अल्लोपुरिनॉल का इस्तेमाल गाउट और कुछ प्रकार के किडनी स्टोन का इलाज करने के लिए किया जाता है। जो मरीज कैंसर के लिए कीमोथेरेपी ले रहे हैं उनमें यूरिक एसिड का स्तर बढ़ने से रोकने के लिए भी इसका इस्तेमाल किया जाता है। खत्म हुई कैंसर की कोशिकाओं से जारी यूरिक एसिड की वजह से इन मरीजों में यूरिक एसिड का स्तर बढ़ सकता है। अल्लोपुरिनॉल यूरिक एसिड की मात्रा को खत्म करता है। बढ़ा हुआ यूरिक एसिड गाउट और किडनी की समस्या का कारण बन सकता है।
इस दवाई को आमतौर पर दिन में एक बार या डॉक्टर की सलाह से खाने के रूप में लें। पेट खराब होने से बचाने के लिए इस दवाई को खाने के बाद लें। अगर आपकी खुराक 300 मिलीग्राम प्रति दिन है, तो आपको दिन में इस दवा को छोटे-छोटे हिस्सों में लेने की जरूरत है जिससे ये मात्रा पूरी हो सके (सही जानकारी को लेकर डॉक्टर से बात करें)

प्रत्येक खुराक के साथ एक गिलास पानी पीना बेहद जरूरी है और कम से कम दिन में आठ गिलास पानी अवश्य पिएं। अगर आपका डॉक्टर किसी अन्य चिकित्सीय कारणों से कम तरल पदार्थ पीने को कहता है, तो डॉक्टर से आगे जानकारी के बारे में बात करें। यूरिन से एसिड को कम कैसे करना है? डॉक्टर आपको इसकी भी सलाह दे सकता है (जैसे अधिक मात्रा में एस्कोर्बिक एसिड कम करना/विटामिन सी)।
खुराक आपके मेडिकल स्थिति और इलाज के प्रति प्रतिक्रिया पर आधारित है। अत्यधिक फायदे पाने के लिए इस दवा का इस्तेमाल रोजाना करें। अगर आप याद रखना चाहते हैं, तो इस दवा को रोजाना एक ही समय पर लें।
गाउट के इलाज के लिए, इस दवा को अपना प्रभाव दिखाने के लिए कई हफ्ते लग सकते हैं। इस दवा को शुरू करने के बाद आपको कई महीनों तक गाउट का दौरा पड़ सकता है। एलोप्यूरिनॉल एक दर्द निवारक नहीं है। गाउट के दर्द से छुटकारा पाने के लिए, गाउट अटैक के लिए डॉक्टर द्वारा सलाह से दी गयी दवा को लगातार लेते रहे (जैसे कोलचीसिन, आईबुप्रोफेन, इंडोमीथासिन).
अगर आपकी स्थिति लगातार बनी रहती है या काफी बिगड़ जाती है तो डॉक्टर को जरूर बताएं।
अच्छा होगा अल्लोपुरिनॉल को अगर आप घर के तापमान पर ही रखें और सीधी रोशनी व नमी से दूर रखें। दवा को खराब होने से बचाने के लिए, आपको अल्लोपुरिनॉल को बाथरूम या फ्रीजर में नहीं रखना चाहिए। अल्लोपुरिनॉल के अलग-अलग ब्रांड हो सकते हैं जिनको स्टोर करने की जरूरतें अलग हो सकती हैं। इसलिए आवश्यक है कि आप उसे खरीदने से पहले उत्पाद पर लिखी संग्रह करने की जानकारियों को ध्यानपूर्वक पढ़ लें या फिर फार्मासिस्ट से इसकी जानकारी ले लें। सुरक्षा के लिए, आपको सभी दवाइयां बच्चों और जानवरों से अलग रखनी चाहिए।
आपको अल्लोपुरिनॉल टॉयलेट या किसी सीवर में नहीं डालनी चाहिए तब तक जब तक डॉक्टर आपको सलाह न दे। आवश्यक है कि आप पूरी तरह से दवाई को खत्म कर दें अगर वो एक्सपायर हो गयी है या किसी काम के लायक नहीं रही है। इसे सुरक्षित व सही तरह से खत्म करने के लिए एक बार अपने फार्मासिस्ट से बात जरूर करें।
ये भी पढ़ें : रेनिटिडाइन क्या है? जानिए इसके उपयोग, साइड इफेक्ट्स और सावधानियां
