के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. प्रणाली पाटील · फार्मेसी · Hello Swasthya
लुलिफिन क्रीम एंटीफंगल मेडिसिन है जिसका उपयोग फंगल इंफेक्शन को दूर करने के लिए किया जाता है। लुलिफिन क्रीम का उपयोग करने से फंगस का खात्मा होता है, जो शरीर में इंफेक्शन पैदा करते हैं। कुछ फंगल इंफेक्शन जैसे कि रिंगवार्म (दाद), ड्राई स्किन (परतदार त्वचा), एथलीट फूट (athlete’s foot), थ्रश, ईचिंग आदि की समस्या को दूर करने के लिए लुलिफिन क्रीम (Lulifin Cream) का उपयोग किया जाता है। लुलिफिन क्रीम का उपयोग करने से विभिन्न प्रकार की समस्याओं से दो से चार हफ्तों में छुटकारा मिल जाता है। आपके शरीर में जिस भी स्थान में फंगस इंफेक्शन हो गया हो, उस स्थान को सूखा और साफ रखें और डॉक्टर के निर्देशों के अनुसार क्रीम को लगाएं।
लुलिफिन क्रीम (Lulifin Cream) में 10mg लुलिकोनाजोल (Luliconazole) का कैमिकल कंपोजीशन होता है।
और पढ़ें : Sporidex: स्पोरिडेक्स क्या है? जानिए इसके उपयोग और साइड इफेक्ट्स
फंगस इंफेक्शन होने पर लुलिफिन क्रीम (Lulifin Cream) का एक्सटरनल यूज किया जाता है। क्रीम की कितनी मात्रा को संक्रमित स्थान में लगाना चाहिए, ये संक्रमण पर निर्भर करता है। अगर आपको शरीर में कही भी फंगल इंफेक्शन हुआ है तो डॉक्टर से इस बारे में जानकारी लें कि क्रीम का कैसे यूज किया जाए। इंफेक्टेड एरिया के एक इंच रेडियस तक क्रीम को लगाने की सलाह दी जाती है।
लुलिफिन क्रीम ( Lulifin Cream) का उपयोग एक्सटरनल किया जाता है। अगर क्रीम (Lulifin Cream) को निगल लिया जाए तो घातक परिणाम सामने आ सकते हैं। क्रीम को जितनी मात्रा आपको लगाने को कहा गया है, उतना ही लगाएं। दवा को डॉक्टर से परामर्श करने के बाद ही यूज करें। अगर आपको बाद में कोई और इंफेक्शन स्किन पर दिखता है तो जरूरी नहीं है कि ये दवा उस पर भी काम करें। दवा का फिर से उपयोग करने से पहले एक बार डॉक्टर से जरूर पूछ लें।
लुलिफिन क्रीम (Lulifin Cream) को सही समय पर लगाने से फंगस इंफेक्शन कम होने लगेगा और एक निश्चित समय बाद फंगल इंफेक्शन खत्म भी हो जाएगा। अगर आप क्रीम को सही समय नहीं लगा पाते हैं तो जब आपको याद आए, तब क्रीम जरूर लगाएं, लेकिन एक बार में ज्यादा क्रीम न लगाएं। अगर आप चाहते हैं कि फंगस का संक्रमण जल्द खत्म हो तो इसके लिए आपको क्रीम लगाना भूलना नहीं चाहिए। अधिक जानकारी के लिए डॉक्टर से परामर्श करें।
और पढ़ें :Nicotex: निकोटेक्स क्या है? जानिए इसके उपयोग और साइड इफेक्ट्स
लुलिफिन क्रीम (Lulifin Cream) का यूज स्किन के फंगस इंफेक्शन को खत्म करने के लिए किया जाता है। इंफेक्शन के कारण स्किन का कलर लाल पड़ सकता है और उसमें खुजली भी हो सकती है। ऐसे में दवा का उपयोग स्किन पर करने से खुजली और जलन से आराम मिलता है। इस बात का ध्यान रखें कि क्रीम का एक्सटरनल यूज किया जाता है। दवा को कितनी मात्रा में संक्रमित स्थान पर लगाना चाहिए। इस बारे में डॉक्टर से जानकारी लें। साथ ही क्रीम का उपयोग करने के बाद हाथों को अच्छी तरह से धो लें।
इन समस्याओं से छुटकारे के लिए किया जाता है लुलिफिन क्रीम का उपयोग
एथलीट फूट एक प्रकार का फंगल इंफेक्शन है। एथलीट फूट की समस्या किसी भी आयु वर्ग के महिलाओं और पुरुषों को किसी भी उम्र में हो सकती है। एथलीट फूट यीस्ट (candida) के कारण होता है। पैर के घाव में ये इंफेक्शन जल्दी फैलता है। साथ ही संक्रमित व्यक्ति के स्किन पार्टिकल जो कि तौलिए, फर्श या शूज में रह जाते हैं, वे भी अन्य लोगों को संक्रमित कर सकते हैं। लुलिफिन क्रीम का उपयोग करने से समस्या से छुटकारा मिल जाता है।
