backup og meta

Baby Shower Cake: बेबी शॉवर केक के लिए 7 आइडिया, 4 बेहतरीन मेसेज और कुछ जरूरी बातें!

के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. प्रणाली पाटील · फार्मेसी · Hello Swasthya


Nidhi Sinha द्वारा लिखित · अपडेटेड 20/04/2022

    Baby Shower Cake: बेबी शॉवर केक के लिए 7 आइडिया, 4 बेहतरीन मेसेज और कुछ जरूरी बातें!

    प्रेग्नेंसी के दौरान हेल्थ का विशेष ध्यान देना तो अनिवार्य है, लेकिन प्रेग्नेंसी पीरियड को यादगार बनाने के लिए इन दिनों प्रेग्नेंसी फोटोग्राफी शूट (Pregnancy photo shoot) एवं बेबी शॉवर जैसे कई एक्टिविटी को शामिल किया गया है। बेबी शॉवर बनने वाली मां के लाइफ पार्टनर या कोई अन्य करीबी भी प्लान करते हैं। बेबी शॉवर (Baby Shower) में कई अलग-अलग तरह की फन एक्टिविटी प्लान की जाती है और केक कटिंग भी की जाती है। इसलिए आज यहां हम आपके साथ बेबी शॉवर के लिए केक के लिए आइडिया (Baby Shower Cake idea) शेयर करने जा रहें हैं।  

    बेबी शॉवर के लिए केक (Baby Shower Cake)

    बेबी शॉवर के लिए केक के अलग-अलग आइडियाज इस प्रकार हैं-

    1. एनिमल केक (An Animal Cake)

    बेबी शॉवर के लिए केक (Baby Shower Cake)

    बेबी शॉवर के लिए केक के आइडिया को लेकर कन्फ्यूज हैं, तो आप बेबी शॉवर केक को एनिमल लुक दे सकते हैं। आप इस केक में मोगली बनवा सकते हैं, जो बच्चों को सबसे ज्यादा पसंद आती है। अब बेबी शॉवर बेबी के आने की खुशी में मना रहें हैं, तो एनिमल केक को और भी अच्छा दिखना के लिए इसमें फूल और छोटे-छोटे पौधे डिजाइन करवा सकते हैं।  

    2. बेबी थीम केक (Baby theme cake) 

    बेबी शॉवर के लिए केक के आइडिया में बेबी थीम को भी शामिल किया जा सकता है। इस केक में बच्चों से जुड़ी छोटी-छोटी चीजें जैसे मिल्क बॉटल, हनी निप्पल या फिर कुछ और इसमें डेकुरेट कर सकते हैं। बेबी शॉवर के लिए बेबी थीम केक को थोड़ा फनी लुक देने के लिए आप इसमें डायपर (Diaper) इमेज भी डलवा सकते हैं।    

    3. पिंक और ब्लू केक (Pink and blue cake) 

    बेबी शॉवर के लिए पिंक और ब्लू केक भी बनवाया जा सकता है। बेबी शॉवर के लिए केक के आइडिया में पिंक और ब्लू केक गर्ल और बॉय दोनों को दर्शाता है और प्रायः बेबी शॉवर के लिए केक ऐसे ही डिजाइन करवाए जाते हैं। इस केक में आप बॉय और गर्ल भी बना सकते हैं। 

    4. टेडी और हार्ट बेबी शॉवर पोस्टर केक (Teddy with Hearts Baby Shower Poster Cake)

    बेबी शॉवर के लिए केक (Baby Shower Cake) को टेडी और हार्ट बेबी शॉवर पोस्टर केक का लुक दे सकते हैं। इस केक के टॉप पर टेडी और हार्ट का शेप दे सकते हैं।

    5. क्यूट एलिफेंट बेबी शॉवर पोस्टर केक (Cute Elephants Baby Shower Poster Cake)

    बेबी शॉवर के लिए केक (Baby Shower Cake)

