कंधा उतरना या कंधे का खिसकने में गिरने या झटके से बाजु की ऊपर हड्डी शोल्डर सॉकेट से उतर जाती है। इस स्थिति को कंधा उतरना कहते हैं। यह सॉकेट एक कप के आकार का होता है, जो शोल्डर ब्लेड (Shoulder blade) का हिस्सा होता है। अन्य जोड़ों के मुकाबले कंधा एक ऐसा जॉइंट होता है, जो सबसे ज्यादा घूम सकता है। आप बाजु के ऊपरी हिस्से को तकरीबन हर दिशा में घुमा सकते हैं। कई बार इन मूवमेंट की आपको कीमत चुकानी पड़ती है। कंधे के यह जोड़ हमेशा से ही अस्थिर होते हैं। ऐसे में कंधे का अपनी जगह से खिसकने का सबसे ज्यादा खतरा रहता है। इस स्थिति के पैदा होने को कंधा उतरना कहते हैं।

कंधा खिसकने के बाद दोबारा लोग सभी कार्यों को सामान्य तरीके से करने में सक्षम होते हैं। इसे ठीक होने में कुछ हफ्तों का समय लगता है। कंथा उतरना या कंधे के खिसकने से आपके शोल्डर जॉइंट अस्थिर हो जाते हैं। इससे दोबारा कंधा उतरने का खतरा रहता है। कंधा उतरना या कंधा खिसकने के गंभीर मामलों में कंधे के जोड़ के आसपास के ऊत्तक और तंत्रिकाएं क्षतिग्रस्त हो जाती हैं। यदि आपको यह समस्या बनी रहती है तो कंधे में अस्थिरता और कमजोरी की समस्या हो सकती है।
कंधा उतरना या कंधा खिसकना एक सामान्य समस्या है। किसी भी व्यक्ति का झटके या गिरने से कंधा उतर सकता है। कंधे में चोट कितनी हल्की या गंभीर है, इसका आंकलन चिकित्सा जांच के जरिए किया जा सकता है।
और पढ़ें : क्या कंधे में रहती है जकड़न? कहीं आप पोलिमेल्जिया रुमेटिका के शिकार तो नहीं
कंधा उतरना या कंधा खिसकने के लक्षण निम्नलिखित हैं:
कंधा खिसकने पर यदि आप जॉइंट को घुमा नहीं पा रहे हैं। ऐसे में जबरन इसे इसकी जगह पर ले जाने का प्रयास न करें। इससे कंधे का जोड़ क्षतिग्रस्त हो सकता है। साथ ही इसके आपसपास की मांसपेशियां, तंत्रिकाएं या रक्त वाहिकाओं को नुकसान पहुंच सकता है।
उपरोक्त लक्षण या संकेत नजर आते ही तत्काल अपने डॉक्टर से सलाह लें। कंधा उतरना एक गंभीर समस्या है। कंधा खिसकने पर आपको उचित समय पर चिकित्सा जांच की जानी चाहिए। इससे चोट की गंभीरता का आंकलन किया जा सकता है।
और पढ़ें : कंधे के दर्द से राहत पाने के लिए करें इस तरह की एक्सरसाइज
निम्नलिखित कारणों से कंधा खिसक जाता है:
निम्नलिखित स्पोर्ट्स खेलने पर कंधा उतर सकता है:
निम्नलिखित कारकों से कंधा उतरने का खतरा रहता है:
[mc4wp_form id=’183492″]
यहां प्रदान की गई जानकारी को किसी भी मेडिकल सलाह के रूप ना समझें। अधिक जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से परामर्श करें।
निम्नलिखित तरीकों से कंधा खिसकने (कंधा उतरना) का पता लगाया जाता है:
निम्नलिखित तरीकों से कंधा खिसकने (कंधा उतरना) का इलाज किया जाता है:
आपका डॉक्टर कुशलता कंधे की हड्डी को पुनः उसकी जगह पर रखने का प्रयास कर सकता है। हालांकि, यह आपके दर्द और सूजन के गंभीरता पर निर्भर करता है। संभवतः मांसपेशियों को राहत प्रदान करने के लिए मसल रिलेक्सेंट या नशीली दवा दी जा सकती है। इसके अलावा, कंधे की हड्डी को दोबारा उसके स्थान पर रखने से पहले आपको एक सामान्य एनेस्थीसिया दिया जा सकता है। कंधे की हड्डी के पुनः अपनी जगह पहुंचने पर तकरीबन आधे से ज्यादा दर्द तत्काल ठीक हो जाता है।
यदि आपके कंधे का जोड़ या लिगामेंट कमजोर है तो सर्जरी की आवश्यकता पड़ सकती है। इस स्थिति में पूरे उपचार या स्ट्रेंदिंग और उपचार के बाद भी यह समस्या दोबारा हो सकती है। दुर्लभ मामलों में तंत्रिकाओं या रक्त वाहिकाएं क्षतिग्रस्त हो जाती हैं। इस स्थिति में सर्जरी करनी पड़ती है।
आपका डॉक्टर एक विशेष स्पलिंट (Splint) या स्लिंग का इस्तेमाल कर सकता है, जिससे कुछ दिनों तक कंधे में मूवमेंट बनाए रखा जा सके। हालांकि, आपको यह कितने दिनों तक पहनकर रखना होगा यह आपकी चोट पर निर्भर करता है।
कंधा उतरना या कंधा खिसकने पर आपको मसल रिलेक्सेंट (मांसपेशियों को राहत देने वाली दवा) दी जा सकती है। जब तक आपकी चोट ठीक नहीं हो जाती तब तक यह दवा मसल्स को राहत देती है।
और पढ़ें : कंधों के लिए बेस्ट हैं ब्रॉड शोल्डर एक्सरसाइज, जानें कुछ आसान स्टेप्स
निम्नलिखित दिनचर्या और घरेलू उपाय आपको कंधा उतरना या कंधा खिसकने में राहत प्रदान कर सकते हैं:
इस संबंध में आप अपने डॉक्टर से संपर्क करें। क्योंकि आपके स्वास्थ्य की स्थिति देख कर ही डॉक्टर आपको उपचार बता सकते हैं।
अगर आपको किसी भी तरह की समस्या हो तो आप अपने डॉक्टर से जरूर पूछ लें।
डिस्क्लेमर
हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।
Dislocated Shoulder. https://www.mayoclinic.org/diseases-conditions/dislocated- shoulder/symptoms-causes/syc-20371715 Accessed 29th Jan, 2020.
Dislocated Shoulder. https://www.mayoclinic.org/diseases-conditions/dislocated-Dislocated Shoulder. shoulder/diagnosis-treatment/drc-20371720 Accessed 29th Jan, 2020.
Dislocated Shoulder. https://orthoinfo.aaos.org/en/diseases–conditions/dislocated-shoulder/ Accessed 29th Jan, 2020.
Dislocated Shoulder. https://medlineplus.gov/dislocatedshoulder.html. Accessed On 08 October, 2020.
Shoulder Dislocations Overview. https://www.ncbi.nlm.nih.gov/books/NBK459125/. Accessed On 08 October, 2020.
Current Version
09/10/2020
Sunil Kumar द्वारा लिखित
के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. प्रणाली पाटील
Updated by: Ankita mishra