बीमारी का पता अक्सर लोगों को तब चलता है, जब उन्हें किसी प्रकार की समस्या महसूस होती है। कुछ बीमारियों की जानकारी अक्सर देर में मिलती हैं। उन्हीं में से एक है डिप्रेशन (Depression) की समस्या। डिप्रेशन मेंटल हेल्थ को प्रभावित करता है। डिप्रेशन के कारण व्यक्ति के व्यवहार में विभिन्न प्रकार के बदलाव देखने को मिलते हैं। अगर बीमारी के लक्षणों को समझ कर समय पर इलाज कराया जाए, तो बीमारी को दूर किया जा सकता है। डिप्रेशन से हल्के लक्षणों से निजात के लिए होम्योपैथी में कारगर ट्रीटमेंट उपलब्ध है। होम्योपैथी कॉम्प्लीमेंट्री मेडिसिन्स होती हैं। कुछ हेल्थ कंडीशन के लिए होम्योपैथी अल्टरनेटिव और नैचुरल ट्रीटमेंट का इस्तेमाल किया जाता है। डिप्रेशन की समस्या में भी होम्योपैथी का प्रभावी असर देखने को मिलता है। आज इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको डिप्रेशन के लिए होम्योपैथिक ट्रीटमेंट (Homeopathy treatment for Depression) के बारे में जानकारी देंगे। डिप्रेशन के लिए होम्योपैथिक ट्रीटमेंट जानने से पहले होम्योपैथी के बारे में जानिए।