backup og meta

बेबी शावर कार्ड में क्या लिखें? जानने के लिए गूलग सर्च छोड़िए, पढ़िए ये लेख!

के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. प्रणाली पाटील · फार्मेसी · Hello Swasthya


Manjari Khare द्वारा लिखित · अपडेटेड 20/06/2022

    बेबी शावर कार्ड में क्या लिखें? जानने के लिए गूलग सर्च छोड़िए, पढ़िए ये लेख!

    इन दिनों बेबी शावर (Baby shower) फंक्शन को आधुनिक तरीके से मनाने का ट्रेंड चल पड़ा है। फिल्मी हस्तियों हो, बड़ी बिजनेस फैमिलीज हो या आम लोग सभी इसे ग्रैंड तरीके से मनाने लगे हैं। हालांकि हिंदू भारतीय घरों में दशकों से यह परपंरा निभाई जाती रही है जिसे गोद भराई कहा जाता है। यह रस्म गर्भधारण के 7वें से 8वें महीने में मनाई जाती है। पहले तो इस फंक्शन में आने वाले मेहमान फल और मेवे लेकर आते थे और महिला की गोद में रखते थे, लेकिन अब आधुनिकता के साथ बेबी शावर कार्ड (Baby shower card) का चलन है। जिसमें मेहमान गिफ्ट के साथ ही अपनी भावनाओं को होने वाले पेरेंट्स तक पहुंचाते हैं।

    भले ही मेहमान होने वाले पेरेंट्स से कितने भी करीब क्या ना हो बेबी शावर कार्ड में क्या लिखा जाए यह सोचना चुनौतिपूर्ण हो सकता है। अक्सर लोग इसके लिए गूगल सर्च का सहारा लेते देखे जाते हैं। इस परेशानी को हल करने के लिए हम यहां कुछ ऐसे टिप्स दे रहे हैं जो बेबी शावर कार्ड को लिखने में आपकी मदद करेंगे।

    बेबी शावर कार्ड में क्या लिखें? (What to write on baby shower card?)

    बेबी शावर कार्ड पर सिंपल लाइन लिखें या डीप मैसेज बेबी शावर कार्ड का मुख्य उद्देश्य होने वाले पेरेंट्स को बधाई देना है। बेबी शावर कार्ड (Baby shower card) पर लिखने के लिए कोई रूल नहीं है। आप जो भी लिखने में कंफर्टेबल हो लिख सकते हैं जो आपके प्यार और सपोर्ट को दर्शाता हो। अगर कुछ मदद चाहिए तो निम्न ऑप्शन ट्राय कर सकते हैं।

    साधारण सा बधाई संदेश

    आपको अपने बच्चे के लिए बधाई। मैं उससे मिलने के लिए इंतजार नहीं कर सकती” या ”मैं आपके लिए बहुत खुश हूं आप एक शानदार माता-पिता बनने वाले हैं”। ये साधारण से बधाई संदेश होने वाले पेरेंट्स के चेहरे पर खुशी ला सकते हैं।

    स्वास्थ्य के लिए शुभकामनाएं

    शावर कार्ड में पेरेंट्स और बच्चे के अच्छे स्वास्थ्य से संबंधित प्यारे संदेश भी लिखे जा सकते हैं। जैसे: ”हम आपके लिए आसान डिलिवरी और हेल्दी बेबी की कामना करते हैं”। ‘नए बच्चे का स्वागत करते हुए आपके स्वास्थ्य और आनंद की कामना करते हैं।” या “आप सभी खुश और स्वस्थ रहें!

    और पढ़ें: Baby Shower Cake: बेबी शॉवर केक के लिए 7 आइडिया, 4 बेहतरीन मेसेज और कुछ जरूरी बातें!

    फनी नोट्स

    जरूरी नहीं है कि आप कुछ गंभीर संदेश ही लिखें बेबी शावर कार्ड (Baby shower card) में आप कुछ फनी नोट्स भी लिख सकते हैं। जिन्हें पढ़कर सबको हंसी आए और डिलिवरी (Delivery) का टेंशन थोड़ी देर के लिए दूर हो जाए। जैसे: ”इस शॉवर को एंजॉय करें, हो सकता है कि यह शांति से लिया गया आपका आखिरी शॉवर हो”। या फिर ”मैं उम्मीद करती हूं कि तुम्हारे बच्चे के पास तुम्हारा सेंस ऑफ ह्यूमर और तुम्हारे पार्टनर के बाल हों”।

    बेबी शावर कार्ड (Baby shower card)

    हमेशा से पंसद किए जाने वाले संदेश

    कुछ ऐसे संदेश हैं जिन्हें हमेशा से लोग पसंद कर रहे हैं और शुभकामनाएं देने में उनका उपयोग करते हैं। वे भी बेबी शावर कार्ड पर लिखे जा सकते हैं। वे कुछ ऐसे हो सकते हैं: ”जीवन भर की खुशियों के लिए शुभकामनाएँ”, या ”आपको जीवन भर की शुभकामनाएं/ आर्शीवाद!”

