backup og meta

शिशु के लिए पहले फंक्शन "बेबी शावर" में कौन से गिफ्ट्स दिए जा सकते हैं?

के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. प्रणाली पाटील · फार्मेसी · Hello Swasthya


AnuSharma द्वारा लिखित · अपडेटेड 24/05/2022

    शिशु के लिए पहले फंक्शन "बेबी शावर" में कौन से गिफ्ट्स दिए जा सकते हैं?

    शिशु के जन्म को लेकर, केवल पेरेंट्स ही उत्साहित नहीं होते। बल्कि, उनके दादा-दादी, नाना-नानी, आंटी-अंकल, कजिन, दोस्तों आदि भी आने वाले नन्हे मेहमान का स्वागत करने के लिए बैचैन रहते हैं। बेबी शॉवर बेसिक्ली एक पार्टी है, जिसे शिशु के जन्म को सेलिब्रेट करने के लिए दिया जाता है। इसके साथ ही यह परिवार और दोस्तों द्वारा नए माता-पिता को इस दौरान उनकी या शिशु की जरूरत की हर चीज देने में मदद करने का एक तरीका भी है। अगर आपके परिवार में भी किसी का बेबी शॉवर है और आप इस बात को लेकर परेशान हैं कि उन्हें क्या गिफ्ट दी जाए, तो आज हम आपको बेस्ट बेबी शॉवर गिफ्ट आइडियाज (Best Baby Shower Gift Ideas) देने वाले हैं। लेकिन, बेस्ट बेबी शॉवर गिफ्ट आइडियाज (Best Baby Shower Gift Ideas) से पहले बेबी शॉवर के बारे में थोड़ा जान लेते हैं।

    बेबी शॉवर: पाएं जानकारी शिशु के लिए पहले उत्सव की!

    पिछले कुछ समय से बेबी शॉवर जिसे गोद भराई भी कहा जाता है, एक प्रसिद्ध अवसर बनता जा रहा है। जैसा कि पहले ही बताया गया है कि बेबी शॉवर यानी गोद भराई जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक का जश्न मनाने और परिवार तथा दोस्तों के लिए होने वाली मां की गर्भावस्था पर अपनी खुशी व्यक्त करने का सही तरीका है। यह उत्सव पूरे परिवार और दोस्तों के साथ मनाया जाता है। जिसमें बेहतरीन फूड्स, गेम्स के साथ ही नए पेरेंट्स व शिशु के लिए गिफ्ट्स भी रखे जाते हैं।

    बेबी शॉवर सामान्यतया लास्ट ट्रायमेस्टर में किया जाता है। इस फंक्शन को अधिकतर ड्यू डेट से चार से छह हफ्ते पहले मनाया जाता है। इसे आप किसी भी जगह सेलिब्रेट कर सकते हैं जैसे घर, होटल, अपने घर में गार्डन आदि में। अब जान लेते हैं बेस्ट बेबी शॉवर गिफ्ट आइडियाज  (Best Baby Shower Gift Ideas) के बारे में।

    बेस्ट बेबी शावर गिफ्ट आइडियाज, Best Baby Shower Gift Ideas

    और पढ़ें: बेबी शॉवर के लिए 7 सबसे आसान टिप्स और गेम

    बेस्ट बेबी शॉवर गिफ्ट आइडियाज (Best Baby Shower Gift Ideas): जानिए, क्या दिया जा सकता है इस फंक्शन में?

    बेबी शॉवर के लिए गिफ्ट चुनना आसान है और आपको इसके लिए बाजार में कई विकल्प मिल जाएंगे। लेकिन, अधिकतर उन गिफ्ट्स को अधिक पसंद किया जाता है जो पेरेंट्स के लिए ज्यादा यूजफुल हों या जिनमें पर्सनलाइज्ड टच हो। बेस्ट बेबी शॉवर गिफ्ट आइडियाज (Best Baby Shower Gift Ideas) इस प्रकार हैं:

    आर्गेनिक बेबी मंथली माइलस्टोन ब्लैंकेट (Organic Baby Monthly Milestone Blanket)

