डेक्सट्रोमेथोर्फेन (Dextromethorphan) का इस्तेमाल कफ के बिना आने वाली खांसी के अस्थायी उपचार के लिए किया जाता है। जो वायु मार्ग के कुछ संक्रमणों (जैसे साइनसाइटिस, सामान्य सर्दी) के कारण होता है। हालांकि, डेक्सट्रोमेथोर्फेन (Dextromethorphan) का उपयोग आमतौर पर धूम्रपान या लंबे समय तक सांस लेने की समस्याओं (जैसे, क्रोनिक ब्रोंकाइटिस, वातस्फीति) से खांसी के लिए नहीं किया जाता है। यह एक कफ सप्रेसन्ट है जो खांसी की संभावना को कम करके काम करता है।
6 साल से छोटे बच्चों में खांसी-जुकाम के लिए इसका उपयोग करने से पहले डॉक्टर का परामर्श लेना जरूरी है। कुछ उत्पाद जैसे, लंबे समय से इस्तेमाल करने वाली गोलियां या कैप्सूल 12 साल से छोटे बच्चों के उपचार के लिए इस्तेमाल नहीं करनी चाहिए। सुरक्षित रूप से उन दवाओं का उपयोग करने के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने चिकित्सक या फार्मासिस्ट से पूछें।

यह दवा सामान्य सर्दी की की स्थिति को कम नहीं करती और न इनके इस्तेमाल से गंभीर दुष्प्रभाव हो सकते हैं। गंभीर दुष्प्रभावों के जोखिम को कम करने के लिए, सभी खुराक निर्देशों का सावधानीपूर्वक पालन करें। ध्यान रखें कि बच्चे को नींद लाने के लिए इसका उपयोग न करें। अन्य खांसी और सर्दी की दवा न दें जिसमें दूसरे दवाओं के तत्वों से इंटरैक्शन का खतरा हो। साथ ही, खांसी और सर्दी के लक्षणों को दूर करने के अन्य तरीकों के बारे में भी अपने डॉक्टर या फार्मासिस्ट से पूछें (जैसे पर्याप्त तरल पदार्थ पीना, ह्यूमिडिफायर या सलाइन का इस्तेमाल करना, स्प्रे का उपयोग करना)।
यह भी पढ़ें : Bisoprolol: बिसोप्रोलोल क्या है? जानिए इसके उपयोग, साइड इफेक्ट्स और सावधानियां
आमतौर पर हर 4 से 12 घंटे आवश्यकतानुसार या अपने चिकित्सक द्वारा निर्देशित तौर पर दवा की खुराक लें। अगर पेट खराब होता है, तो भोजन या दूध के साथ दवा की खुराक लें सकते हैं। अगर दवा का इस्तेमाल तरल रूप में कर रहे हैं, दवा की मात्रा मापने वाले उपकरण से ही मापें। इसके लिए किसी घरेलू चम्मच का उपयोग न करें क्योंकि इसकी दवा की मात्रा कम या ज्यादा हो सकती है। दवा की खुराक लेने से पहले दवा की बोतल को अच्छी तरह से हिलाएं।
दवा की खुराक आपकी स्वास्थ्य स्थिति, उपचार की विधि और उम्र के अनुसार तय की जा सकती है। अगर आप बिना डॉक्टर के सलाह से इस दवा का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो अपनी उम्र के लिए सही खुराक जानने के लिए दवा के पैक पर लिखी गई जानकारी को सावधानीपूर्वक पढ़ें।
अगर आपका डॉक्टर आपको हर दिन डेक्सट्रोमेथोर्फेन लेने का निर्देश देता है, तो इसका लाभ उठाने के लिए नियमित रूप से इसकी खुराक लें। हर दिन दवा की खुराक एक निश्चित समय पर ही लें।
डेक्सट्रोमेथोर्फेन के दुरुपयोग से गंभीर साइड इफेक्ट्स भी हो सकते हैं जैसे, मस्तिष्क को किसी तरह का नुकसान, सांस फूलना आदि। इसलिए इन स्थितियों से बचने के लिए अपनी खुराक में वृद्धि न करें। जब आपका डॉक्टर निर्देश दे तो दवा का इस्तेमाल करना उचित रूप से बंद कर दें।
अगर दवा के इस्तेमाल से एक हफ्ते बाद भी आपके लक्षण बने रहते हैं या खराब होते हैं या अगर आपको बुखार, ठंड लगना, सिरदर्द या दाने की भी समस्या होती है, तो अपने डॉक्टर को इसकी जानकारी दें।
डेक्सट्रोमेथोर्फेन (Dextromethorphan) को कमरे के तापमान पर ही स्टोर करें। इसे सीधे के धूप या नमी के प्रभाव में न रखें। दवा के सुरक्षित इस्तेमाल के लिए इसे फ्रिज या बाथरूम में न रखें। मार्केट में इसके अलग-अलग ब्रांड मौजूद हैं जिन्हें स्टोर करने के लिए अलग-अलग तरीके हो सकते हैं। इसलिए दवा के पैक पर लिखे गए दिशा निर्देशों को जरूर पढ़ें। दवा को सुरक्षित रखने के और क्या तरीके हो सकते हैं? इसके बारे में अपने डॉक्टर से बात करें। सुरक्षा का ध्यान रखते हुए इसे बच्चों और पालतू जानवरों से भी दूर रखें।
बिना निर्देश के दवा को टॉयलेट या किसी नाले में न फेकें। अगर यह एक्सपायर हो चुका है या इसका इस्तेमाल नहीं करना है तो इस्तेमाल न करें। इसकी अधिक जानकारी के लिए आप अपने डॉक्टर से संपर्क कर सकते हैं।
[mc4wp_form id=’183492″]
डेक्सट्रोमेथोर्फेन (Dextromethorphan) का उपयोग करने से पहले,