    और पढ़ें: रवीना टंडन ने अपनी बेटी का किया बेबी शॉवर, जानें क्यों जरूरी है यह रस्म

    सहयोग दर्शाने वाले संदेश

    अगर आप होने वाले पेरेंट्स को सपोर्ट करना चाहते हैं तो बेबी शावर कार्ड एक अच्छा जरिया हो सकता है। इसमें आप कुछ इस तरह के मैसेज लिख सकते हैं: ”अगर आपको किसी चीज की जरूरत हो तो हम यहीं हैं”। या ”इस अमेजिंग चाइल्ड को बढ़ा करने में मदद करने के लिए हम यहीं हैं।”

    दादा-दादी की तरफ से मैसेज

    अगर आप होने वाले पेरेंट्स के माता-पिता है तो आपका मैसेज और भी खास होना चाहिए। आप एक छोटा सा पर्सनल मैसेज बेबी शावर कार्ड (Baby shower card) पर लिख सकते हैं जैसे: ”अपने बेटे या बेटी को पेरेंट बनते देखना बहुत ही आनंददायक है। मैं अपने ग्रांडचाइल्ड से मिलने के लिए अब और इंतजार नहीं कर सकता।”

    जुड़वां बच्चों के लिए बधाई संदेश

    अगर आप जुड़वा बच्चों (Twins) के पेरेंट्स को विश करने जा रहे हैं तो मैसेज भी वैसे ही होना चाहिए। यहां पर आप कुछ फनी मैसेज भी लिख सकते हैं। जैसे: ट्विन्स का मतलब है काम का डबल होना और प्यार का भी डबल होना। आपको प्यार और शुभकामनाएं दो बार भेज रहा हूं।”

    ऑफिस में साथ काम करने वाले लोगों को विश करते वक्त मैसेज

    अपने साथ काम करने वाले साथी को विश करते वक्त आप इसमें एक वर्क एंगल वाली फ्रेजेज डाल सकते हैं जैसे: ”अब तक के सबसे बड़े प्रोजेक्ट के लिए बहुत बहुत बधाई।” फोटोज देखने के लिए मैं इंतजार नहीं कर सकता। ”अपनी लंबी स्किल लिस्ट में ‘पेरेंट’ जोड़ने के लिए आपको बहुत बधाई।”

    और पढ़ें: शिशु के लिए पहले फंक्शन “बेबी शावर” में कौन से गिफ्ट्स दिए जा सकते हैं?

    बेबी शावर कार्ड में क्या ना लिखें? (What not to write on a baby shower card?)

    कभी-कभी, आप जो नहीं कहते हैं वह उतना ही महत्वपूर्ण होता है जितना आप जो आप करते हैं। यह बेबी शावर कार्ड के साथ विशेष रूप से सच है, क्योंकि माता-पिता अक्सर उन पर लिखे संदेशों को कार्यक्रम में मेहमानों को जोर से पढ़कर सुनाते हैं। किसी भी ऐसे संदेश से बचना एक अच्छा विचार है जो बनने वाले माता-पिता को शर्मिंदा या असहज महसूस करा सकता है।

    उदाहरण के लिए, आपको नकारात्मक या दुखद मैसेज या बातों से भी बचना चाहिए। चाहे वह अपने लेबर (Labour) की डरावनी यादें हो या नए पेरेंट्स को उनके पुराने मिसकैरिज (Miscarriage) को याद दिलाते हुए कुछ कहना। इसके अलावा भद्दे मजाक या अस्पष्ट संदेशों से बचें जिसकी माता-पिता या फंक्शन में मौजूद लोग गलत व्याख्या कर सकते हैं।

    और पढ़ें: Baby Shower Themes: बेबी शावर थीम के बारे में क्या आप भी सोच कर हो रहे हैं कंफ्यूज?

    क्या बेबी शावर कार्ड पर सलाह लिखनी चाहिए या नहीं? (Should advice be written on baby shower cards or not?)

    कई बार होस्ट पेरेंटिंग टिप्स कार्ड पर शेयर करने के लिए प्रोत्साहित करते हैं। ऐसे में जो लोग पहले से पेरेंट बन चुके हैं उनके पास ढेरों टिप्स होंगी, लेकिन सवाल ये है कि इन्हें बेबी शावर कार्ड (Baby shower card) में शामिल किया जाना चाहिए या नहीं। एक्सपर्ट अक्सर सलाह देते हैं कि जब तक सलाह ना मांगी जाए तब तक देना नहीं चाहिए। अक्सर कई पेरेंट्स पेरेंट्स टू बी को ऐसी बाते कहते हैं जिनसे वे पहले से ही नर्वस हो जाते हैं। जैसे अब तो सोने का टाइम नहीं मिलेगा। इसलिए जब बच्चा सोए आप भी सो जाना। ऐसी ही कुछ सलाह भी वे जाने अनजाने में बेबी शावर कार्ड पर लिख सकते हैं जो कि गलत होगा। हमेशा अच्छी बातें, प्यार और सहयोग की भावनाओं को ही साझा करें।

    आप गोद भराई कार्ड में जो संदेश लिखते हैं वह वास्तविक है और दिल से लिखा गया है, तो इसकी सराहना की जानी निश्चित है। नए माता-पिता निश्चित रूप से रोमांचित होंगे कि आप सपोर्ट दिखाने शब्दों का उपयोग कर रहे हैं और उनके लिए इतना प्यार दिखा रहे हैं। यह आपके रिश्तों को भी मजबूत करेगा।

    उम्मीद करते हैं कि आपको बेबी शावर कार्ड (Baby shower card) से संबंधित जरूरी जानकारियां मिल गई होंगी। अधिक जानकारी के लिए एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें। अगर आपके मन में अन्य कोई सवाल हैं तो आप हमारे फेसबुक पेज पर पूछ सकते हैं। हम आपके सभी सवालों के जवाब आपको कमेंट बॉक्स में देने की पूरी कोशिश करेंगे। अपने करीबियों को इस जानकारी से अवगत कराने के लिए आप ये आर्टिकल जरूर शेयर करें।

    डिस्क्लेमर

    हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।

    के द्वारा मेडिकली रिव्यूड

    डॉ. प्रणाली पाटील

    फार्मेसी · Hello Swasthya


    Manjari Khare द्वारा लिखित · अपडेटेड 20/06/2022

    advertisement iconadvertisement

    Was this article helpful?

    advertisement iconadvertisement
    advertisement iconadvertisement