आधे फेस (Half of the face) की मांसपेशियां को अस्थाई रूप से कमजोर पड़ना या पैरालिसिस होना बेल्स पाल्सी कहलाता है। चेहरे को कंट्रोल करने वाले नर्व के दबने या सूजने की वजह से भी हो सकता है। ऐसा होने पर चेहरे का एक साइड दूसरे साइड की मुकाबले ज्यादा कड़ा या सूज सकता है। बेल्स पाल्सी की स्थिति पर आपको हंसने और आंखें बंद होने पर भी परेशानी महसूस हो सकती है। कुछ ऐसे भी लोग होते हैं, जिनमे बेल्स पाल्सी की समस्या होने पर एक सप्ताह में ठीक भी हो जाते हैं।
बेल्स पाल्सी कितना सामान्य है?

बेल्स पाल्सी किसी भी उम्र में हो सकता है लेकिन, 16 से 60 उसाल के उम्र के लोगों में होने की संभावना ज्यादा होती है। बेल्स पाल्सी होने पर जल्द से जल्द डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।
बेल्स पाल्सी के कुछ सबसे सामान्य और जल्दी नजर आने वाले लक्षणों में शामिल है:
शुरुआती निदान और उपचार इस स्थिति को बिगड़ने से रोक सकते हैं। इसलिए इस गंभीर स्थिति से बचने के लिए जल्द से जल्द अपने डॉक्टर से संपर्क करें।
अगर आपको भी बेल्स पाल्सी के लक्षण नजर आते हैं या इससे जुड़े कोई सवाल हैं तो आपको डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। डॉक्टर भी आपके हेल्थ के अनुसार ही इलाज शुरू करेंगे।
शरीर के क्रेनियल नर्व (7वें क्रेनियल नर्व को फेशियल नर्व कहते हैं) के दबने या उसमे सूजन आने की वजह से बेल्स पाल्सी होता है। इससे चेहरा कमजोर पड़ने के अलावा पैरालिसिस भी होने की संभावना हो सकती है। हालांकि, ऐसा किन कारणों से होता है वह अभी तक साफ नहीं है लेकिन, वायरल इंफेक्शन एक कारण माना जा सकता है। कुछ ऐसे भी वाइरस हैं जिनकी वजह से बेल्स पाल्सी की परेशानी हो सकती है। ऐसे वाइरस में शामिल है:
निन्मलिखित कारणों से बढ़ सकती है परेशानी:
और पढ़ें : हेल्दी रहने के लिए 10 बेस्ट घरेलू नुस्खे
दी गई जानकारी किसी भी चिकित्सा सलाह का विकल्प नहीं है। ज्यादा जानकारी के लिए बेहतर होगा की आप अपने चिकित्सक से संपर्क करें।
बेल्स पाल्सी की परेशानी समझ आने पर डॉक्टर टेस्ट भी कर सकते हैं। आपको यह परेशानी कब से हो रही है और लक्षणों के बारे में भी डॉक्टर आपसे पूछ सकते हैं। बेल्स पाल्सी होने पर डॉक्टर और भी टेस्ट कर सकते हैं। पीड़ित व्यक्ति का MRI या CT स्कैन भी किया जा सकता है।
समय पर अगर इलाज शुरू किया गया तो इससे जल्दी निजात पाया जा सकता है। इलाज के लिए दवा या फिजिओ थेरपिस्ट की मदद से भी इलाज किया जा सकता है। कभी-कभी गंभीर स्थिति होने पर सर्जरी की जा सकती है।
निम्नलिखत टिप्स को अपनाकर बेल्स पाल्सी की समस्या को कम किया जा सकता है:
इस आर्टिकल में हमने आपको बेल्स पाल्सी से संबंधित जरूरी बातों को बताने की कोशिश की है। उम्मीद है आपको हैलो हेल्थ की दी हुई जानकारियां पसंद आई होंगी। अगर आपको इस बीमारी से जुड़े किसी अन्य सवाल का जवाब जानना है, तो हमसे जरूर पूछें। हम आपके सवालों के जवाब मेडिकल एक्सर्ट्स द्वारा दिलाने की कोशिश करेंगे। अपना ध्यान रखिए और स्वस्थ रहिए।
डिस्क्लेमर
हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।
Bell’s Palsy: What Causes It and How Is It Treated? https://www.healthline.com/health/bells-palsy#Diagnosis5 Accessed on 27/12/2016
What Is Bell’s Palsy? https://www.webmd.com/brain/understanding-bells-palsy-basics#1 Accessed on 27/12/2016
Bell’s palsy https://www.mayoclinic.org/diseases-conditions/bells-palsy/symptoms-causes/syc-20370028 Accessed on 27/12/2016
Bell’s palsy https://www.mayoclinic.org/diseases-conditions/bells-palsy/symptoms-causes/syc-20370028 Accessed on 27/12/2016
Bell’s palsy https://www.nhs.uk/conditions/bells-palsy/ Accessed on 10/12/2019
Bell’s Palsy https://medlineplus.gov/bellspalsy.html Accessed on 10/12/2019
Bell’s Palsy http://www.columbianeurology.org/neurology/staywell/document.php?id=33907 Accessed on 10/12/2019
Current Version
22/09/2020
Nidhi Sinha द्वारा लिखित
के द्वारा मेडिकली रिव्यूड Dr Sharayu Maknikar
Updated by: Nidhi Sinha
के द्वारा मेडिकली रिव्यूड
Dr Sharayu Maknikar