    आजकल बेबी मंथली माइलस्टोन ब्लैंकेट बेहद चलन में है। इससे पेरेंट्स अपने शिशु की डेवलपमेंट जर्नी को और भी यादगार बना सकते हैं। इस ब्लैंकेट पर शिशु की मंथली ग्रोथ के साथ पिक्चर लेने और अपने दोस्तों व रिश्तोंदारों शेयर करने का मजा ही अलग है। यह ब्लैंकेट बेहद सॉफ्ट है और इस पर मंथली माइलस्टोन्स मार्कर फ्रेम भी दिया गया है। इसे पूरी तरह से आर्गेनिक मटेरियल से बनाया गया है यानी, यह शिशु के लिए सुरक्षित है। पेरेंट्स शिशु की हर महीने इस ब्लैंकेट का इस्तेमाल से तस्वीर लेकर इन यादों को पूरी उम्र के लिए संजों कर रख सकते हैं। बेस्ट बेबी शॉवर गिफ्ट आइडियाज (Best Baby Shower Gift Ideas) में यह यूनिक आईडिया आपको जरूर पसंद आएगा। इसकी कीमत ऑनलाइन लगभग 1500 रुपए है।

    और पढ़ें: Baby Shower Themes: बेबी शावर थीम के बारे में क्या आप भी सोच कर हो रहे हैं कंफ्यूज?

    बेस्ट बेबी शॉवर गिफ्ट आइडियाज (Best Baby Shower Gift Ideas): स्किप हॉप डायपर बैग बैकपैक (Skip Hop Diaper Bag Backpack)

    डायपर बैग बैकपैक होने वाले पेरेंट्स के लिए बहुत काम आने वाली चीज है। जिसमें वो शिशु के डायपर और अन्य सामान को स्टोर कर के रख सकते हैं। स्किप हॉप का यह बैग बेहद हल्का है, जिसे आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें शिशु के समान को स्टोर करने के लिए काफी स्पेस मिल जाता है। इसकी स्ट्रैप्स पैडेड हैं जिससे इसे बिना किसी समस्या के कैरी किया जा सकता। शिशु के बड़े होने पर भी अन्य चीजों को स्टोर करने के लिए इस बैग का इस्तेमाल किया जा सकता हैं। इस बैग को आप 5000 रुपए में खरीद सकते हैं।

    और पढ़ें: Baby Shower Cake: बेबी शॉवर केक के लिए 7 आइडिया, 4 बेहतरीन मेसेज और कुछ जरूरी बातें!

    नी & वी इजी चेंज 3-in-1 चेंजिंग पैड (Nee & Wee Easy Change 3-in-1 Changing pads)

    यह चेंजिंग पैड कोई आम चेंजिंग पैड नहीं है। यह पैड प्रोटेबल चेंजिंग मेट, डायपर क्लच और प्लेमैट तीनों के फायदे प्रदान करता है। इसमें शिशु के डायपर को आसानी से बदला जा सकता है। इसके साथ ही इसमें शिशु आराम से खेल भी सकता है। यह पैड पैक हो कर एक छोटे पाउच की तरह बन जाता है जिसे कहीं भी कैरी किया जा सकता है। इसे हैंड वॉश या वाइप क्लीन कर के आसानी से साफ किया जा सकता है। बेस्ट बेबी शॉवर गिफ्ट आइडियाज (Best Baby Shower Gift Ideas) में यह भी एक अच्छा विचार हो सकता है क्योंकि, इससे होने वाले माता-पिता को काफी हद तक फायदा होगा। यह चेंजिंग पैड आपको ऑनलाइन लगभग 1200 रुपए में मिल जाएगा।

    और पढ़ें: Best Baby Bathtubs: बेबी बाथ टब शॉपिंग की है प्लानिंग, तो यहां जानिए बेस्ट बेबी बाथ टब के नाम और 5 टिप्स!    

    प्लांट पॉवर्ड नेचुरल बेबी केयर बंडल (Plant Powered Natural Baby Care Bundle)

    अगर आप बेबी शॉवर में देने के लिए ऐसी गिफ्ट ढूंढ रहे हैं ,जो न केवल यूजफुल हो, सबको पसंद आए और साथ ही शिशु के लिए भी सुरक्षित हो, तो आप इस गिफ्ट के बारे में विचार कर सकते हैं। इस बेबी प्रोडक्ट हैंपर में आपको शिशु के लिए जरूरी हर चीज मिलेगी जैसे शैम्पू, बेबी लोशन, बेबी वाश, फेस क्रीम, रैश क्रीम, साबुन आदि। इसमें शिशु के कपड़ों के लिए लांड्री डिटर्जेंट भी मौजूद है। यह सभी उत्पाद आर्गेनिक यानी प्लांट पॉवर्ड हैं। यह शिशु की स्किन को क्लीन, हायड्रेटेड आदि रखने के लिए उपयुक्त हैं। यह हैंपर आपको ऑनलाइन लगभग 2200 रूपये में मिलेगा।

    और पढ़ें: बेस्ट बेबी कैरियर्स : मां और बच्चे दोनों का काम बना देते हैं आसान!

