पेंटाकाइंड डीएसआर एसिडिटी और हार्टबर्न की दवा है। आमतौर पर इसे एंटीएसिड दवा के नाम से जाना जाता है, जो पेट में अम्ल की मात्रा को कम करती है, जिससे आपको एसिडिटी और हार्टबर्न की समस्या होती है। पेंटाकाइंड डीएसआर में डोमपेरिडोन और पैंटोप्राजोल एक एक्टिव इनग्रीडिएंट्स के रूप में होते हैं।

निगलने में हो रही परेशानी और लगातार खांसी में पैंटाप्राजोल राहत प्रदान करती है। यह अल्सर और एसोफागस (esophagus) को भी रोकती है। पैंटाप्राजोल प्रोटोन पंप इनहिबिटर्स (PPIs) ड्रग्स फैमिली से संबंध रखती है।
पैंटोप्राजोल को हमेशा रूम टेम्प्रेचर पर ही स्टोर करें। इसे धूप के सीधे प्रकाश या नमी से दूर रखें। पेंटाकाइंड डीएसआर को स्टोर करने के लिए दवा के पैकेज पर लिखे जरूरी निर्देशों को अच्छे से पढ़ें या फिर अपने डॉक्टर से इसके बारे में पूछें। सुरक्षा के लिए, आपको सभी दवाइयों को बच्चों और पालतू जानवरों से दूर रखना चाहिए। दवा को उनकी पहुंच में आने पर यह गलती से दवा खा सकते हैं, जिससे परिणाम घातक सिद्ध हो सकते हैं। दवा का इस्तेमाल न करने पर या उसके एक्सपायर होने पर, डॉक्टर के निर्देश के बिना इसे ना ही टॉयलेट में फ्लश करें और ना ही नाली में फेकें। सुरक्षित रूप से दवा को नष्ट करने के बारे में अपने फार्मासिस्ट से परामर्श करें। यदि फिर भी आप पेंटाकाइंड डीएसआर को स्टोर करने के लिए आश्वस्त नही हैं तो इसकी अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर या फार्मासिस्ट से अधिक जानकारी के लिए सलाह लें।
यहां पर दी गई जानकारी को डॉक्टर की सलाह का विकल्प न मानें। किसी भी दवा या सप्लिमेंट का इस्तेमाल करने से पहले हमेशा डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
और पढ़ें : Lomotil : लोमोटिल क्या है? जानिए इसके उपयोग, साइड इफेक्ट्स और सावधानियां
दिन में 20-40 मिलीग्राम ब्रेकफास्ट से पहले
ड्यूडिनल अल्सर (Duodenal ulcer): 2 से 4 हफ्ते के लिए 40 मिलीग्राम ब्रेकफास्ट से पहले
गैस्ट्रिक अल्सर (Gastric ulcer): 1 से 2 महीने के लिए के लिए 40 मिलीग्राम ब्रेकफास्ट से पहले
जोलिंगर एलिसन सिंड्रोम (Zollinger- Ellison syndrome): 80 मिलीग्राम को दिन में दो डोज में लें। इस डोज को जरूरत पड़ने पर 240 मिलीग्राम तक किया जा सकता है।
गैस्ट्रोइसोफेगल रिफ्लक्स (Gastroesophageal reflux disease): 20 से 40 मिलीग्राम एक महीने तक ब्रेकफास्ट से पहले लें
12 साल से कम उम्र के बच्चों को यह दवा रिकमेंड नहीं की जाती है।
पेंटाकाइंड डीएसआर निम्नलिखित रूप में उपलब्ध है:
ओवरडोज या आपातकालीन स्थिति के लिए अपने स्थानीय डॉक्टर या हॉस्पिटल से संपर्क करें।
पेंटाकाइंड डीएसआर का डोज मिस हो जाता है तो जल्द से जल्द लें। हालांकि, यदि आपका अगली खुराक का समय नजदीक आ गया है तो भूले हुए डोज को ना लें। पहले से तय नियमित डोज को लें।
पेंटाकाइंड डीएसआर के इस्तेमाल से आपको निम्नलिखित साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं:
दुर्लभ साइड इफेक्ट्स में शामिल हैं:
हर मामले में यह साइड इफेक्ट्स एक जैसे नहीं होते हैं। संभवतः आपको या किसी अन्य व्यक्ति को उन साइड इफेक्ट्स का अनुभव हो, जिन्हें ऊपर सूचीबद्ध नहीं किया गया है। उपरोक्त साइड इफेक्ट्स की सूची संपूर्ण नहीं है। यदि आप इसके साइड इफेक्ट्स को लेकर चिंतित हैं तो इसकी अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर या फार्मासिस्ट से सलाह लें।
और पढ़ें : Omez D : ओमेज डी क्या है? जानिए इसके उपयोग, साइड इफेक्ट्स और सावधानियां
निम्नलिखित स्थितियों में पेंटाकाइंड डीएसआर का इस्तेमाल करने से पहले हमेशा अपने डॉक्टर या फार्मासिस्ट से सलाह लें:
