आप चाहें महिला कॉन्डम का इस्तेमाल करें या फिर पुरुष कॉन्डम का, दोनों ही स्थितियों में कॉन्डम का सही इस्तेमाल करना बेहद जरूरी है। ऐसा इसलिए है क्योंकि कॉन्डम का इस्तेमाल तभी सफल होता है, जब इसे उचित तरीके से पहना जाए। महिला कॉन्डम और पुरुष कॉन्डम में काफी अंतर होता है। बात करें पुरुष कॉन्डम की, तो इनका इस्तेमाल अब बहुत ही आम हो गया है। इसे पहना भी बहुत आसान होता है। हालांकि, महिला कॉन्डम का इस्तेमाल अभी भी बहुत ही कम लोग करते हैं। यही वजह है कि कई लोगों को महिला कॉन्डम का इस्तेमाल करने के तरीके के बारे में कम जानकारी होती है। इसके इस्तेमाल करने के तरीके से लेकर इसकी सफलता पर भी लोगों के मन में कई तरह के सवाल होते हैं और इससे जुड़े कुछ सवालों का जवाब आज हम आपको यहां दे रहे हैं।