मीट की जगह पर अपनी पसंदीदा सब्जियों का सेवन करें (Replace meat in your favorite recipe)
कई व्यंजन जिन्हें आप मांस के साथ बनाते हैं उन्हें आप आसानी से फलियां, छोले जैसे शाकाहारी विकल्प में बदल सकते हैं।
यह भी पढ़ें: वजन बढ़ाने के लिए दुबले पतले लोग अपनाएं ये आसान उपाए
नई वेजिटेरियन रेसिपी को ट्राय करें (Learn new vegetarian recipes)
नई रेसिपी आपको खाना खाते वक्त मीट की कमी पूरा करने में मदद करेंगी। यदि आप खुद खाना बनाते हैं और आपको खाने के साथ एक्सपेरिमेंट पसंद है तो आप खुद भी अपने लिए नई डिशेज बना सकते हैं।
फ्लेक्सिटेरियन डायट (Flexitarian Diet) में किन चीजों को करें शामिल?
फ्लेक्सिटेरियन डायट की सबसे अच्छी बात है कि आप इसमें सबकुछ खा सकते हैं। आपको जिस बात का ध्यान रखना है वो यह कि ज्यादा से ज्यादा प्लांट बेस्ड प्रोटीन जैसे बीन्स, टोफू और दाल आदि का सेवन करें। आप चाहे तो साबुत अनाज (जैसे किनोवा, ब्राउन राइस, ओट्स) स्वीट पोटेटो, सब्जियां, फल, गाय का दूध, अंडे, ऑलिव ऑयल, एवोकैडो ऑयल और फिश ऑयल का सेवन भी कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: लो कैलोरी डाइट प्लान (Low Calorie Diet Plan) क्या होता है?
फ्लेक्सिटेरियन डायट (Flexitarian Diet) में किन चीजों को करें एवॉइड?
अपनी खाने की प्लेट को सब्जियां, साबुत अनाज और हैल्दी फैट फूड से भरने के बाद जानते हैं आपको किन चीजों को खाने से परहेज करना चाहिए:
- प्रोसेस्ड मीट: सॉसेज, बैकॉन, सलामी, हैम, हॉट डॉग
- फास्ट फूड: बर्गर, फ्राइस, मिल्कशेक, फ्राइड चिकन, पिज्जा
- रिफाइंड कार्ब्स: व्हाइट ब्रेड, व्हाइट राइस, पास्ता, पेस्ट्री, इंस्टेंट ऑटमील
- शुगर: कैंडी, डोनट, कूकीज, सोडा, केक
फ्लेक्सिटेरियन डायट (Flexitarian Diet) में किस प्रकार के नॉन वेज को शामिल करना चाहिए?
जब आप फ्लेक्सिटेरियन डायट को फॉलो करते हैं, तो बेहतर परिणामों के लिए आप मीट के कुछ प्रोडक्ट्स को ही डायट में शामिल कर सकते हैं। इसके लिए आप चिकन, अंडा और मछली का सेवन कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: वेगन डाइट (Vegan Diet) क्या है? जानें इसके फायदे और नुकसान
फ्लेक्सिटेरियन डायट (Flexitarian Diet) प्लान सैंपल
- ब्रेकफास्ट: एवोकैडो, पालक और अंकुरित-अनाज टोस्ट पर अंडा
- लंच: केल सैलेड (Kale Salad) पर टमाटर, भुने हुए शकरकंद के साथ चिकन या चने
- स्नैक्स: सेब
- डिनर: व्हाइट फिश और मसूर टैकोस (lentil tacos)
फ्लेक्सिटेरियन डायट को आसानी से फॉलो किया जा सकता है। यह न्यूट्रिएंट्स से भरपूर होने के साथ वेट लॉस करने में भी मदद करती है। जो लोग रोजाना फ्रेश फूड नहीं पकाते उनके लिए इस डायट को फॉलो करना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। हालांकि, यह हेल्दी रहने के लिए अच्छे विकल्पों में से एक है।
यदि आप इस डायट को फॉलो करने का प्लान कर रहे हैं तो पहले एक बार अपने चिकित्सक से जरूर कंसल्ट करें। यदि आपको कोई मेडिकल कंडिशन है तो बिना डॉक्टर की सलाह के इस डायट को शुरू न करें। हम आशा करते है हैलो हेल्थ का यह आर्टिकल आपको पसंद आया होगा। इस लेख में फ्लेक्सिटेरियन डायट से जुड़ी हर जानकारी देने की कोशिश की गई है। यदि आप इससे जुड़ी अन्य कोई जानकारी चाहते हैं तो आप अपना सावाल हमसे कमेंट कर पूछ सकते हैं।
और पढ़ें:
ऐल्कलाइन डायट (Alkaline diet) क्या है? फॉलो करने से पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान
Gluten Free Diet : ग्लूटेन फ्री डायट क्या है? जानें इसके फायदे और नुकसान
ब्रो डायट (Bro diet) क्या है, क्यों लोग कर रहे हैं इसे इतना फॉलो?
Keto Diet: क्या है कीटो डायट प्लान और इसे कैसे करें फॉलो?