
इटोप्राइड का प्रयोग हार्टबर्न, उल्टी और जी मचलाना आदि के लिए किया जाता है। इटोप्राइड एक ऐसी दवाई है जो हमारे पेट में खाने की गतिविधि बढ़ाने और पेट को खाली कराने में भी प्रभावी है। इसका उपयोग गैस्ट्रोएसोफेगल रिफ्लक्स डिजीज, फंक्शनल डिसपेप्सिया और इससे संबंधित अन्य विकारों के उपचार के लिए भी किया जाता है।
इटोप्राइड एक प्रोकेन्याटिक है। यह दिमाग के उस क्षेत्र पर काम करता है जो उल्टी को नियंत्रित करता है। यह पेट और आंतों की गति को बढ़ाने के लिए ऊपरी पाचन तंत्र पर कार्य करता है, जिससे भोजन पेट के माध्यम से अधिक आसानी से अपनी सही जगह पहुंच जाता है।
इटोप्राइड(Itopride) को हमेशा रूम टेंपरेचर पर ही स्टोर करना चाहिए। इसे धूप के सीधे प्रकाश या नमी से दूर रखें। इसे डैमेज होने से बचाने के लिए कभी भी इसे फ्रीज में स्टोर करके न रखें। स्टोर से जुड़ी जानकारी जुटाने के लिए दवा के पैकेज पर लिखे हुए जरूरी निर्देशों को अच्छे से पढ़ें या फिर अपने डॉक्टर से इसके बारे में पूछे। सुरक्षा के लिए, आपको सभी दवाओं को बच्चों और पालतू जानवरों से दूर रखना चाहिए।
दवा का इस्तेमाल न करने पर या उसके एक्सपायर होने पर, डॉक्टर के निर्देश के बिना इसे न ही टॉयलेट में फ्लश करें और न ही नाली में फेकें। सुरक्षित रूप से दवा को नष्ट करने के बारे में अपने फार्मासिस्ट से पूछे।
प्रेग्नेंसी की स्थित में इस इस दवाई का प्योग तभी करें जब बहुत अधिक आवश्यक हो। इसके जोखिमों और फायदों के बारे में डॉक्टर की सलाह लें। इटोप्राइड (Itopride) ब्रेस्टमिल्क से हो कर गुजरता है। ऐसे में, इस दवाई को लेना शिशु के लिए हानिकारक हो सकता है। इसके दुष्प्रभावों के बारे में जानने के लिए डॉक्टर की सलाह अवश्य ले लें।
इटोप्राइड(Itopride) के सेवन से कुछ साइड इफ़ेक्ट हो सकते हैं। हालांकि, यहां इन साइड इफेक्ट्स की पूरी लिस्ट नहीं दी गयी है। सभी लोगों को यह साइड इफ़ेक्ट हो, यह भी जरूरी नहीं है। लेकिन, यह साइड इफ़ेक्ट दुर्लभ हैं किंतु गंभीर हो सकते हैं। अगर आपको निम्नलिखित साइड इफ़ेक्ट नजर आएं तो तुरंत डॉक्टर को बताएं।
यह भी पढ़ें:Stomach flu: पेट का फ्लू क्या है?
इटोप्राइड(Itopride) को अन्य दवाइयों के साथ लेने से साइड इफ़ेक्ट होने की संभावना बढ़ जाती है या इससे इटोप्राइड का प्रभाव कम हो सकता है। हालांकि, इस सूची में उस सभी प्रभावों के बारे में नहीं बताया गया है। आप जिन उत्पादों या दवाइयों का सेवन कर रहे हैं, उनकी सूची बना लें और अपने डॉक्टर से शेयर करें। इस दवाई का सेवन अपनी मर्जी से शुरू, बंद या इसकी डोज में बदलाव न करें।
इन दवाइयों और उत्पादों के साथ इटोप्राइड को नहीं लेनी चाहिए:
इटोप्राइड (Itopride) के साथ एल्कोहॉल का सेवन न करें। ऐसा करने से साइड इफेक्ट हो सकते हैं या अन्य कोई समस्या हो सकती है। भोजन के साथ भी इसे लेने से बचे। खासतौर, पर ग्रेपफ्रूट जूस के साथ इसे न लें। भोजन या एल्कोहॉल के साथ इस दवाई को लेने से पहले अपने डॉक्टर की सलाह अवश्य लें।
इटोप्राइड (Itopride) सेहत के कुछ मामलों में खतरनाक हो सकता है। इसका सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर और फार्मासिस्ट से अपनी मौजूदा स्वास्थ्य स्थितियों के बारे में बात करें।
इन स्थितियों में इस दवाई का सेवन न करें :
यहां पर दी गई जानकारी को डॉक्टर की सलाह का विकल्प न मानें। किसी भी दवा या सप्लिमेंट का इस्तेमाल करने से पहले हमेशा डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
रोगी को कितनी डोज देनी है यह बात आपकी उम्र, स्वास्थ्य स्थिति या अन्य कई कारणों पर निर्भर करती है। जानिए इसकी कितनी डोज लेनी चाहिए।
वयस्क : 50 मिलीग्राम (एक दिन में तीन बार या डॉक्टर की सलाह के अनुसार)
इटोप्राइड(Itopride) इस रूप में उपलब्ध है।
ओवरडोज या आपातकालीन स्थिति के लिए अपने स्थानीय डॉक्टर या हॉस्पिटल से संपर्क करें।
अगर आपसे इटोप्राइड (Itopride) की डोज मिस हो जाए, तो जितना जल्दी हो सके इसे ले लें। हालांकि, अगर दूसरी खुराक का समय हो गया है, तो डबल डोज लेने की बजाय एक डोज मिस कर दें।
हैलो हेल्थ ग्रुप मेडिकल सलाह, निदान या उपचार प्रदान नहीं करता है।
और पढ़ें :
डाइजेशन खराब है तो न हों परेशान, अपनाएं ये घरेलू उपाय
साबुन और लोशन से हो सकती है बच्चों में ‘हाइव्स’ की समस्या
डिस्क्लेमर
हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।
https://www.jkscience.org/archive/volume62/itopride.pdf
https://www.medindia.net/doctors/drug_information/itopride.htm
https://clinicaltrials.gov/ct2/show/NCT00370084
https://www.ncbi.nlm.nih.gov/pmc/articles/PMC4615444/
https://www.mims.com/malaysia/drug/info/itopride?mtype=generic
https://www.pharmatutor.org/articles/formulation-evaluation-itopride-hcl-sustained-released-pellets?page=2%2C3
Accessed 4 Feb 2020
Current Version
11/05/2020
Anu sharma द्वारा लिखित
के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. प्रणाली पाटील
Updated by: Shivani Verma