प्रेग्नेंसी और ब्रेस्टफीडिंग में पेंटाकाइंड डीएसआर का इस्तेमाल कितना सुरक्षित है, इस संबंध में पर्याप्त जानकारी उपलब्ध नहीं है। दोनों ही स्थितियों में किसी भी औषधि या हर्बल प्रोडक्ट का इस्तेमाल करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह अवश्य लें। हालांकि डोमपेरिडोन को एफडीए (FDA) ने प्रेग्नेंसी रिस्क कैटेगरी- C में रखा है।
FDA की प्रेग्नेंसी रिस्क कैटेगरी निम्नलिखित है :
पेंटाकाइंड डीएसआर आपकी मौजूदा दवाइयों या हर्बल प्रोडक्ट्स के साथ रिएक्शन कर सकती है या दवा के कार्य करने के तरीके में परिवर्तन आ सकता है। ऐसा होने पर आपको गंभीर साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं। इससे बचने के लिए उन सभी दवाइयों की एक लिस्ट तैयार कीजिए, जिनका सेवन आप कर रहे हैं या कुछ ही समय पहले किया गया है। इस लिस्ट को अपने चिकित्सक या फार्मासिस्ट को दिखाएं। इससे डॉक्टर या फार्मासिस्ट आपकी मौजूदा दवाइयों का अध्ययन करके इसके संभावित ड्रग इंटरेक्शन का आंकलन कर सकता है। ऐसा होने पर अन्य दवाइयों के साथ इसके रिएक्शन के खतरे को कम किया जा सकता है।
[mc4wp_form id=’183492″]
निम्नलिखित दवाइयों के साथ पेंटाकाइंड डीएसआर का सेवन नहीं किया जाना चाहिए:
उपरोक्त दवाइयों के अलावा भी कुछ ऐसी दवाइयों हो सकती हैं, जिन्हें ऊपर सूचीबद्ध नहीं किया गया है। जिनके साथ पेंटाकाइंड डीएसआर परस्पर क्रिया करके रिएक्शन कर सकती है। यदि आप इसके रिएक्शन को लेकर चिंतित हैं तो आपके लिए बेहतर होगा कि आप अपने डॉक्टर या फार्मासिस्ट से अधिक जानकारी के लिए सलाह लें।
और पढ़ें: क्लोरजोक्सॉन क्या है? जानिए इसके उपयोग, साइड इफेक्ट्स सावधानियां
एल्कोहॉल के साथ पेंटाकाइंड डीएसआर का सेवन करने से आपको चक्कर, नींद या सिरदर्द हो सकता है। यदि आप एल्कोहॉल और पेंटाकाइंड डीएसआर का एक ही समय पर सेवन कर रहे हैं तो यह आपके लिए असुरक्षित हो सकता है। ऐसा करने पर आपको बेहोशी या चक्कर आ सकते हैं, जिससे दुर्घटना हो सकती है। सुस्ती या चक्कर जैसा महसूस होने पर ड्राइव या ऐसा कोई भी कार्य न करें, जिसमें मेंटल फोकस की जरूरत हो। बेहतर होगा कि आप स्वस्थ महसूस होने तक कुछ समय बिस्तर पर ही गुजारें। एल्कोहॉल के साथ इसके सेवन के संबंध में यदि आप फिर भी चिंतित हैं तो अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर या फार्मासिस्ट से परामर्श अवश्य लें।
पेंटाकाइंड डीएसआर का इस्तेमाल आपके सेहत के लिए कुछ मामलों में घातक साबित हो सकता है। बेहतर होगा कि आप इसका सेवन करने से पहले अपने मौजूदा स्वास्थ्य की विस्तृत जानकारी अपने डॉक्टर या फार्मासिस्ट से अवश्य साझा करें।
निम्नलिखित स्थितियों में पेंटाकाइंड डीएसआर का इस्तेमाल करने से पहले अपने डॉक्टर को सूचित करें:
हैलो हेल्थ ग्रुप चिकित्सा सलाह, निदान या इलाज मुहैया नहीं कराता है।
डिस्क्लेमर
हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।
Pantoprazole + Domperidone Dosage: https://www.medicineindia.org/pharmacology-for-generic/1360/pantoprazole-domperidone (Accessed on 15-05-2020)
Pantoprazole SODIUM/
https://www.webmd.com/drugs/2/drug-17633/pantoprazole-oral/details(Accessed on 11-12-2019)
Pantoprazole/ https://www.drugs.com/pantoprazole.html/(Accessed on 11-12-2019)
Pantoprazole + Domperidone Pharmacology/
https://www.medicineindia.org/pharmacology-for-generic/1360/pantoprazole-domperidone/(Accessed on 11-12-2019)
Pantoprazole, Oral Tablet/
https://www.healthline.com/health/pantoprazole-oral-tablet
Accessed on 11-12-2019
Current Version
23/06/2020
Sunil Kumar द्वारा लिखित
के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. प्रणाली पाटील
Updated by: Nidhi Sinha