बच्चे अपने जीवन के एक ऐसे चरण में होते हैं जिसमें वे एक बढ़ी हुई दर से ग्रोथ कर रहे होते हैं, साथ ही साथ अपनी फूड प्रिफरेंसेस को भी विकसित कर रहे होते हैं। इस महत्वपूर्ण समय के दौरान, पर्याप्त पोषण महत्वपूर्ण है। कुछ खाद्य या सूक्ष्म पोषक समूहों के आहार सेवन को अत्यधिक प्रतिबंधित करना, जैसा कि कीटो डायट में किया जाता है, विकास और समग्र स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकता है।
कीटो डायट को फॉलो करने से दोस्तों और परिवार के साथ भोजन करते समय बच्चे के कल्चर एक्सपीरियंस पर भी असर पड़ेगा। बचपन में मोटापे की उच्च दर को देखते हुए, कई बच्चे कम कार्ब सेवन से लाभान्वित हो सकते हैं। हालांकि, कीटो आहार औसत स्वस्थ, बढ़ते बच्चे के लिए बहुत अधिक प्रतिबंधात्मक (Restrictive) है।
और पढ़ें: किशोरों में दिखाई दे रहे हैं ये लक्षण, तो हो सकता है जुवेनाइल पार्किंसन
बच्चों के लिए कीटो डायट वेट लॉस करने में मदद कर सकती है? (Can keto diet for kids help with weight loss?)
किशोर अपनी बॉडी इमेज के प्रति काफी कॉन्सियश रहते हैं, लेकिन अधिक रेस्ट्रिक्टिव डायट को फॉलो करने से अनहेल्दी विहेवियर्स हो सकते हैं और वे बच्चों के फूड के साथ रिलेशनशिप को प्रभावित कर सकती है। अनहेल्दी विहेवियर्स से ईटिंग डिसऑर्डर हो सकते हैं जो अधिकांश किशोरों में होते हैं। हालांकि, एनसीबीआई के एक अध्ययन से पता चलता है कि कीटो डायट किशोरों में वजन घटाने के लिए प्रभावी हो सकता है, लेकिन कई दूसरे भी कम रेस्ट्रिक्टिव डायट प्लान भी हैं जिन्हें लंबे समय तक फॉलो करना भी आसान है जैसे कि होल फूड्स बेस्ड डायट्स।
मिर्गी और मस्तिष्क कैंसर वाले बच्चों और किशोरों के इलाज के लिए पारंपरिक उपचारों के साथ कीटो आहार का उपयोग किया जाता है। इसके लिए चिकित्सा मार्गदर्शन अनिवार्य है जो इसके साइड इफेक्ट्स जैसे कि डीहायड्रेशन और डायजेस्टिव ईशूज को कम करने में मदद कर सकता है। यह डायट इतनी रेस्ट्रिक होती है कि यह अधिकांश स्वस्थ बच्चों और किशोरों के लिए आहार उचित नहीं है और न ही सुरक्षित है।
उम्मीद करते हैं कि आपको बच्चों के लिए कीटो डायट (Keto diet for kids) से संबंधित जरूरी जानकारियां मिल गई होंगी। अधिक जानकारी के लिए एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें। अगर आपके मन में अन्य कोई सवाल हैं तो आप हमारे फेसबुक पेज पर पूछ सकते हैं। हम आपके सभी सवालों के जवाब आपको कमेंट बॉक्स में देने की पूरी कोशिश करेंगे। अपने करीबियों को इस जानकारी से अवगत कराने के लिए आप ये आर्टिकल जरूर शेयर करें।