21 सितंबर को एक्ट्रेस करीना कपूर 39 साल की होने जा रही हैं। अपने हॉट और बेबाक अंदाज से लोगों के दिलों पर राज करने वाली करनी का जीरो फिगर आज भी चर्चा में है। उनका साइज जीरो फिगर सालों पहले आई फिल्म टशन से चर्चा में आया था। पर प्रेग्नेंसी के बाद भी उन्होंने वैसा ही लुक हासिल करके सबको हैरान कर दिया है। प्रेग्नेंसी के दौरान अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ को जिस सादगी से निभाया उसकी भी काफी चर्चा भी हुई। लेकिन इन सबके दरम्यान एक नाम जो करीना के नाम के साथ लिया जाने लगा वो रुजुता दिवेकर का था, जो उनकी डायटीशियन हैं। करीना कपूर की पोस्ट प्रेग्नेंसी के बाद हुए बदलाव के पीछे का राज हर कोई जानना चाहता है। करीना कुछ ही समय में अपने पुराने शेप में वापस आईं। पिछले दिनों उनकी तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल भी हुईं। जानें 21 सितंबर को 39 साल की होने वाली करीना की फिटनेस का राज …
करीना कपूर ने साइज जीरो करने के लिए बहुत मेहनत की थी। उन्होंने जानीमानी नूट्रिशनिस्ट और डायटीशियन रुजुता दिवेकर की देखरेख में आहार और अच्छी तरह से नियोजित फिटनेस का पालन किया। उन्होंने मक्खन, पनीर, परांठे, पास्ता से दूर बना ली। इसकी जगह उन्होंने सूप, सलाद, दही, विटामिन और मिनरल्स सप्लिमेंट्स लेना शुरू किया। यानी फैटी डायट को अलविदा कहकर उन्होंने हेल्दी डायट लेनी फिर से शुरू कर दी। प्रेग्नेंसी के कुछ समय बाद उन्होंने अपनी डायटीशियन की बात मानने के साथ-साथ एक्सरसाइज पर भी पूरा ध्यान दिया। करीना अपने साइज जीरो फिगर का पूरा श्रेय रुजुता दिवेकर को देती हैं।
साइज जीरो आखिर क्या है, इसे लेकर कई सारे सवाल लोगों के मन में उठते रहते हैं। अगर किसी का फिगर (शरीर का आकार) नीचे गए गए मापदंडो के आसपास है, उसे साइज जीरो कहते हैं। साइज जीरो के लिए निम्नलिखित मानदंडों की आवश्यकता है।
बस्ट साइज: 31.5 इंच
करीना कपूर के फिटनेस सीक्रेट
साइज जीरो का क्रेज कई साल पहले फिल्म टशन रिलीज के बाद सामने आया था। इस फिल्म में करीना कपूर के स्लिम और सेक्सी लुक ने सबको चौंका दिया था। यह स्लिम अवतार उनकी अनुशासित कसरत और आहार योजना का परिणाम था। साइज जीरो फिगर ने कईयों को वजन कम करने के लिए प्रेरित किया। फिटनेस फ्रीक बेबो डायट और एक्सरसाइज से फिट और स्लिम रखने में कामयाब रही हैं और हर आउटफिट में शानदार दिखती हैं।
“एक अच्छा आहार टाइमलेस कॉन्सेप्ट है, यह कुछ ऐसा नहीं है जो आपको भूखा रखता है या आपको खाने से दूर रखने पर मजबूर करता है। बल्कि, यह आपको पारंपरिक व्यंजनों को कैसे खाया जाए यह सिखाता है, आपको खाने के प्रति प्रोत्साहित करता है,” – रुजिता दिवेकर
करीना कपूर डायट और डायट प्लान
