ड्रॉक्सिल 500 टैबलेट एक ब्रॉड-स्पेक्ट्रम एंटीबायोटिक (broad-spectrum antibiotic) है। ब्रॉड-स्पेक्ट्रम एंटीबायोटिक, एक एंटीबायोटिक है जो दो मेजर बैक्टेरियल ग्रुप (ग्राम-पॉजिटिव और ग्राम-नेगेटिव) या किसी भी एंटीबायोटिक पर कार्य करता है जो रोग फैलाने वाले बैक्टीरिया को खत्म करने के लिए काम करता है।

ड्रॉक्सिल 500 टैबलेट (Droxyl 500 Tablet) एक प्रिस्क्रिप्शन मेडिसिन है यानी इसका इस्तेमाल डॉक्टर द्वारा पर्चे पर लिखे जाने के बाद ही किया जा सकता है।
इस दवा में मौजूद सक्रिय तत्व सेफाड्रॉक्सिल (Cefadroxil) है।
यह दवा बैक्टीरिया इंफेक्शन का इलाज करने के लिए उपयोग की जाती है।

इस टैबलेट को निम्नलिखित हेल्थ कंडीशंस के लिए डॉक्टर द्वारा निर्देशित किया जाता है :
ये एंटीबायोटिक दवा (Droxyl 500 Tablet) बैक्टीरिया को बढ़ने से रोकती है। यह टैबलेट बैक्टीरिया के लिए जरूरी बैक्टीरियल प्रोटेक्टिव कवरिंग यानी सेल वॉल को नष्ट करती है। नतीजन, बैक्टीरिया सर्वाइव नहीं कर पाते हैं और मर जाते हैं।
एलर्जी
इस टैबलेट के सक्रिय या निष्क्रिय तत्व से आपको एलर्जी है तो दवा का इस्तेमाल न करें।
यह दवा कुछ रोगियों में धुंधली दृष्टि, थकान जैसे लक्षण पैदा कर सकती है। यदि आप इस दवा के साथ उपचार के दौरान इनमें से किसी भी लक्षण का अनुभव करते हैं तो यह सलाह दी जाती है कि आप ऐसी कोई भी गतिविधि न करें जिसमें अधिक मानसिक सतर्कता मेंटल अलर्टनेस की आवश्यकता होती है। जैसे-वाहन या ऑपरेटिंग मशीनरी चलाना।
एंटीबायोटिक थेरिपी बड़ी आंत में मौजूद सामान्य माइक्रोबियल फ्लोरा (normal microbial flora) में असंतुलन का कारण बन सकती है जो क्लोस्ट्रीडियम डिफ्फिसिल नामक बैक्टीरिया के विकास को बढ़ावा दे सकती है। नतीजन, आपको सीवियर डायरिया का अनुभव हो सकता है। डॉक्टर को ऐसी किसी भी घटना को प्रायोरिटी पर रिपोर्ट करें और ऐसे मामलों में इस दवा के उपयोग से बचें।
गंभीर प्रतिकूल प्रभाव के बढ़ते जोखिम के कारण किडनी की बीमारियों से पीड़ित रोगियों में सावधानी के साथ इस दवा का उपयोग किया जाना चाहिए। इस दवा को लेने के दौरान किडनी फंक्शन टेस्ट कराना आवश्यक है।
जब तक बहुत ज्यादा जरूरी न हो, गर्भावस्था के दौरान इस दवा का उपयोग करने की सलाह नहीं दी जाती है। एनिमल स्टडीज में पाया गया है कि गर्भ में पल रहे शिशु पर दवा का प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। हालांकि, ह्यूमन स्टडीज काफी लिमिटेड हैं। स्तनपान कराने वाली महिलाओं को डॉक्टर के साथ दवा के इस्तेमाल पर जोखिम और लाभों पर चर्चा की जानी चाहिए।
इस टैबलेट के कुछ साइड इफेक्ट्स इस प्रकार हैं :
सबसे आम : दस्त, स्टूल में ब्लड आना, मतली, उल्टी, पेट दर्द और दाने।
एलर्जी प्रतिक्रियाएं: खुजली, पित्ती, सांस लेने या निगलने में कठिनाई और घरघराहट।
अन्य : असामान्य ब्लीडिंग, गले में खराश और वजाइनल इंफेक्शन।
ऊपर बताए गए दुष्प्रभाव के अलावा भी कुछ साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं। ये लक्षण हर कोई महसूस करें, ऐसा भी जरूरी नहीं है। अगर आपको दवा के इस्तेमाल के दौरान यदि कोई भी असामान्य लक्षण दिखें, तो डॉक्टर से तुरंत संपर्क करें।
[mc4wp_form id=’183492″]
ड्रॉक्सिल 500 टैबलेट (Droxyl 500 Tablet) को लेने से पहले इसके रिएक्शन के बारे में डॉक्टर से सलाह जरूर लें। विशेष रूप से अगर आप नीचे लिखी दवाएं ले रहे हैं-
ड्रॉक्सिल 500 टैबलेट (Droxyl 500 Tablet) किस तरह के फूड्स के साथ नहीं ली जा सकती है, इस विषय में उचित जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से संपर्क करें।
यह एंटीबायोटिक दवा कुछ हेल्थ कंडीशंस के साथ इंटरैक्ट कर सकती है। जैसे-
ड्रॉक्सिल 500 टैबलेट (Droxyl 500 Tablet) की अनुशंसित वयस्क खुराक दैनिक 1 या 2 ग्राम सिंगल डोज या डिवाइडेड डोज है।
नोट : ड्रॉक्सिल 500 टैबलेट (Droxyl 500 Tablet) की डोज अलग-अलग कारकों पर निर्भर करती है जैसे कि डोज फॉर्म, उम्र, मेडिकल हिस्ट्री आदि। इसलिए, बिना डॉक्टर के परामर्श के आपको किसी भी दवा का सेवन नहीं करना चाहिए।
ड्रॉक्सिल 500 टैबलेट (Droxyl 500 Tablet) का डोज अगर छूट जाए तो आपको जितनी जल्दी याद आ सके, उतनी जल्दी ही इस टैबलेट का सेवन कर लेना चाहिए। अगर आपकी दवा के नेक्स्ट डोज का समय हो गया है तो मिस हुए डोज को छोड़ दें। लेकिन टैबलेट का डबल डोज एक साथ ना लें।
टैबलेट का ओवरडोज गंभीर दुष्प्रभावों की वजह बन सकता है। अगर भूल से आपने टैबलेट का ओवर डोज ले लिया है तो अपने डॉक्टर को तुरंत रिपोर्ट करें।
डिस्क्लेमर
हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।
Droxyl (500mg). https://www.medindia.net/drug-price/cefadroxil/droxyl-500mg.htm. Accessed On 26 Aug 2020
Cefadroxil: https://medlineplus.gov/druginfo/meds/a682730.html. Accessed On 26 Aug 2020
Cefadroxil tablet, film coated. https://dailymed.nlm.nih.gov/dailymed/drugInfo.cfm?setid=ba26618e-4a67-42a3-a194-f4ab6bc04bc7. Accessed On 26 Aug 2020
DROXYL USES. https://www.ndrugs.com/?s=droxyl. Accessed On 26 Aug 2020
Cefadroxil. https://cdscoonline.gov.in/CDSCO/Drugs. Accessed On 26 Aug 2020
Current Version
03/03/2021
Shikha Patel द्वारा लिखित
के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. प्रणाली पाटील
Updated by: Bhawana Awasthi