डेसोरलाटाडाइन + मोंटेलुकास्ट का प्रयोग एलर्जी के कारण होने वाली छींकों और नाक का बहना आदि समस्या को दूर करने के लिए किया जाता है। डेसोरलाटाडाइन + मोंटेलुकास्ट दो दवाईओं का मेल है डेसोरलाटाडाइन और मोंटेलुकास्ट। डेसोरलाटाडाइन एंटीएलर्जिक है, जो उस केमिकल मैसेंजर(हिस्टामिन) को ब्लॉक करता है जो नाक के बहने, आंखों में पानी आना और छींकों आदि का कारण है। मोंटेलुकास्ट एक ल्यूकोट्रिएन प्रतिपक्षी (antagonist) है। यह अन्य केमिकल मेसेंजर (leukotriene) के कार्य को ब्लॉक करता है। यह एयरवेज और नाक की सूजन को भी कम करता है।

इन स्थितियों में भी यह दवाई लाभदायक है:
डेसोरलाटाडाइन + मोंटेलुकास्ट को हमेशा रूम टेंपरेचर पर ही स्टोर करना चाहिए। इसे धूप के सीधे प्रकाश या नमी से दूर रखें। इसे डैमेज होने से बचाने के लिए कभी भी इसे फ्रीज में स्टोर करके न रखें। स्टोर से जुड़ी जानकारी जुटाने के लिए दवा के पैकेज पर लिखे हुए जरूरी निर्देशों को अच्छे से पढ़ें या फिर अपने डॉक्टर से इसके बारे में पूछे। सुरक्षा के लिए, आपको सभी दवाओं को बच्चों और पालतू जानवरों से दूर रखना चाहिए।
दवा का इस्तेमाल न करने पर या उसके एक्सपायर होने पर, डॉक्टर के निर्देश के बिना इसे न ही टॉयलेट में फ्लश करें और न ही नाली में फेकें। सुरक्षित रूप से दवा को नष्ट करने के बारे में अपने फार्मासिस्ट से पूछे।
इस दवाई को लेने से इस बात को जान लें कि इस दवाई से आपको फायदे अधिक होने चाहिए। इस दवा को लेने से पहले इन बातें का ध्यान रखें:
प्रेग्नेंसी या ब्रेस्टफीडिंग के दौरान डेसोरलाटाडाइन + मोंटेलुकास्ट लेने की सलाह नहीं दी जाती है। इस स्थिति में इस दवाई का सेवन करना शिशु के लिए हानिकारक हो सकता है। इस दवा को लेने से पहले संभावित लाभ और जोखिमों को जानने के लिए हमेशा अपने चिकित्सक से अवश्य परामर्श करें।
डेसोरलाटाडाइन + मोंटेलुकास्ट के निम्नलिखित साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं। हालांकि इस लिस्ट में जो साइड इफेक्ट्स दिए गए हैं वो हर व्यक्ति में देखने को नहीं मिलते। लेकिन, अगर आप को इन में से कोई साइड इफेक्ट महसूस हों, तो तुरंत डॉक्टर की सलाह लें। यह साइड इफ़ेक्ट इस प्रकार हैं:
डेसोरलाटाडाइन + मोंटेलुकास्ट के कुछ ऐसे साइड इफेक्ट भी हो सकते हैं जो ऊपर नहीं दिए गए हैं। लेकिन, अगर आपको इनके अलावा भी कोई साइड इफेक्ट महसूस हो तो तुरंत डॉक्टर को बताएं।
अगर आप इस दवाई को अन्य दवाइयों या उत्पादों के साथ लेते हैं, तो डेसोरलाटाडाइन + मोंटेलुकास्ट का प्रभाव बदल सकता है। इससे साइड इफेक्ट का जोखिम बढ़ सकता है या यह दवाई सही से अपना काम नहीं करेगी । इसलिए अपने डॉक्टर को उन सभी दवाइयों के बारे में बताएं जिनका सेवन आप कर रहे हैं। इसमें विटामिन्स या अन्य हर्बल सप्लिमेंट भी शामिल हैं। डेसोरलाटाडाइन + मोंटेलुकास्ट इन दवाइयों और उत्पादों के साथ इंटरैक्ट कर सकती है।
