
बेबी शॉवर जिसे हिंदी में गोदभराई कहा जाता है। बेबी शॉवर गर्भावस्था के दौरान किया जाता है। शिशु के आने की खुशी और बनने वाली मां के लिए फेमली या फ्रेंड्स बेबी शॉवर का आयोजन करते हैं। भारत में कई जगहों पर गर्भावस्था के 7 महीने पूरे होने पर तो कुछ जगहों पर 8 महीने के पूरे होने पर इसे रस्म की तरह मनाया जाता है। इस रस्म में बड़े-बुजुर्ग आशीर्वाद देते हैं, तो फ्रेंड बनने वाली मां के लिए गिफ्ट्स लाते हैं।
गर्भावस्था के 7 वें महीने के बाद बेबी शॉवर का आयोजन करें। ध्यान रखें कि इसकी जानकारी गर्भवती महिला को जरूर दें। बनने वाली मां के लिए इसे सरप्राइज न रखें क्योंकि उन्हें इस पल को कैसे और किन-किन लोगों के साथ मनाना है ये जानना बेहद जरूरी है। साथ ही इस समय वे कई प्रकार के शारीरिक परिर्वतनों से गुजर रहीं होती हैं इसलिए इसके अनुसार उन्हें तैयारी करनी होगी। इसके साथ ही निम्नलिखित टिप्स अपनाएं
[mc4wp_form id=’183492″]
गोदभराई की इस रस्म के बारे में जब एक बुजुर्ग महिला कविता सिंह से हमने बात कि तो उनका कहना था कि, ‘गोदभराई की रस्म इसलिए की जाती है क्योंकि घर में आने वाले नवजात के लिए कई अलग-अलग तरह की तैयारी की जाती है और एक दिन विशेष कर डिलिवरी से पहले दोस्तों और रिलेटिव को बुलाकर स्पेशल तरह से मानते हैं और गर्भवती महिला के गोद में ड्राई फ्रूट्स और फल दिए जाते हैं। ऐसा इसलिए किया जाता है क्योंकि प्रेग्नेंट लेडी को पौष्टिक आहार की जरूरत होती है और ड्राई फ्रूट्स और फलों का सेवन मां और शिशु दोनों के लिए सेहत की दृष्टिकोण से फायदेमंद होता है।’
बेबी शॉवर में गेम्स का आयोजन सिर्फ मस्ती के लिए होता है। इसलिए कोई भी ऐसे गेम्स का आयोजन न करें जिससे परेशानी हो। इसलिए निम्नलिखित गेम तरह से रखें जा सकते हैं।
घर आये गेस्ट के साथ आर्ट गेम्स खेलना काफी एक्साइटिंग होता है। इस गेम में नवजात से जुड़े प्रोडक्ट्स जैसे कपड़े, डायपर या कोई और सामान को क्रिएटिव तरह से कैसे डेकोरेट कर सकते हैं।
इस गेम में जिस कमरे में मां और शिशु रहने वाले हैं, उस कमरे को कौन कितने क्रिएटिव तरह से डिजाइन कर सकता है उस पर लोगों से चिट की मदद से बेस्ट बेबी-मॉम रूम डेकोरेशन आईडिया बताया जा सकता है।
इस गेम में आने वाले गेस्ट को यह अंदाजा लगाना होगा कि इस बेबी बैग में क्या है?

इस गेम में बस करना ये हैं कि आए हुए गेस्ट को पेन और पेपर देना है। उस पेपर में गेस्ट अपना नाम, आने वाले बच्चे का नाम, डिलिवरी की डेट, जेंडर और बच्चे के बाल और आंखों के रंगों को लिखना होगा। इस गेम की मदद से कपल के पास बेबी के लिए कई तरह के नाम मिल जाएंगे।
इस गेम में आप अपने गेस्ट से लोरी गाने या बोलने को कहें। यह ध्यान रखें की उन्हें लोरी याद है कि नहीं यह पता कर लें।
ब्लाइंडफोल्डेड डायपर गेम में बेबी डॉल को डायपर पहनाने और डायपर किस तरह से निकाला है यह खेलना। जो सबसे पहले डायपर पहनाता है और निकालता है उसे प्राइज भी दिया जा सकता है। इस गेम का आनंद उठाने के लिए इसे पुरुषों के साथ खेलना मजेदार होगा। मस्ती के साथ-साथ हर काम में हाथ बंटाने वाले पुरुष डायपर कैसे पहनाना है वो भी सीख सकते हैं।
और पढ़ें: शिशु को डायपर रैशेज से बचाने के लिए घरेलू उपाय
इस गेम में आपको बेबी शॉवर से जुड़े शब्दों को ढूंढ़ना है। इसे ठीक वैसे ही खेलें जैसे सुडोकू खेला जाता है।
इस गेम वैसे कुछ जानवरों के नाम लिखने रहेंगे जिनके नाम लिस्ट में दिए हुए हों।

इन बेबी शॉवर गेम के अलावा आप और भी अपनी पसंदीदा गेम प्लान कर सकते हैं। ध्यान रखें कि बेबी शॉवर को बहुत देर तक न रखें क्योंकि इससे गर्भवती महिला को परेशानी हो सकती है। ऐसा भी कोई गेम न रखें जिससे आने वाले गेस्ट या घर के सदस्यों को परेशानी हो।
आसानी से डायजेस्ट होने वाले और हेल्दी स्नैक्स परोसें जैसे केक, सैंडविच, मिठाइयां, फ्रूट्स या फिर जो आसानी से उपलब्ध हो जाए।
इन आसान टिप्स के साथ आपभी अपने घर आने वाले नय मेहमान (बेबी) का स्वागत कर सकते हैं।
हमें उम्मीद है कि बेबी शॉवर पर आधारित यह आर्टिकल आपको पसंद आया होगा। यहां हमने बेबी शॉवर गेम्स के बारे में भी बताया है। आप इनका उपयोग कर सकते हैं। आप किसी दोस्त या परिवारजनों की मदद भी इस आयोजन में ले सकते हैं।
उम्मीद करते हैं कि आपको इस आर्टिकल की जानकारी पसंद आई होगी। अगर आपके मन में अन्य कोई सवाल हैं तो आप हमारे फेसबुक पेज पर पूछ सकते हैं। हम आपके सभी सवालों के जवाब आपको कमेंट बॉक्स में देने की पूरी कोशिश करेंगे। अपने करीबियों को इस जानकारी से अवगत कराने के लिए आप ये आर्टिकल जरूर शेयर करें।
डिस्क्लेमर
हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।
Baby Shower/https://hr.jhu.edu/benefits-worklife/family-programs/baby-shower/Accessed on 24/07/2020
Prenatal showers: educational opportunities for undergraduate students/https://www.ncbi.nlm.nih.gov/pubmed/19616194/Accessed on 24/07/2020
8 Tips on How to Plan a Baby Shower https://sleepbaby.org/how-to-plan-a-baby-shower/ Accessed on 24/07/2020
7 Tips for Planning a Baby Shower https://www.lifehack.org/491064/7-baby-shower-planning-tips Accessed on 24/07/2020
A Comparison of Community and Clinic Baby Showers to Promote Safe Sleep for Populations at High Risk for Infant Mortality/https://www.ncbi.nlm.nih.gov/pmc/articles/PMC4905147/ Accessed on 24/07/2020
Implementing Community Baby Showers to Address Infant Mortality in Oklahoma/https://pubmed.ncbi.nlm.nih.gov/29298021/Accessed on 24/07/2020
Current Version
24/07/2020
Nidhi Sinha द्वारा लिखित
के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. प्रणाली पाटील
Updated by: Manjari Khare