प्रेग्नेंसी या ब्रेस्टफीडिंग के दौरान इसके इस्तेमाल करने से महिलाओं को किस तरह की परेशानियां हो सकती हैं इसके बारे में अभी कोई खास जानकारी नहीं है। ऐसे में इसके इस्तेमाल से पहले हमेशा अपने चिकित्सक से परामर्श करें। हालांकि, यूएस फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) ने प्रेग्नेंसी के दौरान इसके इस्तेमाल को लेकर खतरा बताते हुए इसे ‘सी श्रेणी’ में रखा है।
नीचे एफडीए प्रेग्नेंसी से जुड़ी लिस्ट है:
अगर आपको इन लक्षणों में से कोई भी एलर्जी के लक्षण दिखाई दें, तो आपातकालीन चिकित्सा सहायता प्राप्त करें: पित्ती, सांस लेने मे तकलीफ, चेहरे, होंठ, जीभ या गले में सूजन। अगर निम्न में से कोई भी लक्षण दिखाई दें तो डेक्सट्रोमेथोर्फेन (Dextromethorphan) का उपयोग करना बंद कर दें और अपने डॉक्टर को बुलाएं:
कम दुष्प्रभावों में शामिल है पेट में दर्द होना या अन्य स्थिति।
हालांकि, इसके इस्तेमाल के कारण होने वाले सभी दुष्प्रभाव यहां पर नहीं बताएं गए हैं। अगर आप किसी भी तरह का जोखिम महसूस करते हैं तो अपने डॉक्टर से बात करें।
और पढ़ें : Telma 40 : टेल्मा 40 क्या है? जानिए इसके उपयोग, साइड इफेक्ट्स और सावधानियां
अगर आप किसी तरह की दवा का सेवन कर रहें है तो उसके साथ डेक्सट्रोमेथोर्फेन (Dextromethorphan) इस्तेमाल करने से पहले यह जरूर जानें कि उसके साथ इसका इस्तेमाल करने से आपको किस तरह के परेशानी हो सकती है। साथ ही यह आपके दवा के असर को भी प्रभावित कर सकती है। बिना डॉक्टर की सलाह के इसका सेवन न करें।
निम्नलिखित दवाओं में से किसी के साथ इस दवा का उपयोग करने की सिफारिश नहीं की जाती है। आपका डॉक्टर इस दवा के साथ इलाज नहीं करने या आपके द्वारा ली जाने वाली कुछ अन्य दवाओं को बदलने का निर्णय ले सकता है।
निम्नलिखित दवाओं में से किसी के साथ इस दवा का उपयोग करना आमतौर पर अनुशंसित नहीं है, लेकिन कुछ मामलों में आवश्यक हो सकता है। अगर दोनों दवाएं एक साथ निर्धारित की जाती हैं, तो आपका डॉक्टर खुराक को बदल सकता है।
निम्नलिखित दवाओं में से किसी के साथ इस दवा का उपयोग करने से कुछ साइड इफेक्ट्स का खतरा बढ़ सकता है, लेकिन दोनों दवाओं का उपयोग उपचार के लिए बेहतर विकल्प भी हो सकता है। अगर दोनों दवाएं एक साथ निर्धारित की जाती हैं, तो आपका डॉक्टर खुराक को बदल सकता है।
और पढ़ें : Terbinafine cream : टर्बिनाफिन क्रीम क्या है? जानिए इसके उपयोग, साइड इफेक्ट्स और सावधानियां
अगर किसी भी भोजन या एल्कोहॉल के साथ इसका का सेवन किया जाए तो इसके परिणाम खतरनाक हो सकते हैं। इसलिए इसे किस तरह के खाद्य पदार्थों के साथ इस्तेमाल किया जा सकता है इसके बारे में अपने डॉक्टर या फार्मासिस्ट से बातचीत करें।
डेक्सट्रोमेथोर्फेन (Dextromethorphan) का इस्तेमाल आपके सेहत के लिए कुछ मामलों में खतरनाक हो सकता है। इसका सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर और फार्मासिस्ट से अपने मौजूदा स्वास्थ्य स्थितियों के बारे में बात करें:
और पढ़ें : Terbutaline : टेरबूटलिन क्या है? जानिए इसके उपयोग, साइड इफेक्ट्स और सावधानियां
इमरजेंसी या ओवरडोज होने की स्थिती में अपने स्थानीय आपातकालीन सेवाओं को कॉल करें या अपने नजदीकी इमरजेंसी वॉर्ड जाएं।
ओवरडोज होने के लक्षण,
खुराक लेना भूल जाते हैं तो याद आने पर जल्द से जल्द अपनी खुराक लें। हालांकि, अगर इसके कुछ ही समय बाद आपको अपनी अगली खुराक लेनी हो तो इसे न लें और अपनी नियमित खुराक के अनुसार ही इसका सेवन करते रहें।
डिस्क्लेमर
हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।
Dextromethorphan http://www.webmd.com/drugs/2/drug-20744/dextromethorphan/details. Accessed July 16, 2016.
Dextromethorphan https://www.drugs.com/dextromethorphan.html. Accessed July 16, 2016.
Dextromethorphan http://www.mayoclinic.org/drugs-supplements/dextromethorphan- oral-route/description/drg-20068661. Accessed July 16, 2016.
Current Version
22/09/2020
Ankita mishra द्वारा लिखित
के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. हेमाक्षी जत्तानी
Updated by: Nidhi Sinha