डेसोरलाटाडाइन + मोंटेलुकास्ट को भोजन या एल्कोहॉल के साथ लेने से दवाई के काम करने के तरीके में प्रभाव पड़ सकता है। अल्कोहल के साथ इसे लेने से अधिक नींद आना और चक्कर आने जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इस दवाई को भोजन के साथ ले सकते हैं, लेकिन इसे फ्रूट जूस जैसे सेब, संतरे और अंगूर के जूस के साथ लेने से इसका प्रभाव कम हो सकता है। भोजन और अल्कोहल के साथ इस दवाई के इंटरेक्शन के बारे में कृपया अपने डॉक्टर या फार्मासिस्ट से अवश्य पूछ लें।
और पढ़ें: Montelukast : मोंटेलुकास्ट क्या है? जानिए इसके उपयोग और साइड इफेक्ट्स
डेसोरलाटाडाइन + मोंटेलुकास्ट आपकी हेल्थ कंडिशन पर अपना प्रभाव डाल सकता है। यह इंटरेक्शन आपकी हेल्थ कंडीशन को और भी ख़राब या दवाई के प्रभाव को कम कर सकती है। यह बहुत आवश्यक है कि हमेशा अपने डॉक्टर या फार्मासिस्ट को अपनी मौजूदा हेल्थ कंडिशंस के बारे में बताएं। इन स्वास्थ्य स्थितियों में इस दवाई का प्रयोग न करें :
यहां पर दी गई जानकारी को डॉक्टर की सलाह का विकल्प न मानें। किसी भी दवा या सप्लिमेंट का इस्तेमाल करने से पहले हमेशा डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
इस दवाई की कितनी डोज आपको लेनी चाहिए इसके लिए रोगी की उम्र, स्वास्थ्य स्थिति और कई अन्य बातों को धयान में रखा जाता है। इसलिए आपको इस दवाई की कितनी डोज लेनी चाहिए इसके बारे में अपने डॉक्टर से सलाह लें।
12 साल से अधिक उम्र के बच्चों और वयस्कों के लिए डोज:
हेप्टिक और रीनल इम्पेयरमेंट में वयस्कों के लिए डोज
डेसोरलाटाडाइन + मोंटेलुकास्ट निम्नलिखित रूप में आती है?
ओवरडोज या आपातकालीन स्थिति के लिए अपने स्थानीय डॉक्टर या हॉस्पिटल से संपर्क करें।
अगर आपसे डेसोरलाटाडाइन + मोंटेलुकास्ट की डोज मिस हो जाए, तो जितना जल्दी हो सके इसे ले लें। हालांकि, अगर दूसरी खुराक का समय हो गया है, तो डबल डोज लेने की बजाये एक डोज मिस कर दें।
[mc4wp_form id=’183492″]
हेलो हेल्थ ग्रुप मेडिकल सलाह, निदान या उपचार प्रदान नहीं करता है।
संबंधित लेख:-
Allergy Blood Test : एलर्जी ब्लड टेस्ट क्या है?
बच्चे को फूड एलर्जी से बचाने के लिए अपनाएं ये तरीके
एलर्जी से हैं परेशान? तो खाएं ये पावर फूड
ढूंढ रहे हैं डिलिवरी रूम के लिए एलर्जी फ्री फूल? ये हैं बढ़िया विकल्प
डिस्क्लेमर
हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।
https://clinicaltrials.gov/ct2/show/NCT00424580
https://www.sdrugs.com/?c=drug&s=mondeslor
https://www.webmd.com/drugs/2/drug-22327/desloratadine-oral/details
https://www.ncbi.nlm.nih.gov/pubmed/17165277
https://www.drugs.com/mtm/desloratadine.html
Accessed 08 Feb, 2020
Current Version
25/05/2020
Anu sharma द्वारा लिखित
के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. प्रणाली पाटील
Updated by: Nidhi Sinha