backup og meta

Best Baby Cribs: बेबी के लिए चुनें बेस्ट क्रिब्स, जाने कुछ बेहतरीन विकल्पों के बारे में!

के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. प्रणाली पाटील · फार्मेसी · Hello Swasthya


AnuSharma द्वारा लिखित · अपडेटेड 02/05/2022

    Best Baby Cribs: बेबी के लिए चुनें बेस्ट क्रिब्स, जाने कुछ बेहतरीन विकल्पों के बारे में!

    शिशु के जन्म का उत्साह इतना अधिक होता है कि उसके आने की तैयारी माता-पिता कई महीनों पहले ही शुरू कर देते हैं। नए कपड़े, झूला, पालना कुछ ऐसी चीजें हैं, जिन्हें पहले ही खरीद लेना आवश्यक है। अपने बच्चे के लिए किसी भी चीज को खरीदने से पहले कुछ खास चीजों का ध्यान रखना बेहद महत्वपूर्ण है। क्योंकि, नवजात शिशु बेहद संवेदनशील होता है। ऐसे में पेरेंट्स नहीं चाहेंगे कि उनके शिशु को किसी भी तरह का नुकसान पहुंचे। आज हम आपको जानकारी देने वाले हैं बेस्ट बेबी क्रिब्स (Best Baby Cribs) यानी पालना के बारे में। यह भी जानिए कि बेस्ट बेबी क्रिब्स (Best Baby Cribs) को खरीदते हुए किन बातों का खास ख्याल रखना चाहिए। आइए शुरुआत करें बेबी क्रिब्स यानी पालना के प्रकारों के बारे में।

    बेबी क्रिब्स के कौन-कौन से हैं प्रकार?

    अधिकतर लोग बेबी के लिए पालना खरीदने को प्राथमिकता नहीं देते हैं। क्योंकि, उन्हें ऐसा लगता है कि नवजात शिशु को मां के साथ ही सोना चाहिए। लेकिन, अगर बात शिशु के आराम की हो, तो पालना उसके लिए सबसे आरामदायक जगह है जहां वो अपनी नींद पूरी कर सकता है। बेबी क्रिब्स कई प्रकार के होते हैं। जिनमें से कुछ इस प्रकार हैं:

    और पढ़ें: Baby Shower Themes: बेबी शावर थीम के बारे में क्या आप भी सोच कर हो रहे हैं कंफ्यूज?

    बेस्ट बेबी क्रिब्स (Best Baby C ribs) में स्टैंडर्ड क्रिब (Standard crib)

    स्टैंडर्ड क्रिब को सबसे मजबूत, सुरक्षित और कंफर्टेबल माना जाता है। यह एक ट्रेडिशनल क्रिब है, जो शिशु के लिए कोजी फर्स्ट बेड है। बच्चे को उठाने में आसानी हो, इसलिए लिए कुछ स्टैंडर्ड क्रिब एक हिंज्ड साइड के साथ आ सकते हैं। लेकिन, इन्हें ड्राप-साइड क्रिब के साथ कन्फ्यूज्ड न करें, क्योंकि उसे कंस्यूमर प्रोडक्ट सेफ्टी कमीशन (Consumer Product Safety Commission) द्वारा बैन कर दिया गया है। अगर आप कुछ सालों में अन्य बच्चों की प्लानिंग भी कर रहे हैं, तो यह एक अच्छा विकल्प है।

    कनवर्टिबल क्रिब (Convertible crib)

    कनवर्टिबल क्रिब को लाइफटाइम क्रिब भी कहा जाता है। जिसे आप नवजात शिशु के छोटे से बेड से एक टोडलर का बेड और यहां तक की फुल-साइज बेड में बदल सकते हैं। अगर आप ऐसे फर्नीचर को चाहते हैं जिसे वो सालों तक इस्तेमाल कर सके, तो यह एक बेहतरीन विकल्प है।

    और पढ़ें: Baby Shower Cake: बेबी शॉवर केक के लिए 7 आइडिया, 4 बेहतरीन मेसेज और कुछ जरूरी बातें!

    मिनी या पोर्टेबल क्रिब (Mini or portable crib)

    अगर आपके घर में जगह की कमी है, तो आप इस क्रिब का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे आपका स्पेस बचेगा। लेकिन, इस बात का भी ध्यान रखें कि शिशु तेजी से बढ़ते हैं। ऐसे में कुछ समय के बाद यह आपने बच्चे के काम नहीं आएगा। अब जानते हैं कि बेस्ट बेबी क्रिब्स (Best Baby Cribs) कैसे चुनें?

