
एमोक्सिसिलिन+क्लैवुलेनिक एसिड पेनिसिलिन एंटीबायोटिक दवाइयों का कॉम्बिनेशन है। इसका इस्तेमाल विभिन्न प्रकार के बैक्टीरियल इंफेक्शन के इलाज में किया जाता है। यह बैक्टीरिया की ग्रोथ को रोककर कार्य करती है। पेनिसिलिन फंगी पेनिसिलिन का स्रोत है, जिसका इस्तेमाल मौखिक या इंजेक्शन के जरिए किया जाता है। एमोक्सिसिलिन+क्लैवुलेनिक एसिड का कॉम्बिनेशन सिर्फ बैक्टीरियल इंफेक्शन के इलाज में कारगर है।
यह वायरल इंफेक्शन (सामान्य सर्दी जुकाम और फ्लू) में कारगर नहीं है। हालांकि, आवश्यकता न रहने की स्थिति में किसी भी एंटीबायोटिक दवा का इस्तेमाल करने से भविष्य में उसकी प्रभाविकता पर असर डालता है। सामान्य भाषा में भविष्य में वो एंटीबायोटिक दवाइयां कार्य नहीं करती हैं।
इन दोनों दवाइयों का कॉम्बिनेशन टेबलेट, चबाने वाली गोलियों, देरी से रिलीज होने वाली गोलियां और लिक्विड फॉर्म में आती हैं। इनका सेवन मौखिक रूप से किया जा सकता है। चबाने वाली गोली और लिक्विड को आमतौर पर खाने के शुरुआत के हर आठवे घंटे में (दिन में तीन बार) लिया जाता है। इसके अतिरिक्त, इसे हर बाहर घंटे (दिन में दो बार) लिया जाता है।
देरी से रिलीज होने वाली होने वाली गोलियों का सेवन भोजन के साथ या स्नैक्स के साथ हर बाहर घंटे (दिन में दो बार) लिया जाता है। इसके डोज को ध्यान रखने के लिए प्रतिदिन समान समय पर इस दवा को लें। इसके अलावा, दवा के पैकेज पर मुद्रित दिशा निर्देशों को सावधानी पूर्वक पढ़ें। यदि आपको कोई बात समझ नहीं आती है तो इसकी अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर या फार्मासिस्ट से सलाह लें। एमोक्सिसिलिन+क्लैवुलेनिक एसिड को डॉक्टर की सलाह के अनुसार लें। डॉक्टर के सुझाए गए डोज से कम या ज्यादा या लंबी अवधि तक इसका सेवन न करें।
एमोक्सिसिलिन+क्लैवुलेनिक एसिड को स्टोर करने का सबसे बेहतर तरीका है इसे कमरे के तापमान पर रखना। इसे सूर्य की सीधी किरणों और नमी से दूर रखें। दवा को खराब होने से बचाने के लिए आपको एमोक्सिसिलिन+क्लैवुलेनिक एसिड को बाथरूम या फ्रीजर में नहीं रखना है। एमोक्सिसिलिन+क्लैवुलेनिक एसिड के अलग-अलग ब्रांड्स को अलग तरीकों से स्टोर किया जाता है।
इसे रखने से पहले सबसे बेहतर होगा कि आप दवा के पैकेज पर छपे निर्देशों को पढ़ लें या फार्मासिस्ट से पूछें। सुरक्षा की दृष्टि से सभी दवाइयों को अपने बच्चों और पेट्स से दूर रखें। जब तक कहा ना जाए तब तक सुरक्षा की दृष्टि से आपको एमोक्सिसिलिन+क्लैवुलेनिक एसिड को टॉयलेट या नाली में नहीं बहाना है। आवश्यकता न रहने या एक्सपायरी की स्थिति में दवा का समुचित तरीके से निस्तारण जरूरी है। सुरक्षित तरीके से इसका निस्तारण करने के लिए अपने फार्मासिस्ट से सलाह लें।
एमोक्सिसिलिन+क्लैवुलेनिक एसिड का इस्तेमाल करने से पहले यदि आपको निम्नलिखित समस्याए हैं तो अपने डॉक्टर से सलाह लें:
गर्भवती महिलाओं के लिए इन दोनों दवाइयों का सेवन सुरक्षित है या नहीं, इस संबंध में पर्याप्त जानकारी उपलब्ध नही है। आमतौर पर जिन महिलाओं को पेनिसिलिन से एलर्जी नहीं है, उनमें गर्भावस्था के दौरान इसका सेवन सुरक्षित माना जाता है।
स्तनपान: यह कॉम्बिनेशन मां के दूध के जरिए शिशु की बॉडी में प्रवेश कर सकता है, जिससे उसे डायरिया हो सकता है।
और पढ़ें : Glimepiride : ग्लिमेपिराइड क्या है? जानिए इसके उपयोग, साइड इफेक्ट्स और सावधानियां
एमोक्सिसिलिन+क्लैवुलेनिक एसिड से आपको निम्नलिखित साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं:
गंभीर लेकिन दुर्लभ मामलों में ही निम्नलिखित साइड इफेक्ट्स नजर आते हैं:
हालांकि, हर व्यक्ति को उपरोक्त साइड इफेक्ट्स का अनुभव नहीं होता है। एमोक्सिसिलिन+क्लैवुलेनिक एसिड के अन्य साइड इफेक्ट्स भी हो सकते हैं, जिन्हें ऊपर सूचीबद्ध नहीं किया गया है। यदि आप इसके साइड इफेक्ट्स को लेकर चिंतित हैं तो इसकी अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से सलाह अवश्य लें।
[mc4wp_form id=’183492″]
और पढ़ें : ओमेप्राजोल क्या है? जानिए इसके उपयोग, साइड इफेक्ट्स और सावधानियां
आपात या ओवरडोज की स्थिति में तुरंत अपने नजदीकी डॉक्टर या आपातकालीन सेवा से संपर्क करें।
एमोक्सिसिलिन+क्लैवुलेनिक एसिड का डोज मिस हो जाता है तो जल्द से जल्द इसे लें। हालांकि, यदि आपका अगली खुराक का समय नजदीक आ गया है तो भूले हुए डोज को ना खाएं। पहले से तय नियमित डोज को लें। एक बार में दो खुराक न खाएं।