    बेबी शॉवर के लिए केक (Baby Shower Cake) को क्यूट लुक देने के लिए केक पर एलिफेंट बनवा सकते हैं। यहां एलिफेंट को ब्लू और पिंक दो अलग-अलग भी बनवा सकते हैं। 

    6. ट्विन बेबी केक (Twin baby cake) 

    अगर घर में जुड़वां बच्चे आने वाले हैं, तो ऐसे में बेबी शॉवर केक को ट्विन बेबी केक की तरह भी डिजाइन किया जा सकता है। इस केक में दो जुड़वां बच्चों को रिलेक्स करते हुए या खेलते हुए डिजाइन करवाया जा सकता है। 

    7. बेबी शॉवर केक (Baby Shower Cake) 

    बेबी शॉवर के लिए केक (Baby Shower Cake)

    बेबी शॉवर केक दरअसल सबसे बेस्ट आइडिया है। केक के ऊपर बनने वाली मां को प्रेग्नेंट दिखाया जा सकता है। इस केक पर बनने वाली मां के साथ-साथ बेबी शूज को भी डिजाइन करवाया जा सकता है। 

    इन अलग-अलग आइडिया से बेबी शॉवर केक डिजाइन करवाया जा सकता है। वैसे केक बेक करवाने के दौरान इसे नैचुरल इंग्रीडिएंट्स के इस्तेमाल की सलाह दें। 

    नोट: बेबी शॉवर केक को हमेशा बनने वाली मां के पसंद अनुसार जैसे उन्हें बिना अंडे वाला केक पसंद हो तो वैसे ही केक बनवाएं। केक के फ्लेवर का भी ध्यान रखें कि उन्हें कौन सा फ्लेवर सबसे ज्यादा पसंद है। 

    और पढ़ें : hCG Levels and Twins: जानिए hCG लेवल और ट्विंस प्रेग्नेंसी से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी!

    बेबी शॉवर केक पर क्या लिखवाएं? (Message for Baby Shower)

    बेबी शॉवर के लिए केक (Baby Shower Cake)

    बेबी शॉवर केक पर अलग-अलग मेसेज लिखे जा सकते हैं। जैसे:

    1. वी आर एक्साइटेड तो मीट यू मिस्टर हैंडसम / मिस क्यूटीपाई (We are excited to meet you)
    2. मॉम एंड डैड’स बेबी ऑन हिज वे (Mum and Daddy’s baby on his way)
    3. आवर लिटिल डिअर इस ऑलमोस्ट हियर (Our little dear is almost here)
    4. पिंक और ब्लू, वी लव यू (Pink or blue, we love you)

    ऐसे ही अलग-अलग मेसेज केक पर लिखे जा सकते हैं। वैसे अगर आपने पहले से कुछ प्लान कर लिया है, तो उसे भी केक पर लिखवा सकते हैं।

    ये तो बात हुई बेबी शॉवर केक और केक पर लिखे जाने वाले मेसेज की, लेकिन क्या आपने कभी ये ध्यान दिया है कि बेबी शॉवर क्यों मनाया जाता है।

    और पढ़ें : Low Amniotic Fluid During Pregnancy: प्रेग्नेंसी में एमनियॉटिक फ्लूइड कम होना क्या दर्शाता है?

    बेबी शॉवर (Baby Shower) कब और क्यों मनाया जाता है?