    बेस्ट बेबी क्रिब्स, best baby cribs

    बेस्ट बेबी क्रिब्स (Best Baby Cribs) को कैसे करें?

    क्रिब खरीदने से पहले इस बात का ध्यान रखें कि बाजार में कई तरह के पालने मौजूद हैं। लेकिन, यह अधिकतर का रेट अधिक होता है। लेकिन आप सुंदर, मजबूत और सुरक्षित क्रिब को कम प्राइस में भी खरीद सकते हैं। बेस्ट बेबी क्रिब्स (Best Baby Cribs) को खरीदते हुए ध्यान रखें कि उनमें यह खासियत हो:

    • मेट्रेस सपोर्ट (Mattress support)
    • एडजेस्टेबल मैट्रेस हाइट (Adjustable mattress height)
    • कैस्टर (Casters)
    • राइट क्रिब शेप (Crib shape)

    यह सुनिश्चित करने के अलावा कि आपके शिशु का पालना सेफ्टी स्टैंडर्ड्स को पूरा करता है, कुछ अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न आपके क्रिब ऑप्शंस को कम करने में मदद कर सकते हैं। क्रिब खरीदते हुए इन चीजों का भी ध्यान रखें:

    • आपके पास कितना स्पेस है ?
    • आपको किस तरह का पालना खरीदना चाहिए ?
    • आपका बजट कितना है?

    इसके बाद ही अपने लिए बेहतरीन पालने को खरीदे।  आइए जानें बेस्ट बेबी क्रिब्स (Best Baby Cribs) के बारे में।

    और पढ़ें: Baby Eye Color: बेबी के आंखों के रंग के बारे में क्या ये अहम जानकारी जानते हैं आप?

    बेस्ट बेबी क्रिब्स (Best Baby Cribs): पाएं पूरी जानकारी

    नवजात शिशु की सुरक्षा और आराम के लिए आप अपनी इच्छा, जगह या जरूरत के अनुसार क्रिब खरीद सकते हैं। लेकिन, इस बात का ध्यान रखें कि क्रिब की कीमत आपके जेब पर भारी हो सकती है। ऐसे में, इन्हें खरीदते हुए आपको खासतौर पर सावधानी बरतनी चाहिए। यह हैं बेस्ट बेबी क्रिब्स (Best Baby Cribs) , जिन्हें आप खरीद सकते हैं:

    बेबीहग विस्बी वुडेन कोट (Babyhug Visby Wooden Cot)

    अगर आप अपने शिशु के लिए स्मॉल, कम्फर्टेबल और कोजी क्रिब चाहते हैं, तो यह आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प है। बेबीहग ब्रैंड की यह प्रीमियम क्वालिटी कोट न्यूजीलैंड पाइन वुड से बनाई गई है। इसका डिज़ाइन भी बेहतरीन है और इसमें 3 लेवल बेस हाइट एडजस्टमेंट है, जिसे आप अपने शिशु की आवश्यता, प्रोटेक्शन और कम्फर्ट के अनुसार बदल सकते हैं। इस कोट को चार से पांच साल के शिशु के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। यह क्रिब पूरी तरह से बेबी फ्रेंडली है और इसकी फिनिश बेहद स्मूद है। यही नहीं, इस कोट आप आसानी से आप असेम्ब्ल कर सकते हैं। अगर बेस्ट बेबी क्रिब्स (Best Baby Cribs) को लेकर आपके मन में कोई भी सवाल है, तो आप अपने डॉक्टर या एक्सपर्ट से इस बारे में बात कर सकते हैं। ऑनलाइन इसका प्राइस केवल 7,700 रुपए है।

    और पढ़ें: Best Baby Bathtubs: बेबी बाथ टब शॉपिंग की है प्लानिंग, तो यहां जानिए बेस्ट बेबी बाथ टब के नाम और 5 टिप्स!    

    बेस्ट बेबी क्रिब्स (Best Baby Cribs) मदरकेयर एयर बेबी क्रिब (Mothercare Ayr Baby Crib)

    मदरकेयर की यह क्रिब सिंपल, ग्रेट वैल्यू वाली और अच्छी दिखने वाली है। इसे मजबूत वुड से बनाया गया है। नवजात शिशु से लेकर दो साल तक के शिशु के इस्तेमाल के लिए यह परफेक्ट है। इसका डिजाइन भी सिंपल किंतु एलेगेंट है। अगर आपके कमरे में जगह कम है, तो यह क्रिब आपके काम आने वाला है। यही नहीं, इसकी कीमत भी कम है। इसकी कीमत ऑनलाइन लगभग 12,000 रुपए है। शिशु के लिए क्रिब के इस्तेमाल को लेकर आपके मन में कोई भी सवाल है, तो शिशु के डॉक्टर या एक्सपर्ट से इस बारे में अवश्य जानने।

