जैसे ही नवजात शिशु छह महीने का होता है उसे क्या खिलाना है और क्या नहीं, यही सवाल एक मां के मन में चलता रहता है। कुछ फूड्स होते हैं जिनको उसी दिन से दिया जा सकता है जिस दिन से वीनिंग (स्तनपान छोड़ना) का प्रोसेस शुरू होता है। वहीं, कुछ ऐसे खाद्य पदार्थ हैं जो शिशु के आहार में धीरे-धीरे पेश किए जाते हैं और ऐसा ही कुछ देसी घी के साथ है। घी कई पोषक तत्वों से भरपूर शिशु को स्वस्थ रखने में मदद करता है। साथ ही बच्चों के लिए घी मस्तिष्क के विकास में भी मददगार होता है। इस आर्टिकल में इसी बारे में बताया गया है कि बच्चों के लिए कैसे फायदेमंद है और उन्हें कब से घी देना शुरू करना चाहिए।