    बेबी शॉवर के लिए केक (Baby Shower Cake)

    बेबी शॉवर जिसे हिंदी में गोदभराई कहा जाता है। बेबी शॉवर गर्भावस्था के दौरान किया जाता है। शिशु के आने की खुशी और बनने वाली मां के लिए फेमली या फ्रेंड्स बेबी शॉवर का आयोजन करते हैं। भारत में कई जगहों पर गर्भावस्था के 7 महीने पूरे होने पर तो कुछ जगहों पर 8 महीने के पूरे होने पर इसे रस्म की तरह मनाया जाता है। इस रस्म में बड़े-बुजुर्ग आशीर्वाद देते हैं, तो फ्रेंड बनने वाली मां के लिए गिफ्ट्स लाते हैं।

    और पढ़ें : गर्भावस्था के दौरान बेटनेसोल इंजेक्शन क्यों दी जाती है? जानिए इसके फायदे और साइड इफेक्ट्स

    बेबी शॉवर के दौरान किन-किन बातों का ध्यान रखें? (Important note for Baby Shower)

    बेबी शॉवर के लिए केक (Baby Shower Cake)

    बेबी शॉवर में निम्नलिखित बातों का ध्यान रखें। जैसे:

    • बेबी शॉवर थीम डिसाइड कर लें।
    • थीम के अनुसार ही बेबी शॉवर केक भी बनवाएं।
    • स्टेज के डेकोरेशन में ऐसे स्प्रे या कैमिकल्स का इस्तेमाल न करें जिससे गर्भवती महिला को परेशानी हो।
    • गर्भवती महिला को क्या-क्या पसंद है वो जरूर लाएं।
    • बेबी शॉवर में करीबी रिश्तेदार और दोस्तों को ही बुलाएं। बहुत बड़े आयोजन से बचें।
    • बहुत देर तक चलने वाली पार्टी का आयोजन न करें (आप चाहें इन्विटेशन पर ही टाइम लिख दें)
    • बेबी शॉवर में स्नैक्स, चाय, कॉफी या कोल्ड ड्रिंक्स का इंतजाम रखें, लेकिन ध्यान रखें कि इस दौरान एल्कोहॉल सर्व न करें क्योंकि इससे परेशानी हो सकती है और पार्टी
    • ज्यादा देर तक चल सकती है।
    • गोदभराई के दौरान आने वाली महिलाओं को मेहंदी लगवा सकते हैं या फिर टैटू बनवा सकते हैं (ऐसे टैटू स्किन पेंट से बनाई जाती है, जो एक हफ्ते में अपने आप निकल जाते हैं)।

    हमें उम्मीद है कि बेबी शॉवर (Baby Shower) पर आधारित यह आर्टिकल आपको पसंद आया होगा। यहां हमने बेबी शॉवर केक के लिए आइडिया (Baby Shower Cake idea) शेयर किया है। आप इनका उपयोग कर सकते हैं और आप किसी दोस्त या परिवारजनों की मदद भी इस आयोजन में ले सकते हैं।

    और पढ़ें : नॉर्मल डिलिवरी में कितना जोखिम है? जानिए नैचुरल बर्थ के बारे में क्या कहना है महिलाओं का?

    उम्मीद करते हैं कि आपको इस आर्टिकल की जानकारी पसंद आई होगी। अगर आपके मन में अन्य कोई सवाल हैं तो आप हमारे फेसबुक पेज पर पूछ सकते हैं। हम आपके सभी सवालों के जवाब आपको कमेंट बॉक्स में देने की पूरी कोशिश करेंगे। अपने करीबियों को इस जानकारी से अवगत कराने के लिए आप ये आर्टिकल जरूर शेयर करें।

    प्रेग्नेंसी के दौरान गर्भवती महिला अपना ख्याल तो रखती हैं, लेकिन प्रेग्नेंसी के बाद भी गर्भवती महिला को अपने विशेष ख्याल रखना चाहिए। इसलिए नीचे दिए इस वीडियो लिंक पर क्लिक करें और एक्पर्ट से जानें न्यू मदर के लिए खास टिप्स यहां।

    डिस्क्लेमर

    हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।

    के द्वारा मेडिकली रिव्यूड

    डॉ. प्रणाली पाटील

    फार्मेसी · Hello Swasthya


    Nidhi Sinha द्वारा लिखित · अपडेटेड 20/04/2022

    advertisement iconadvertisement

    Was this article helpful?

    advertisement iconadvertisement
    advertisement iconadvertisement