
नॉनएलर्जिक राइनाइटिस (Nonallergic rhinitis) नाक के उन ऊतकों में होने वाली सूजन है जो खांसी, जमाव और टपकने आदि का कारण बनते हैं। नॉनएलर्जिक राइनाइटिस या नाक में सूजन के लक्षण हे फीवर (एलर्जिक राइनाइटिस) के समान होते हैं। नॉनएलर्जिक राइनाइटिस (Nonallergic rhinitis) बच्चों और वयस्कों दोनों को प्रभावित करता है, लेकिन बीस साल की उम्र के बाद यह बहुत समस्या होना बहुत ही सामान्य है। इस बीमारी के कारण अलग हो सकते हैं इनमे हवा में कोई गंध, मौसम में बदलाव, कुछ दवाएं, कुछ खाद्य पदार्थ और पुरानी स्वास्थ्य स्थितियां शामिल हो सकती हैं। नॉनएलर्जिक राइनाइटिस तब होता है जब नाक के अंदर के टिश्यू में सूजन हो जाती है। इसे वसोमोटर (Vasomotor) रायनाइटिस भी कहा जाता है।
और पढ़ें: डर, प्यार और खुशी की गंध भी पहचान सकती है हमारी नाक, जानें नाक के बारे में अमेजिंग फैक्ट्स

अगर आपको नॉनएलर्जिक राइनाइटिस (Nonallergic rhinitis) या नाक में सूजन है तो आपको यह लक्षण देखने को मिल सकते हैं। आपको इसके लगातार लक्षण देखने को मिल सकते हैं या हो सकता है कि यह कम समय के लिए हों। ये लक्षण इस प्रकार हैं:
और पढ़ें : नवजात शिशु की खांसी का घरेलू इलाज
इस बीमारी के सही कारण क्या है? इनकी पूरी जानकारी उपलब्ध नहीं है। एक्सपर्ट्स के अनुसार नॉनएलर्जिक राइनाइटिस (Nonallergic rhinitis) तब होता है, जब नाक के ब्लड वेसल्स फैलते हैं और रक्त और तरल पदार्थ से नेसल लाइनिंग भर जाएं। इस बीमारी के कारण कुछ भी हों लेकिन, परिणाम समान है – नाक की झिल्ली में सूजन की समस्या या अत्यधिक बलगम।
नॉनएलर्जिक राइनाइटिस (Nonallergic rhinitis) के कई कारण हैं – कुछ में अल्पकालिक लक्षण दिखाई देते हैं जबकि कुछ पुरानी समस्याएं पैदा करते हैं। इस बीमारी के कुछ कारण इस प्रकार हैं:
धूल, मिट्टी, प्रदूषण, स्मोकिंग, धूम्रपान करने वाले व्यक्ति के संपर्क में आना, तेज़ गंध जैसे परफ्यूम नॉनएलर्जिक राइनाइटिस का कारण बन सकते हैं। केमिकल के फ्यूम से भी यह समस्या हो सकती है।
तापमान या आर्द्रता में परिवर्तन आपके नाक के अंदर की झिल्लियों को फुला सकते हैं और बहती या भरी हुई नाक का कारण बन सकता है।
नॉनएलर्जिक राइनाइटिस (Nonallergic rhinitis) का सबसे सामान्य कारण है वायरल इन्फेक्शन- जैसे सर्दी-जुकाम या फ्लू आदि।
नॉनएलर्जिक राइनाइटिस आपके खाने से भी हो सकता है खासतौर पर स्पाइसी या अधिक गर्म खाना खाने से। इसके अलावा अल्कोहलिक चीज़ें भी नाक के अंदर की सूजन का कारण बनती हैं जिससे नाक बंद हो जाता है और कई समस्याएं हो सकती हैं।
कुछ दवाईयां नॉनएलर्जिक राइनाइटिस (Nonallergic rhinitis) का कारण बनती हैं। इनमे एस्पिरिन, आइबूप्रोफेन और उच्च रक्तचाप की दवाईयां जैसे बीटा ब्लॉकर शामिल हैं। यही नहीं, एंटीडिप्रेसेंट, ओरल गर्भनिरोधक गोलियां या ड्रग्स भी इनका कारण हैं।
