backup og meta

10 अजीब चीजें जो बच्चे नाक में डालते हैं

के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. प्रणाली पाटील · फार्मेसी · Hello Swasthya


Kanchan Singh द्वारा लिखित · अपडेटेड 17/12/2021

    10 अजीब चीजें जो बच्चे नाक में डालते हैं

    नाक में उंगली डालना बच्चों की आम आदतों में शुमार है, लेकिन इसके अलावा भी वह अपनी नाक के छेद में बहुत कुछ डाल लेते हैं। हैलो स्वास्थ्य की डॉक्टर श्रुति श्रीधर ने बच्चों के माता-पिता से बात करके कुछ ऐसी चीजों की लिस्ट तैयार की है जिसे आमतौर पर बच्चे अपनी नाक में डाल लिया करते हैं। बच्चे की नाक में बाहरी चीजें फंसने की समस्या भी कई बार गंभीर स्थिति बन जाती है। अक्सर खेल-खेल में छोटे बच्चे की नाक में बाहरी चीजें (Foreign matter in baby’s nose) फंस जाती हैं। अगर इन पर ध्यान न दिया जाए, तो यह बच्चे के जान के लिए भी जोखिम बन सकते हैं। यहां बच्चे की नाक में बाहरी चीजें (Foreign matter in baby’s nose) या फॉरेन पार्टिकल फंसने वाली उन असामान्य से लेकर सामान्य चीजों की लिस्ट दी जा रही है, जिसे जानकर आप भी सतर्क रह सकते हैंः

    बच्चे की नाक में बाहरी चीजें (Foreign matter in baby’s nose) 

    1.  लेगो के टुकड़े

    छोटे बच्चों को लेगो और दूसरे बिल्डिंग गेम्स खेलने में बहुत मजा आता है। बिल्डिंग ब्लॉक्स जहां थोड़े बड़े होते हैं, वहीं लेगो बहुत छोटे साइज के होते हैं। यह इतने छोटे होते हैं कि बच्चों की नाक में आसानी से घुस सकते हैं।

    2. टिशू पेपर

    बच्चे की नाक में बाहरी चीजें (Foreign matter in baby’s nose) या फॉरेन पार्टिकल अगर फंस जाएं, तो बड़ी दिक्कत हो सकती है। के तौर पर टिशू पेपर भी एक बड़ी समस्या हो सकती है। टिशू पेपर भी बच्चों को बहुत पसंद आता है। आमतौर पर वह इसे मोड़कर बिल्कुल छोटा बना लेते हैं और फिर नाक में घुसाते हैं।

    3. क्रेयॉन्स

    क्रेयॉन्स या कलर्स आसानी से टूट जाते हैं और बच्चों के इन छोटे टुकड़ों को नाक में घुसाने में बहुत मजा आता है। बच्चे की नाक में बाहरी चीजें (foreign matter in baby’s nose) न फंसे, इसके लिए आपको बहुत ध्यान देने की जरूरत है।

    और पढ़ेंः बच्चे का टूथब्रश खरीदते समय किन जरूरी बातों का ध्यान रखना चाहिए?

    4.  बच्चे की नाक में बाहरी चीजें (Foreign matter in baby’s nose) :मार्बल या कंचे

    आपको सुनकर अजीब लग सकता है कि आखिर इतने बड़े और गोल आकार के मार्बल भला बच्चे नाक में कैसे घुसा सकते हैं, लेकिन यह बच्चों द्वारा नाक में डाली जाने वाली आम चीजों में से एक है, इसलिए जब भी आपका नन्हा-मुन्ना ऐसी चीजों के साथ खेले तो उस पर कड़ी नजर रखिए।

    5. सीरियल्स

    आमतौर पर पैरेंट्स बच्चों को सीरियल्स खुद ही खाने के लिए दे देते हैं, उन्हें लगता है कि इससे बच्चों की मोटर स्किल (Motor skills) और डेवलप होगी, लेकिन वह भूल जाते हैं कि बच्चे बहुत शरारती होते हैं और कई बार वह शरारत में सीरियल्स को मुंह की बजाय नाक में डाल लेते हैं। चूंकि सीरियल्स हाईग्रोस्कोपिक होते हैं इसलिए नाक के अंदर जाकर वे फूल जाते हैं जिससे बहुत दर्द होता है। बच्चे की नाक में बाहरी चीजें (Foreign matter in baby’s nose) जाने पर उन्हें सांस लेने में दिक्कत (Breathing problem) हो सकती है। ऐसा होने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

    6. आटा

    गूंधे आटे से खेलना बच्चों की आम आदत है। चूंकि इससे कोई भी शेप बनाया जा सकता है, इसलिए बच्चे इसे देखकर आकर्षित हो जाते हैं और इसे नाक में डालने की कोशिश करते हैं।

    और पढ़ें : बच्चे को किस करने से हो सकती है यह बीमारी, रहें सतर्क

    7. बच्चे की नाक में बाहरी चीजें (Foreign matter in baby’s nose):  नट्स और बोल्ट्स

    नट्स और बोल्ट्स भी बच्चे अपनी नाक में डाल सकते हैं। हो सकता है कभी नट-बोल्ट ड्रावर में से गिर जाए या टूल बॉक्स से निकलाते समय एक-दो गिर जाए, तो ऐसे में उसपर नजर पड़ते ही बच्चा उसे उठाकर नाक में डाल लेगा।

