वॉक करते हुए अपने पैरों को जमीन पर महसूस करें, महसूस करें कि आपके नीचे की जमीन आपको पकड़ने की कोशिश कर रही है। अपने अगले कदम की शुरुआत करते हुए इसको बीच में और अंत में ध्यान से देखें। अपने कदमों के बीच थोड़ा रुकें। अलग-अलग गति से चलें और इसे महसूस करने की भी कोशिश करें। अपने पैरों के लिए खुद को सवेंदनशील बनाएं। हर वक्त आपके दिमाग में अलग-अलग तरह के विचार चलते रहते हैं, जिनसे दूर जाने के लिए थोड़ा वॉक करें। इस वॉक के दौरान अपने बारे में सोचें। उस वातावरण को महसूस करें और आनंदित हो।
और पढ़ें- प्री-स्कूल में बच्चे का पहला दिन, ये तैयारियां करें पेरेंट्स
अपने दांतों ब्रश करना/नहाना/खाना
ब्रश करना, नहाना या खाना आप हर रोज करते हैं। आपको अपनी रोजमर्रा की चीजों को बस नोटिस करना है। खाना आपकी जरूरत है इसे याद रखें। जब भी आपके पास समय हो तो कुछ पौष्टिक खाएं। अब वो चाहें स्पनपान कराने वाली कुकीज हो या केवल मिठाई हो। अपने खाने को नोटिस करें। ध्यान दें कि आप निगलने से पहले कितनी बार चबाते हैं, इसका टेक्सचर क्या है और कितना स्वादिष्ट है। जब आप स्नान करते हैं, तो अपनी त्वचा पर पानी को महसूस करें, साबुन की खुशबू को अपनी सांस में लें। जब आप अपने दांतों को ब्रश करते हैं, तो अपने मुंह में टूथब्रश को महसूस करें, टूथपेस्ट का स्वाद लें। अपने हर एक काम को आराम से समय लेकर और महसूस करके करें। इस तरीके पर आपको हंसी आ सकती है, लेकिन एक बार ट्राय करके देखें।
और पढ़ें: नॉनवेजिटेरियन और वेजिटेरियन दोनों के लिए परफेक्ट है ये डायट, दोनों जान लें इसके बारे में
मंत्र (Mantra)
मंत्र सुनने में अच्छे लगते हैं और साथ ही मन को भी सुकून देते हैं। एक मंत्र क्या है? यह शब्द संस्कृत से आया है और इसका शाब्दिक अर्थ है “विचार का एक साधन।” अक्सर, एक शब्द, प्रार्थना, जिसे एकाग्रता या फोकस की वस्तु की तरह दोहराया जाता है। इसका आध्यात्मिक होना जरूरी नहीं है। वास्तव में, पहले से ही कई मंत्र पूरे दिन हमारे सिर से गुजर रहे हैं, बस अभी वे हमारी बहुत मदद नहीं कर रहे हैं। हम सभी में नकारात्मक विचार है, ऐसे विचार जो बिना किसी जागरूकता के हमारे दिमाग से गुजरते हैं जो विश्वास या भय को दर्शाते हैं, जिनको हम सोचना छोड़ सकते हैं। यह जरूरी नहीं कि किसे किस मंत्र से सहायता मिले, लेकिन उन्हें पहचानने में थोड़ा समय लें। मंत्र में बहुत शक्ति होती है उस शक्ति को महसूस करें।
और पढ़ें: बच्चों को टीकाकरण के बाद दर्द या सूजन की हो समस्या, तो अपनाएं ये उपाय
हम आशा करते हैं आपको हमारा यह लेख पसंद आया होगा। हैलो हेल्थ के इस आर्टिकल में पेरेंट्स में माइंडफुलनेस के बारे में जरूरी जानकारी दी गई है। उम्मीद है कि आपको माइंडफुलनेस के फायदे समझ आ गए होंगे। अधिक जानकारी के लिए एक्सपर्ट से मदद लें। अगर आपके मन में अन्य कोई सवाल हैं तो आप हमारे फेसबुक पेज पर पूछ सकते हैं। हम आपके सभी सवालों के जवाब आपको कमेंट बॉक्स में देने की पूरी कोशिश करेंगे। अपने करीबियों को इस जानकारी से अवगत कराने के लिए आप ये आर्टिकल जरूर शेयर करें।