अल्लोपुरिनॉल लेने से पहले :
प्रेग्नेंसी के दौरान या स्तनपान कराने के दौरान अल्लोपुरिनॉल इस्तेमाल करने से होने वाले जोखिम के ऊपर ऐसी कोई स्टडी अभी मौजूद नहीं है। कृपया आप अल्लोपुरिनॉल के इस्तेमाल से होने वाले लाभ और होने वाले नुकसान के बारे में अपने डॉक्टर से सलाह लें। यूएस फूड और ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एफडीए) के अनुसार अल्लोपुरिनॉल प्रेग्नेंसी जोखिम वर्गीकरण सी में आती है। एफडीए प्रेग्नेंसी जोखिम वर्गीकरण निम्नलिखित है:
ए = कोई जोखिम नहीं
बी = कुछ स्टडी में कोई जोखिम नहीं
सी = कुछ जोखिम हो सकता है
डी = जोखिम के सकारात्मक सबूत
एक्स = निषेध
एन = कोई जानकारी नहीं
अगर आपको एलर्जिक रिएक्शन से जुड़े किसी भी तरह के लक्षण दिखाई देते हैं तो आपात्कालीन चिकित्सीय जांच करवाएं : हीव्स, सांस लेने में दिक्कत, चेहरे, होंठ, जीभ, या गले में सूजन। अल्लोपुरिनॉल का इस्तेमाल करना बंद कर दें और डॉक्टर को बताएं अगर आपको गंभीर साइड इफेक्ट्स दिखते हैं जैसे :
कम गंभीर दुष्प्रभाव जैसे ;
हर कोई इन साइड इफेक्ट्स को अनुभव नहीं करता। कुछ ऐसे साइड इफेक्ट्स भी है जो ऊपर नहीं दिए गए हैं। अगर आपको किसी भी तरह का साइड इफेक्ट नजर आता है तो डॉक्टर या फार्मासिस्ट से बात जरूर करें।
अभी आप जो भी दवाइयां ले रहे हैं उसे अल्लोपुरिनॉल के साथ इस्तेमाल नहीं करना चाहिए, इससे दवाई के कार्य करने के प्रभाव पर असर पड़ सकता है और गंभीर साइड इफेक्ट्स का जोखिम बढ़ सकता है। किसी भी दवा के गलत प्रभाव को रोकने के लिए, आपको इस्तेमाल की जाने वाली दवाओं की एक सूची बनाकर रख लेनी चाहिए (जिनमें डॉक्टर के पर्चे की दवाएं, बिना सलाह वाली दवाएं और हर्बल उत्पाद शामिल हैं) और फिर उसे डॉक्टर या फार्मासिस्ट के साथ साझा करें। आपकी सुरक्षा के लिए, बिना डॉक्टर की सलाह लिए कोई भी दवा अपने आप शुरू, बंद या खुराक में बदलाव न करें।
अल्लोपुरिनॉल दवा के काम करने के तरीके को बदलकर या गंभीर दुष्प्रभावों के लिए जोखिम को बढ़ाकर भोजन या एल्कोहॉल के साथ गलत प्रभाव डाल सकती है। इस दवा को लेने से पहले भोजन या एल्कोहॉल के साथ किसी भी तरह के सही परिणाम नहीं दिखाई देते हैं तो अपने डॉक्टर या फार्मासिस्ट से बात जरूर करें।
अल्लोपुरिनॉल आपकी स्वास्थ्य स्थिति पर गलत प्रभाव डाल सकती है। यह प्रभाव आपकी स्वास्थ्य स्थिति को बिगाड़ सकता है या फिर दवाई के कार्य करने के तरीके को कम कर सकता है। जरूरी है कि आप अपनी स्वास्थ्य स्थिति को डॉक्टर और फार्मासिस्ट को बताएं, खासकर ;
इमरजेंसी या ओवरडोज होने की स्थिति में अपने स्थानीय आपातकालीन सेवाओं को कॉल करें या अपने नजदीकी इमरजेंसी वॉर्ड में जाएं।
अगर अल्लोपुरिनॉल की खुराक लेना भूल जाते हैं तो याद आने पर जल्द से जल्द अपनी खुराक लें। हालांकि, अगर इसके कुछ ही समय बाद आपको अपनी अगली खुराक लेनी हो तो इसे न लें और अपनी नियमित खुराक के अनुसार ही इसका सेवन करते रहें।
हैलो हेल्थ ग्रुप चिकित्सक सलाह, निदान या उपचार प्रदान नहीं करता है।