    एमसीकोको बेबी कंवर्टिबल क्रिब (McCoco Baby Convertible Crib)

    अपने किड्स रूप में अगर आपको फन एलिमेंट ऐड करना है, तो यह क्रिब आपके लिए सही चुनाव है। इस क्रिब का हर एक पीस बहुत ही सावधानी से डिजाइन किया गया है और इसमें शिशु की जरूरत का हर ध्यान रखा गया है। इसका डिजाइन बेहद क्लासी है। यह उत्पाद एक साल की वारंटी के साथ आपको मिलता है। जैसा कि इसके नाम से ही पता चलता है कि यह एक कंवर्टिबल क्रिब है। यानी,इसे आप क्रिब के साथ ही सोफे और मिनी बेड के रूप में भी इस्तेमाल कर सकते हैं। आप इस क्रिब को लगभग 27, 000 में खरीद सकते हैं।

    और पढ़ें: बेस्ट बेबी कैरियर्स : मां और बच्चे दोनों का काम बना देते हैं आसान!

    बेस्ट बेबी क्रिब्स (Best Baby Cribs): हनीहनी बेबी कोट क्रिब ओवल – विद मैट्रेस (HunyHuny Baby Cot Crib Oval – With Mattress)

    यह ओवल शेप बेबी कोट आपके घर को मॉडर्न टच देगी। यह स्टाइलिश और स्ट्रांग क्रिब को आसानी से डे-बेड, कोट विद व्हील्स या विदआउट व्हील, स्टर्डी टेबल और चेयर, सोफा, साइड टेबल आदि के रूप में बदला जा सकता है। इसके साथ ही आपको फोर लेवल मैटर्स सपोर्ट बेस मिलती है, जो आपके ग्रोइंग चाइल्ड को पूरा आराम प्रदान करेगी। इसे पाइन वुड से बनाया गया है। इसकी कीमत लगभग 28,000 रुपए है।

    पाइनवुड बेबी बेड क्रिब 12 इन 1 रॉकिंग कोट (Pinewood Baby Bed Crib 12 in 1 Rocking Cot)

    यह क्रिब यानी कोट बेहद आरामदायक है जिसे आपको अन्य 12 फीचर्स भी देखने को मिलते हैं। यह स्टाइलिश और स्ट्रॉन्ग्ली बिल्ड है। इसे भी आप टेबल, डे-बेड, रॉकर या जूनियर बेड में बदल सकते हैं। इसमें लगे व्हील्स की मदद से आप आसानी से इन्हें मूव कर सकते हैं। इसके साथ ही आपको इसमें स्टोरेज स्पेस भी मिलता है, जिसमे आप अपने शिशु के सामान को आसानी से स्टोर कर सकते हैं। यानी, यह कोट पूरी तरह से आरामदायक, स्ट्रांग और रीजनेबल प्राइस में उपलब्ध है। इसे आप 12,000 में खरीद सकते हैं।

    बेस्ट बेबी क्रिब्स, best baby cribs

    और पढ़ें: Baby Modeling: बेबी मॉडलिंग के दौरान इन टिप्स का रखा जा सकता है ध्यान!

    यह तो थी बेस्ट बेबी क्रिब्स (Best Baby Cribs) के बारे में पूरी जानकारी। उम्मीद है कि यह जानकारी आपको पसंद आई होगी। नवजात शिशु अपना अधिकतर समय सोने में बिताता है। पर्याप्त नींद उसके सम्पूर्ण विकास के लिए बेहद जरूरी है। इसलिए, आपको उसके आराम का पूरा ध्यान रखना चाहिए। जिसके लिए आप ऊपर दिए विकल्पों में से किसी क्रिब को चुन सकते हैं। अगर आपके मन में इसके बारे में कोई भी सवाल है तो आप हमारे फेसबुक पेज पर भी पूछ सकते हैं। हमारे एक्सपर्ट इसका उत्तर देने की पूरी कोशिश करेंगे।

    डिस्क्लेमर

    हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।

    के द्वारा मेडिकली रिव्यूड

    डॉ. प्रणाली पाटील

    फार्मेसी · Hello Swasthya


    AnuSharma द्वारा लिखित · अपडेटेड 02/05/2022

    advertisement iconadvertisement

    Was this article helpful?

    advertisement iconadvertisement
    advertisement iconadvertisement