backup og meta

Myringoplasty : मायरिंगोप्लास्टी सर्जरी क्या है?

Myringoplasty : मायरिंगोप्लास्टी सर्जरी क्या है?

परिचय

मायरिंगोप्लास्टी सर्जरी (Myringoplasty Surgery) क्या है?

मायरिंगोप्लास्टी सर्जरी (Myringoplasty) कान के पर्दे के छेद को ठीक करने के लिया किया जाता है। आमतौर पर कान में अंदर संक्रमण होने या चोट लगने के कारण कान के पर्दे में छेद हो सकता है। ईयरड्रम में छेद होने के कारण सुनने में समस्या हो सकती है। इस सर्जरी में ग्राफ्ट का इस्तेमाल कर होल को रिपेयर किया जाता है। ग्राफ्ट शरीर के किसी हिस्से से ऊतक का एक छोटा सा टुकड़ा, या जेल जैसी सामग्री से बनाया जाता है।

यह छेद कान में संक्रमण या चोट लगने के कारण हो सकता है। इस छेद को नोटिक किया जा सकता है। इसके लिए यदि आप अपनी नाक को फूलाते हैं तो हवा के निकलने के आवाज सुनाई देती है। यदि तकिये पर रात भर तरल पदार्थ बहता है तो यह कान के पर्दे में छेद को दर्शाता है।

और पढ़ें: Bunion Surgery : बनियन सर्जरी क्या है?

मायरिंगोप्लास्टी सर्जरी (Myringoplasty Surgery) की जरूरत कब होती है?

अगर आपके कान के परदे (ईयरड्रम) में छेद है या कान में इंफेक्शन है, तो आपका डॉक्टर मायरिंगोप्लास्टी सर्जरी की सलाह दे सकते हैं। कई बार यह छेद अपने आप ठीक हो जाता है। कई बार यह किसी तरह की परेशानी पैदा नहीं करता है। यदि आपके कान में संक्रमण है तो आपको कान में पानी जाने से बचना चाहिए। यदि यह छेद बड़ा है तो आपको सुनाई न देने का अनुभव हो सकता है।

[mc4wp_form id=’183492″]

मायरिंगोप्लास्टी सर्जरी (Myringoplasty Surgery) कराने के क्या फायदे हैं?

मायरिंगोप्लास्टी सर्जरी के निम्नलिखित फायदे होते हैं:

  • मिडल ईयर में पानी को जाने से रोका जा सकता है, जिससे कान में इंफेक्शन होने का डर रहता है।
  • कान में इंफेक्शन होने का खतरा कम होता है।
  • कान के पर्दे को रिपेयर करके बेहतर सुनाई देने लग सकता है।

और पढ़ेंः Circumcision For Children: सर्कम्सिजन सर्जरी (चाइल्ड)

जोखिम

मायरिंगोप्लास्टी सर्जरी (Myringoplasty Surgery) के क्या साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं?

कान में इंफेक्शन के खतरों को कम करने के लिए नहाते समय या बाल धोते समय कान में रूई और वैसलीन लगाएं। इससे आपके कान सूखे रहेंगे।

काम के इंफेक्शन को दूर करने के लिए एंटीबायोटिक दवाओं से इसका इलाज किया जा सकता है। इसके अलावा डॉक्टर आपके कान की सफाई भी कर सकते हैं। जिसकी मदद से सुनने में आ रही परेशानियों को दूर किया जा सकता है। कान की सर्जरी से पहले, इससे जुड़ी सावधानियों और चेतावनी के बारे में अपने डॉक्टर से चर्चा करें।

और पढ़ें: Carpal Tunnel Syndrome Surgery : कार्पल टनल सिंड्रोम सर्जरी क्या है?

