एजेक्ट एमआर टैबलेट (Ezact MR Tablet) नॉन स्टेरॉयडल एंटी इंफ्लामेट्री ड्रग और मसल रिलैक्सेंट का संयोजन है।

एजेक्ट एमआर टैबलेट एक प्रिस्क्रिप्शन ड्रग है यानी इसका इस्तेमाल डॉक्टर द्वारा पर्चे पर लिखे जाने के बाद ही किया जा सकता है।
इसमें एटोरिकॉक्सिब + थियोकोलीकोसाइड (Etoricoxib + Thiocolchicoside) एक्टिव इंग्रिडेंट के रूप में पाया जाता है।
इसका उपयोग मांसपेशियों में ऐंठन से होने वाले दर्द में किया जाता है।
इस दवा का उपयोग ऑस्टियोअर्थराइटिस, रयूमेटाइड अर्थराइटिस, एंकिलॉजिंग स्पॉन्डिलाइटिस, गठिया, अर्थ्रेल्जिया (जोड़ों का दर्द), माएल्गिया (मांसपेशियों का दर्द), पीरियड्स के दौरान या बाद में होने वाले दर्द, जोड़ों में सूजन, मसल्स में सूजन, डेंटल ऑपरेशन के दौरान होने वाले माइल्ड पेन, मसल्स स्टिफनेस के उपचार के लिए इस्तेमाल किया जाता है।
एजेक्ट एमआर टैबलेट (Ezact MR Tablet) दो दवाओं एटोरिकॉक्सिब (Etoricoxib) थियोकोलीकोसाइड (Thiocolchicoside) का संयोजन है। जो कि मसल्स को रिलैक्स करके दर्द से राहत देते हैं। एटोरिकॉक्सिब नॉन स्टेरॉयडल एंटी इंफ्लामेटरी ड्रग है जो कुछ कैमिकल मैसेंजर को ब्लॉक करने का काम करता है जो दर्द, सूजन और लालिमा का कारण बनते हैं। थियोकोलीकोसाइड (Thiocolchicoside) पेनफुल मसकुलर कंडीशन में मसल्स को रिलैक्स करने का काम करता है।
और पढ़ें: Zevit Capsule : जेविट कैप्सूल क्या है? जानिए इसके उपयोग और साइड इफेक्ट्स
और पढ़ें: Susten Capsule : सस्टेन कैप्सूल क्या है? जानिए इसके उपयोग और साइड इफेक्ट्स
प्रेग्नेंसी और ब्रेस्टफीडिंग के दौरान इस दवा का सेवन सुरक्षित नहीं है। डॉक्टर की सलाह के बिना इस दवा का सेवन इस समय पर बिलकुल ना करें।
इस टैबलेट के निम्न साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं, लेकिन ऐसा जरूरी नहीं है कि सभी को ये साइड-इफेक्ट्स हों।
ऊपर बताए गए दुष्प्रभाव के अलावा भी कुछ साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं। अगर आपको दवा के इस्तेमाल के दौरान यदि कोई भी असामान्य लक्षण दिखें, तो डॉक्टर से तुरंत संपर्क करें।
हर दवा हर व्यक्ति पर अलग-अलग तरह से रिएक्ट करती है। इस टैबलेट को लेने से पहले भी इसके रिएक्शन को लेकर डॉक्टर से सलाह जरूर लें। नीचे बताई गई दवाएं इस दवा के साथ रिएक्ट कर सकती हैं।
जब कुछ खाद्य पदार्थों (या पेय) के साथ दवा ली जाती है तो शरीर पर दवा के प्रभाव में बदलाव हो सकता है। सभी दवाएं भोजन के साथ प्रभावित नहीं होती हैं, और कुछ दवाएं केवल कुछ विशेष फूड्स से प्रभावित होती हैं। एजेक्ट एमआर टैबलेट किसी फूड से रिएक्शन करती है या नहीं इस बारे में डॉक्टर से परामर्श करें।