    बेस्ट बेबी शॉवर गिफ्ट आइडियाज (Best Baby Shower Gift Ideas): डॉटमॉम कॉटन एसेंशियल किट (Dotmom Cotton Essential Kit )

    यह किट न केवल होने वाले पेरेंट्स बल्कि शिशु को भी बेहद पसंद आएगी। जन्म के बाद शिशु अपना अधिकतर समय सोने में व्यतीत करता है। ऐसे में उसके लिए सोने का सामान अगर आरामदायक होगा, तो न केवल वो अच्छे से रिलैक्स कर पाएगा बल्कि उसकी ग्रोथ भी अच्छे से होगी। डॉटमॉम की इस किट में एक हुडेड ब्लैंकेट, पिलो, शिशु के लिए तीन टॉप्स और इलास्टिक पैन्ट्स, दो बिब्स, छह वॉशक्लॉथ, एक कैप, दो हैंड ग्लव्स आदि मिल जाएंगे। इन्हें आर्गेनिक कॉटन से बनाया गया है ताकि शिशु की डेलिकेट स्किन को यह कोई नुकसान न पहुंचे। यह आपको लगभग 3200 रुपए में मिलेगी।

    बेस्ट बेबी शावर गिफ्ट आइडियाज, Best Baby Shower Gift Ideas

    और पढ़ें: Best Baby Feeding Bottles: बेस्ट बेबी फीडिंग बॉटल शॉपिंग की है प्लानिंग, तो यहां जानिए बेस्ट फीडिंग बॉटल के नाम और 11 टिप्स!

    बेबी ट्रेवल और ग्रूमिंग किट (Baby Travel and Grooming Kit)

    अगर आप बेबी शॉवर में कुछ अलग यानी हटके देना चाहते हैं, तो बेबी ट्रेवल और ग्रूमिंग किट आपके लिए बेहतरीन विकल्प है। क्योंकि, यह किट हर न्यू मॉम के पास होनी चाहिए। इसमें एक हेयर ब्रश, कोंब, नेल कटर, नोज क्लीनर, बेबी नेल सीजर्स, बेबी ड्रॉपर, बेबी नेल फाइलर,गम ब्रश आदि शामिल है। यह किट हैंडी है और इसके साथ आपको एक जिप्ड केस भी मिल जाएगा। इसका इस्तेमाल ट्रैवलिंग में भी किया जा सकता है। इसकी कीमत ऑनलाइन लगभग 1300 रुपए है।

    और पढ़ें: Best Baby Cribs: बेबी के लिए चुनें बेस्ट क्रिब्स, जाने कुछ बेहतरीन विकल्पों के बारे में! 

    यह तो थी बेस्ट बेबी शॉवर गिफ्ट आइडियाज (Best Baby Shower Gift Ideas) के बारे में जानकारी। बेबी शॉवर माता-पिता,परिवार और उनके दोस्तों के लिए बेहद खास अवसर होता है। आजकल इसे दिलचस्प तरीकों से मनाया जाता है जैसे थीम बेस्ड डेकोरेशन, केक कटिंग, दिलचस्प गिफ्ट्स आदि। हमें उम्मीद है कि बेस्ट बेबी शॉवर गिफ्ट आइडियाज (Best Baby Shower Gift Ideas) के बारे में यह आर्टिकल आपको पसंद आया होगा। इस आर्टिकल में हमने आपको विभिन्न बेबी शॉवर गिफ्ट्स के बारे में बताया है। आप इनमें से अपनी पसंद की चुन सकते हैं या इसके लिए आप किसी दोस्त या परिवारजनों की मदद भी ले सकते हैं।

    आप हमारे फेसबुक पेज पर भी अपने सवालों को पूछ सकते हैं। हम आपके सभी सवालों के जवाब आपको कमेंट बॉक्स में देने की पूरी कोशिश करेंगे। अपने करीबियों को इस जानकारी से अवगत कराने के लिए आप ये आर्टिकल जरूर शेयर करें।

    डिस्क्लेमर

    हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।

    के द्वारा मेडिकली रिव्यूड

    डॉ. प्रणाली पाटील

    फार्मेसी · Hello Swasthya


    AnuSharma द्वारा लिखित · अपडेटेड 24/05/2022

    advertisement iconadvertisement

    Was this article helpful?

    advertisement iconadvertisement
    advertisement iconadvertisement