मायरिंगोप्लास्टी सर्जरी कराने से निम्नलिखित खतरे के होने की संभावना होती है। इसलिए इस सर्जरी को कराने से पहले एक बार अपने डॉक्टर से अच्छे से कंसल्ट कर लें:

किसी चीज का स्वाद न आना (Taste disturbance): स्वाद तंत्रिका कान के पर्दे के पास होती है। कई बार यह क्षतिग्रस्त हो जाती है। यह जीभ के एक तरफ असामान्य स्वाद का कारण बन सकती है। आमतौर पर यह अस्थायी है लेकिन कई बार यह स्थायी हो सकती है।

चक्कर आना (Dizziness): सर्जरी के बाद कुछ घंटों तक चक्कर आना आम है। दुर्लभ मामलों में, चक्कर आने की समस्या लंबे समय तक रह सकती है।

सुनाई न देना (Hearing loss): बहुत कम मामलों में आंतरिक कान क्षतिग्रस्त हो सकता है, जिससे सुनने की क्षमता जा सकती है

कान बजना (Tinnitus): कभी-कभी पेशेंट को काम में शोर सुनाई दे सकता है। खासतौर पर तब जब सुनाई देना बंद हो जाता है।

फेशियल पैरालिसिस (Facial Paralysis): चेहरे की मांसपेशियों के लिए तंत्रिका कान के माध्यम से चलती है। इसलिए, फेशियल पैरालिसिस होने का थोड़ा खतरा रहता है। फेशियल पैरालिसिस चेहरे की मांसपेशियों की गति को प्रभावित करता है। जैसे आंख बंद करना, मुस्कुराना, माथे को ऊपर उठाना आदि। पक्षाघात आंशिक या पूर्ण हो सकता है। यह सर्जरी के तुरंत बाद हो सकता है या देरी से शुरू हो सकता है।

और पढ़ें: Chemical Peel : केमिकल पील क्या है?

प्रक्रिया

मायरिंगोप्लास्टी सर्जरी के लिए मुझे खुद को कैसे तैयार करना चाहिए?

सर्जरी से पहले आपको क्या खाना चाहिए, इसके बारे में आपका डॉक्टर आपको जरूरी निर्देश दे सकते हैं। ज्यादातर मामलों में कान की सर्जरी कराने से छह घंटे पहले आपको कुछ भी खाने या पीने से बचना चाहिए। हालांकि, आप सर्जरी होने के एक दो घंटे पहले चाय या कॉफी पी सकते हैं।

अगर आप किसी तरह की दवाओं का सेवन करते हैं या आपको कोई स्वास्थ्य समस्या है, तो इसकी जानकारी अपने डॉक्टर को दें। साथ ही, इससे पहले अगर आपको कोई एलर्जी हुई है तो इसके बारे में भी अपने डॉक्टर को बताएं।

और पढ़ें: Endoscopic Sinus Surgery: एंडोस्कोपिक साइनस सर्जरी क्या है?

मायरिंगोप्लास्टी सर्जरी में होने वाली प्रक्रिया क्या है?

सर्जरी से पहले सर्जन आपकाो बेहोश करने के लिए एनेस्थीसिया देंगे। कान की सर्जरी में 1 घंटे से लेकर 90 मिनट तक का समय लग सकता है।

कान की सर्जरी के दौरान आपके सर्जन को कान के पर्दे के छेद को बंद करने के लिए ग्राफ्ट (टिशू का टुकड़ा) का इस्तेमाल करेंगे। टिशू के उस टुकड़े को छेद पर लगाने के लिए सर्जन आपकी कान के पीछे या कान की नली में एक चीरा लगाते हैं। फिर वो आपके ईयरड्रम को उठा कर उसके नीचे उस टिशू के टुकड़े को रख देते हैं। कान के पर्दे से इस चिपकाने के लिए वो घुलने वाले स्पंज का इस्तेमाल कर सकते हैं। जिसके बाद चीरे को बंद कर देते हैं।

और पढ़ेंः Pilonidal sinus surgery : पिलोनिडल साइनस सर्जरी क्या है?

मायरिंगोप्लास्टी सर्जरी (Myringoplasty Surgery) के बाद मुझे खुद का ख्याल कैसे रखना चाहिए?