और पढ़ें : Dolonex DT: डोलोनेक्स डीटी क्या है? जानिए इसके उपयोग और साइड इफेक्ट्स
जॉक इच फंगस से होने वाली खुजली है। ये रिंगवॉर्म की तरह ही होती है। शरीर के जो भाग अक्सर गीले रहते हैं, उन स्थानों में जॉक इच होने का अधिक खतरा रहता है। जो लोग मोटे होते हैं, जिन्हें ज्यादा पसीना आता है, उनमें जॉक इच का अधिक खतरा रहता है। त्वचा को सूखा रख और लुलिफिन क्रीम ( Lulifin Cream) का उपयोग करने से इस समस्या से राहत पाई जा सकती है।
रिंगवॉर्म किसी वॉर्म का नाम नहीं है। ये स्किन इंफेक्शन है जो कि मोल्ड (कवक) की वजह से होता है। मोल्ड फंगी स्किन की डेड टिशू में रहता है। ये अन्य व्यक्तियों से भी आसानी से फैल जाता है। लुलिफिन क्रीम को रिंगवॉर्म में लगाकर समस्या से राहत पाई जा सकती है।
दवा का उपयोग कब और कैसे करना है, इस बारे में अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर कर लें।
और पढ़ें : Cyra D: सायरा डी क्या है? जानिए इसके उपयोग और साइड इफेक्ट्स
लुलिफिन क्रीम का उपयोग करने से कम ही साइडइफेक्ट्स दिखाई पड़ते हैं। इस बात का ध्यान रखें कि सभी व्यक्तियों की स्किन एक जैसी नहीं होती है। कुछ व्यक्तियों को स्किन में क्रीम अप्लाई करने के बाद कुछ साइड इफेक्ट्स भी दिख सकते हैं। अगर क्रीम लगाने के बाद आपको संक्रमित स्थान पर तेज जलन होती है या फिर वह स्थान अधिक लाल हो जाता है और दर्द होता है तो तुरंत अपने डॉक्टर को दिखाएं। कुछ लोगों को क्रीम से एलर्जी भी हो सकती है। लुलिफिन क्रीम लगाने से निम्नलिखित साइड इफेक्ट की संभावना रहती है।
ऐसा जरूरी नहीं है कि लुलिफिन क्रीम ( Lulifin Cream) का उपयोग करने के बाद सभी व्यक्तियों में साइड इफेक्ट्स नजर आएं। अगर ऐसा होता है तो तुरंत डॉक्टर को बताएं।
और पढ़ें : Cofsils: कोफसिल्स क्या है? जानिए इसके उपयोग और साइड इफेक्ट्स
और पढ़ें : Looz Syrup : लूज सिरप क्या है? जानिए इसके उपयोग, साइड इफेक्ट्स और सावधानियां
लुलिफिन क्रीम का अन्य दवाओं के साथ रिएक्शन के बारे में खास जानकारी उपलब्ध नहीं है। इसका उपयोग करने की सलाह अगर डॉक्टर ने दी है तो डॉक्टर को अपनी एलर्जी की समस्या के बारे में जरूर बताएं। अगर आप किसी हर्बल क्रीम का यूज कर रहे हैं या फिर दवा का यूज कर रहे हैं तो भी डॉक्टर को जरूर बताएं। विटामिन या अन्य सप्लिमेंट की जानकारी भी दें। क्रीम का उपयोग करने के दौरान कुछ लोगों को साइड इफेक्ट हो सकते हैं। लुलिफिन क्रीम के अन्य दवाओं से रिएक्शन संबंधी जानकारी के लिए डॉक्टर से संपर्क जरूर लें।
[mc4wp_form id=”183492″]
और पढ़ें :Cifran CTH : सिफ्रान सीटीएच क्या है? जानिए इसके उपयोग और साइड इफेक्ट्स
लुलिफिन क्रीम को सुरक्षित स्थान पर रखें ताकि ये बच्चों के हाथ न लगे। साथ ही इस क्रीम को कमरे के तापमान पर रखें। क्रीम को फ्रिज में न रखें। दवा का इस्तेमाल करने के बाद उसे ठीक तरह से बंद करें। अगर मेडिकल स्टोर से क्रीम खरीदते समय पैकेज में कोई समस्या दिखे तो उसे तुरंत वापस कर दें। इसे सूर्य की रोशनी, नमी से बचाकर रखें। क्रीम की एक्सपायरी डेट को भी चेक कर लें। पैकेज में लिखे निर्देशों ध्यान से पढ़ें।
डिस्क्लेमर
हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।