गर्भावस्था, मासिक धर्म और अन्य हार्मोनल स्थितियां भी नॉनएलर्जिक राइनाइटिस (Nonallergic rhinitis) का कारण बन सकती हैं। नॉनएलर्जिक राइनाइटिस रोग हार्मोन्स इंबैलेंस के समय हो सकता है। गर्भावस्था के दूसरे महीने में यह समस्या शुरू हो सकती है और बच्चे के जन्म लेने तक रहती है। हाइपोथायरायडिज्म जैसी हार्मोनल स्थितियां भी इस रोग का लक्षण हो सकता है।
अपनी पीठ की स्थिति में सोना, स्लीप एपनिया और एसिड रिफ्लक्स अदि नॉनएलर्जिक राइनाइटिस (Nonallergic rhinitis) का कारण हो सकते हैं। इसलिए सोते हुए अपनी स्थिति का खास ध्यान रखना चाहिए।
इस बीमारी का उपचार नहीं किया जा सकता है लेकिन इसे इस तरह से कंट्रोल किया जा सकता है:
रोजाना उपयोग होने वाली दवाईयां जैसे फ्लूटिकसोन (फ्लोनेसे), या ट्रायमिसिनोलोन (नासाकॉर्ट एलर्जी 24HR) इस रोग के कारणों को दूर करने में प्रभावी हैं। ये नाक स्प्रे के रूप में उपलब्ध हैं। इनका असर होने में कुछ समय लग सकता है। पूर्ण प्रभाव को नोटिस करने में दिन या सप्ताह लग सकते हैं। कभी-कभी, नाक , एंटी-हिस्टामाइन (Anti-histamine) और ग्लुकोकोर्टिकोइड्स के संयोजन का उपयोग करने से लोगों को लाभ होता है।
इप्रेट्रोपियम ब्रोमाइड (एट्रोवेंट) को नाक से निकलने वाले बहते पानी को रोकने का सबसे अच्छा उपचार माना जाता है। यह समस्या कुछ खाद्य पदार्थों और पेय पदार्थों को खाने और पीने से होती है।
ओरल डीकन्जेस्टेंट मेडिकेशन्स- जैसे की स्यूडोएफ़ेड्रिन – भरी हुई को राहत देने में मदद कर सकती है। लेकिन आमतौर पर इन की सलाह नहीं दी जाती। डॉक्टर की सलाह के बाद ही इनका प्रयोग करें। नेसल डीकन्जेस्टेंट का अधिक प्रयोग न करें। कुछ दिनों तक लगातार इसका प्रयोग करने से स्थिति में परिवर्तन हो सकता है।
नॉनएलर्जिक राइनाइटिस (Nonallergic rhinitis) या नाक में सूजन के जोखिम को कम करने के लिए इन उपायों को अपनाएं:
बेहतर जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श करें। हैलो हेल्थ ग्रुप किसी भी प्रकार की चिकित्सा और उपचार प्रदान नहीं करता है। हम उम्मीद करते हैं कि आपको ये आर्टिकल पसंद आया होगा। आप स्वास्थ्य संबंधी अधिक जानकारी के लिए हैलो स्वास्थ्य की वेबसाइट विजिट कर सकते हैं। अगर आपके मन में कोई प्रश्न है, तो हैलो स्वास्थ्य के फेसबुक पेज में आप कमेंट बॉक्स में प्रश्न पूछ सकते हैं और अन्य लोगों के साथ साझा कर सकते हैं।
डिस्क्लेमर
हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।
Nonallergic rhinitis. https://www.mayoclinic.org/diseases-conditions/nonallergic-rhinitis/symptoms-causes/syc-20351229. Accessed On 06 Dec 2019
Nonallergic rhinitis.https://www.aafp.org/afp/2018/0801/p171.html. Accessed On 06 Dec 2019
Nonallergic rhinitis. https://www.aaaai.org/conditions-and-treatments/conditions-dictionary/nonallergic-rhinitis-vasomotor. Accessed On 06 Dec 2019
Nonallergic rhinitis. https://my.clevelandclinic.org/health/diseases/17950-nonallergic-rhinitis. Accessed On 06 Dec 2019
Current Version
18/02/2022
Anu sharma द्वारा लिखित
के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. प्रणाली पाटील
Updated by: Nikhil deore