कान की सर्जरी कराने के कुछ ही घंटों बाद आप वापस घर जा सकते हैं। अगर सर्जरी के बाद आपके कानों को ढकने के लिए सिर पर पट्टी लगाई है तो उसे सर्जरी के अगले दिन हटा दिया जाएगा जिसके बाद आप घर जा सकेंगे।

सर्जरी के कितने समय बाद आप अपनी दैनिक गतिविधियों को करना शुरू कर सकते हैं, इसके बारे में आपका डॉक्टर आपको जरूरी निर्देश दे सकते हैं। आमतौर पर आप सर्जरी के दो हफ्ते बाद अपने काम करना शुरू कर सकते हैं। जल्दी से फिट होने के लिए आपको नियमित तौर पर व्यायाम भी करने चाहिए। हालांकि, आपको किस तरह के व्यायाम करने चाहिए इसके बारे में अपने डॉक्टर या आपने जिम एक्सपर्ट से बात करें। आपके कान की सर्जरी की जांच करने के लिए आपको दो से तीन हफ्ते बाद डॉक्टर के पास भी जाना होगा।

अधिक जानकारी और निर्देश के लिए आप अपने सर्जन से संपर्क कर सकते हैं।

अगर इससे जुड़ा आपका कोई सावल है, तो कृपया अपने डॉक्टर या सर्जन से परामर्श करें।

रिकवरी

मायरिंगोप्लास्टी सर्जरी के बाद क्या होता है?

दूसरी सर्जरियों की तरह ही कान की सर्जरी के लाभ और जोखिम हो सकते हैं। इसलिए इस सर्जरी को करवाने से पहले इससे जुड़े लाभ और संभावित खतरों के बारे में अपने डॉक्टर से बात करें।

सर्जरी के बाद होने वाले संभावित जोखिम:

  • टिशू का सही स्थान या सही से न चिपकना
  • सुनाई न देना
  • टिनिटस (कान बजना)
  • स्वाद में बदलाव
  • एलर्जी होना

इस तरह के संभावित जोखिमों को कम करने और उनसे बचाव करने के लिए जरूरी है कि आपने डॉक्टर द्वारा दिए गए सभी निर्देशों का अच्छे से पालन करें।

[embed-health-tool-bmi]

डिस्क्लेमर

हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।

Myringoplasty: https://www.betterhealth.vic.gov.au/health/surgicalbrochures/myringoplasty. Accessed August 12, 2020

Myringoplasty: https://www.ncbi.nlm.nih.gov/pmc/articles/PMC4460101/ Accessed August 12, 2020

Perforated Eardrum & Myringoplasty: https://www.entuk.org/perforated-eardrum-myringoplasty Accessed August 12, 2020

Myringoplasty: https://jamanetwork.com/journals/jamaotolaryngology/fullarticle/483969 Accessed August 12, 2020

Repair of a Perforated Eardrum (Myringoplasty): https://www.ouh.nhs.uk/patient-guide/leaflets/files/44262Pmyringoplasty.pdf Accessed August 12, 2020

Myringoplasty: https://www.healthdirect.gov.au/surgery/myringoplasty Accessed August 12, 2020

Myringoplasty: https://www.chop.edu/conditions-diseases/myringoplasty#:~:text=A%20myringoplasty%20is%20a%20surgery,or%20a%20gel%2Dlike%20material. Accessed August 12, 2020

Current Version

13/08/2020

Ankita mishra द्वारा लिखित

के द्वारा मेडिकली रिव्यूड Dr Sharayu Maknikar

Updated by: Manjari Khare


संबंधित पोस्ट

Breast reconstruction: ब्रेस्ट रिकंस्ट्रक्शन क्या है?

Achilles Tendon Rupture: अकिलिस टेंडन सर्जरी क्या है?


के द्वारा मेडिकली रिव्यूड

Dr Sharayu Maknikar


Ankita mishra द्वारा लिखित · अपडेटेड 13/08/2020

ad iconadvertisement

Was this article helpful?

ad iconadvertisement
ad iconadvertisement