    8. मूंगफली

    बच्चे अपनी नाक के दो रहस्यमय छेदों से बहुत प्यार करते हैं और इनमें हर चीज़ डालने की कोशिश करते हैं। थोड़े बड़े होने पर जब वह मूंगफली खाते हैं, तो खाते-खाते उसे नाक में डाल लेना भी बच्चों के लिए आम बात है।

    9. बच्चे की नाक में बाहरी चीजें (Foreign matter in baby’s nose) :मटर

    मटर (Peas) भी ऐसी चीज है जिसे बच्चे उंगलियों से खाना पसंद करते हैं और खाने के दौरान खेलते-खेलते वह इसे नाक में डाल लेते हैं। 

    10. मोती

    बच्चों द्वारा नाक में डाली जाने वाली सबसे आम चीजों में से एक है मोती। वह खेलते हुए आपकी अलमारी खोल सकते हैं और वहां रखी आपकी ज्वेलरी में से कुछ मोती ले सकते हैं। चूंकि वह बहुत जिज्ञासु होते हैं, इसलिए मोतियों को अपनी नाक की छेद में डालने का प्रयास करते हैं।

    छोटे बच्चे अपने शरीर को एक्स्प्लोर करने के लिए छोटी-छोटी चीजें नाक में डाल लेते हैं। हालांकि यह बिल्कुल सामान्य बात है, लेकिन यह बहुत खतरनाक भी हो सकता है, क्योंकि बच्चे कुछ भी उठाकर नाक में डाल लेते हैं। बच्चे में मोटर और सेंसरी स्किल्स डेवलप करने के लिए उन्हें इस तरह की चीजों के आसपास खेलने देने में कोई बुराई नहीं है, लेकिन जब बच्चा कुछ भी उठाकर नाक में डालने लगे और वह नाक मे फंस जाएं तो मुश्किल बढ़ सकती है। भले ही कुछ चीजें बहुत खतरनाक नहीं होती, लेकिन यह आदत अच्छी नहीं है।

    अगर आपके घर में बच्चे की नाक में बाहरी चीजें या फॉरेन पार्टिकल फंस जाती हैं, तो आपके बच्चे ने अपनी नाक में कुछ डाल लिया है, तो उसकी तुरंत मदद के लिए आप ये तरीके आजमा सकती हैं।

    और पढ़ें : बच्चों में कान के इंफेक्शन के लिए घरेलू उपचार

    बच्चे की नाक में बाहरी चीजें फंसने पर क्या करें?

    बच्चे की नाक में बाहरी चीजें (Foreign matter in baby’s nose) फंसने पर आपको बिना धैर्य खोएं उसे मुंह खोलेने के लिए कहें।  सबसे पहले बच्चे को कुछ भी सूंघने के लिए मना करें और उन्हें नाक की बजाय मुंह से सांस लेने को कहें। 

    नाक से सांस छोड़ने को कहें

    यह आसान तरीका हो सकता है, यदि आप बच्चे को समझा सके तो। उससे कहे कि नाक से सांस छोड़े, इससे अंदर फंसी चीज आसानी से बाहर आ जाएगी। 

    ट्वीजर का इस्तेमाल

    यदि आपको नाक में फंसी चीज दिख रही है, तो उसे ट्वीजर की मदद से निकालें। यदि आपसे यह नहीं हो रहा है, तो बेकार में कोशिश न करें, क्योंकि उंगली या ट्वीजर से नाक में फंसी चीज और अंदर जा सकती है। 

    मुंह से सांस देना

    बच्चे को बैठाएं और उसकी जो नाक खुली है उसी उंगली से बंद करें। अब अपना मुंह बच्चे के मुंह पर रखें और बच्चे के मुंह में हवा दें। नाक में फंसी चीज बाहर आनी चाहिए। यदि ऐसा नहीं होता है तो तुरंत डॉक्टर के पास जाएं या नजदीकी अस्पताल के इमरजेंसी डिपार्मेंट से संपर्क करें।

    और पढ़ें : बच्चों के लिए एसेंशियल ऑयल का इस्तेमाल करना क्या सुरक्षित है?

    बच्चे की नाक में बाहरी चीजें दोबारा फंसने से कैसे रोकें?

    सतर्क रहें। आप घर की हर चीज को बच्चे के लिए सुरक्षित तो नहीं बना सकती, बस जब वह खेले तो उस पर नजर रखें। यदि वह कुछ देर से शांत बैठा है तो देखें कि वह क्या कर रहा है। 

    छोटी चीजों को बच्चे से दूर रखें और उन्हें सुरक्षित जगह पर रखें। यदि आपका बच्चा मुंह, नाक या कान में कुछ डालने की कोशिश करता है, तो उस पर चिल्लाएं नहीं और न ही गुस्सा करें, बल्कि उसे शांति से समझाएं कि क्यों उन्हें इन चीजों को खुद से दूर रखना चाहिए। आपको उन्हें बार-बार समझाने के लिए खुद को तैयार रखना होगा।आपके बच्चे ने नाक में क्या डाला था? हमें बताएं। अपने ऐसे अनुभव को हमारे साथ जरूर शेयर करें।इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए डाक्टरी सलाह लें। ।

    डिस्क्लेमर

    हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।

    के द्वारा मेडिकली रिव्यूड

    डॉ. प्रणाली पाटील

    फार्मेसी · Hello Swasthya


    Kanchan Singh द्वारा लिखित · अपडेटेड 17/12/2021

    advertisement iconadvertisement

    Was this article helpful?

    advertisement iconadvertisement
    advertisement iconadvertisement