इस बारे में पर्याप्त अध्ययन उपलब्ध नहीं है कि एजेक्ट एमआर टैबलेट एल्कोहॉल के साथ रिएक्शन कर सकती है या नहीं। इस बारे में डॉक्टर से सलाह लेने के बाद भी दवा का सेवन करें।
एजेक्ट एमआर टैबलेट निम्न हेल्थ कंडीशन के साथ इंटरैक्ट कर सकती है।
दवा की खुराक मरीज की स्थिति और उम्र और दवा की अवधि के आधार पर डॉक्टर द्वारा तय की जाती है। दवा को कितने दिन तक कितनी मात्रा में लेना है यह डॉक्टर तय करता है। एजेक्ट एमआर टैबलेट या कैप्सूल को दिन में एक बार या दो बार लेने की सलाह दी जाती है। अधिक जानकारी के लिए डॉक्टर से संपर्क करें। निम्न रोगों के लिए दवा की खुराक जान लें।
गठिया, पुराने ऑस्टियोआर्थराइटिस: अनुशंसित खुराक प्रतिदिन एक बार 30 मिलीग्राम या 60 मिलीग्राम है।
संधिशोथ: अनुशंसित खुराक प्रतिदिन एक बार 90 मिलीग्राम है।
स्पॉन्डिलाइटिस: अनुशंसित खुराक 90 मिलीग्राम एक बार दिन में।
तीव्र दर्द: तीव्र दर्द की स्थिति के लिए, अनुशंसित खुराक प्रतिदिन एक बार 90 मिलीग्राम या 120 मिलीग्राम है।
एजेक्ट एमआर टैबलेट ( Ezact MR Tablet) का डोज अगर छूट जाए तो आपको जितनी जल्दी याद आ सके, उतनी जल्दी ही इस टैबलेट का सेवन कर लेना चाहिए। अगर आपके अगले डोज का वक्त हो गया है तो छूटे हुए डोज को छोड़ दें, लेकिन टैबलेट या कैप्सूल का डबल डोज एक साथ ना लें। इससे आपकी सेहत को नुकसान हो सकता है।
जब किसी दवा को अनुशंसित खुराक से अधिक खुराक में लिया जाता है, तो इसे ओवरडोज कहा जाता है। ओवरडोज को हमेशा एक क्लिनिकल टेस्ट की आवश्यकता होती है। एजेक्ट एमआर टैबलेट ( Ezact MR Tablet) का ओवरडोज शरीर में गंभीर दुष्प्रभाव पैदा कर सकता है। अगर भूल से आपने टैबलेट का ओवर डोज ले लिया है तो अपने डॉक्टर को तुरंत दिखाएं।
यह दवा टैबलेट के रूप में 60MG+4MG स्ट्रेंथ के साथ उपलब्ध है।
दवा की उपलब्धता की स्थिति : यह टैबलेट भारत में प्रतिबंधित नहीं है।
उम्मीद है कि ये आर्टिकल आपके लिए उपयोगी साबित होगा। आर्टिकल में बताए गए सभी दिशा-निर्देशों के बाद भी अपने डॉक्टर के द्वारा सलाह दिए जाने पर ही इस टैबलेट का सेवन करें।
डिस्क्लेमर
हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।
Ezact MR Tablet 10’S/https://www.netmeds.com/prescriptions/ezact-mr-tablet-10-s/ Accessed on 18th September 2020
Ezact MR Dosage https://www.ndrugs.com/?s=ezact%20mr&t=dosage/ Accessed on 18th September 2020
Ezact Uses/ https://www.ndrugs.com/?s=ezact%20mr/Accessed on 18th September 2020
EZACT/ https://www.wdrugs.com/?s=ezact/Accessed on 18th September 2020
Current Version
21/09/2020
Manjari Khare द्वारा लिखित
के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. प्रणाली पाटील
Updated by: Manjari Khare