करीना कपूर ने वर्कआउट शेड्यूल और योगा एक्सरसाइज करके मूवी के लिए साइज जीरो बनाई थी। लेकिन साथ ही बॉडी को और सेक्सी बनाए रखने के लिए व्यायाम के अलावा बैलेंस डाइट ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। आज भी वह अपने दिन की शुरुआत फलों के रस या दूध से करती है, साथ ही वह शाकाहारी, सरल लेकिन पोषक आहार खाना पसंद करती हैं। वह मानती हैं कि फिट और स्वस्थ रहने के लिए व्यक्ति को जीवन के प्रति सकारात्मक रवैया रखना पड़ता है। वातावरण के अनुसार संतुलित आहार, सरल लेकिन शाकाहारी भोजन आपको शांत, तनावमुक्त और स्वस्थ बनाने के लिए अच्छा है।
करीना ने समर में हुए एक लाइव सेशन में उल्लेख किया कि, सब आहार का महत्वपूर्ण भाग है की संतुलित खाना। “ज्यादातर लोग चिंता करते हैं जब उन्हें दाल, चावल, रोटी या सब्ज़ी खाने की सलाह दी जाती है। लेकिन चिंता की बात तब होती है जब ज्यादा मात्रा में ले रहे हैं।” करीना पोरशन कण्ट्रोल के नियम का पालन करती है और सुनिश्चित करती है कि वह सही मात्रा में खा रही है।
करीना ने इस मिथक को भी तोड़ दिया कि सेलेब्स दाल के साथ चावल नहीं खाते हैं और फिट रहने के लिए खुद को भूखा रखते हैं। करीना ने कहा कि, ” एक कटोरी दाल और चावल प्रोटीन का अच्छा स्रोत है और अपनी भूक का समाधान करने का सबसे अच्छा तरीका है।”
करीना का डायट प्लान क्या है और डायट के दिन में वो क्या खाना पसंद कराती हैं:
- नाश्ता: दूध, सोया दूध के साथ मूसली, पनीर, ब्रेड स्लाइस या परांठे।
- दोपहर का भोजन: चपाती, दाल, पर्याप्त हरी सलाद और सूप।
- स्नैक्स: प्रोटीन शेक और फल।
- रात का खाना: चपाती, दाल या सब्जी का सूप।
- पानी: हर रोज 6-8 हल्का गरम पानी पिएं।
करीना दिन भर एक्टिव और एनेर्जिटिक रहने के लिए हर तीन घंटे के बाद भोजन खाना पसंद करती हैं। नट्स और सोया दूध भी उसके भोजन का हिस्सा है। वह चीनी और घी का सेवन भी करती हैं, लेकिन मध्यम मात्रा में। वह चावल से परहेज करती हैं, लेकिन पनीर उनका पसंदीदा हैं।
करीना कपूर के फिटनेस सीक्रेट: प्रेग्नेंसी के बाद करीना ने वजन घटाया
प्रेग्नेंसी के पूरे बदलाव के पीछे के रहस्य के बारे में पूछे जाने पर, करीना ने उल्लेख किया कि इस दरम्यान भोजन और जिम सत्रों के साथ मैंने कड़ी मेहनत भी की थी। करीना ने उल्लेख किया कि एक अच्छी योजना का पालन करना बहुत महत्वपूर्ण है। प्रेग्नेंसी के बाद अपने वजन घटाने की प्लानिंग के बारे में बात करते हुए, करीना ने उल्लेख किया कि एक अच्छी नींद बहुत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि “अच्छी नींद बहुत महत्वपूर्ण है और दोपहर की झपकी महत्वपूर्ण है।”
करीना का फिटनेस फॉर्मूला कार्डियो, योग व्यायाम और नृत्य का मिश्रण है। वह अपनी फिटनेस वर्कआउट के लिए वो एक से दो घंटे देती हैं। वह योग को बहुत मानती हैं और उनका मानना है कि योग आपके शरीर, स्वास्थ्य और दिमाग का संतुलन बनाए रखता है। वह अपने सिजलिंग लुक को बनाए रखने के लिए पावर योगा करना पसंद करती हैं।
इस आर्टिकल में हमने आपको करीना कपूर के फिटनेस बारे में बारे में जानकारी दी है। उम्मीद है आपको हैलो हेल्थ की दी हुई जानकारियां पसंद आई होंगी। अगर आपको इस संबंध में अधिक जानकारी चाहिए, तो हमसे जरूर पूछें। हम आपके सवालों के जवाब मेडिकल एक्स्पर्ट्स द्वारा दिलाने की कोशिश करेंगे।