के निर्देश के बिना इसे न तो टॉयलेट में फ्लश करें और न ही नाली में फेंके। सुरक्षित रूप से दवा को नष्ट करने के बारे में अपने फार्मासिस्ट से परामर्श करें।
यह भी पढ़ें: Diclofenac+Serratiopeptidase: डिक्लोफेनाक+सेरातियोपेप्टिडेस क्या है? जानिए इसके उपयोग, साइड इफेक्ट्स और सावधानियां
बेक्लोमेथाजोन (Beclomethasone) का उपयोग करने से पहले मुझे क्या पता होना चाहिए?
अगर दवा के इस्तेमाल से आपके सेहत में कोई सुधार होता है या स्थिति और ज्यादा बिगड़ जाती है, तो इसकी जानकारी तुरंत अपने डॉक्टर को दें।
क्या प्रेग्नेंसी या ब्रेस्टफीडिंग के दौरान बेक्लोमेथाजोन (Beclomethasone) लेना सुरक्षित है?
अगर आप प्रेग्नेंट हैं या ब्रेस्टफीडिंग कराती हैं तो अपने और बच्चे की सुरक्षा को देखते हुए इसका इस्तेमाल न करें। कई बार अस्थमा से ग्रसित महिलाओं को प्रेग्नेंसी के दौरान डॉक्टर इसकी सलाह देते हैं। ऐसे में डॉक्टर द्वारा निर्धारित खुराक का ही सेवन करें।
यह भी पढ़ें: Itopride : इटोप्राइड क्या है? जानिए इसके उपयोग, साइड इफेक्ट्स और सावधानियां
[mc4wp_form id=’183492″]
बेक्लोमेथाजोन के साथ दूसरी दवा को लेने से दवा का असर प्रभावित हो सकता है। कई मामलों में ये नुकसानदायक भी साबित हो सकता है। आप जिन दवाओं और हर्बल का सेवन कर रहे हैं उन सभी की एक लिस्ट बनाकर तैयार कर लें और अपने डॉक्टर से शेयर करें। डॉक्टर के परामर्श के बिन दवा का सेवन शुरू व बंद न करें।
इन दवाओं के साथ न करें का इस्तेमाल:
एल्कोहॉल, कैफीन, निकोटिन से दवा का असर प्रभावित हो सकता है। यही नहीं इससे साइड इफेक्ट्स का खतरा भी बढ़ सकता है। ऐसा करने से पहले अपने डॉक्टर को इसके बारे में बताएं। कुछ मामलों में इसके परिणाम खतरनाक साबित हो सकते हैं।
इमरजेंसी या ओवरडोज होने की स्थिति में अपने स्थानीय आपातकालीन सेवाओं को कॉल करें या अपने नजदीकी इमरजेंसी वॉर्ड में जाएं।
यह भी पढ़ें: Gabapentin+Nortriptyline: गाबापेंटिन + नॉरट्रिपटिलिन क्या है? जानिए इसके उपयोग, साइड इफेक्ट्स और सावधानियां
यहां पर दी गई जानकारी को डॉक्टर की सलाह का विकल्प न मानें। किसी भी दवा या सप्लिमेंट का इस्तेमाल करने से पहले हमेशा डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
क्रोनिक अस्थमा: 40 mcg से 80 mcg हर 12 घंटे में इनहेल करें। जरूरत पड़ने पर ये डोज बढ़ा दी जा सकती है। इसको अधिकतम 320 mcg लिया जा सकता है।
क्रोनिक अस्थमा: 4 से 11 सााल के बच्चों के लिए 40 mcg इनहेल करें। दो हफ्तों के बाद ये खुराक बढ़ाई भी जा सकती है। इसकी अधिकतम खुराक 80 mcg है।
बेक्लोमेथाजोन की खुराक लेना भूल जाते हैं, तो उसे स्किप कर दें। जो खुराक भूल गए उसे याद आने पर लेने की जरूरत नहीं है।
हैलो हेल्थ ग्रुप चिकित्सक सलाह, निदान या उपचार प्रदान नहीं करता है।
डिस्क्लेमर
हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।
https://reference.medscape.com/drug/qvar-redihaler-beclomethasone-inhaled-343427 Accessed November 19, 2019
https://www.mayoclinic.org/drugs-supplements/beclomethasone-inhalation-route/side-effects/drg-20113003 Accessed November 19, 2019
https://medlineplus.gov/druginfo/meds/a681047.html Accessed November 19, 2019
https://www.drugs.com/mtm/beclomethasone-inhalation.html Accessed November 19, 2019
https://medlineplus.gov/druginfo/meds/a681050.html Accessed November 19, 2019
Current Version
28/05/2020
Mona narang द्वारा लिखित
के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. प्रणाली पाटील
Updated by: Surender aggarwal