भारत में बहुत सारे लोग प्योर वेजिटेरियन हैं। ये लोग जब कभी अपने दोस्तों या परिवार संग किसी रेस्टोरेंट में जाते हैं तो वेज खाने को एंजॉय करते हैं। क्या आप जानते हैं जिस खाने को आप वेज समझकर ऑर्डर कर रहे हैं वो असल में शाकाहारी बिल्कुल नहीं है। खाने पीने की बहुत सारी चीजें ऐसी होती हैं जिन्हें वेज समझा जाता है, लेकिन वास्तव में इनमें कुछ नॉन वेज इंग्रेडिएंट्स शामिल होते हैं। आज वर्ल्ड वेजीटेरियन डे (World Vegetarian Day) पर जानते हैं ऐसे कौन से 7 फूड आइटम्स हैं जिन्हें आज तक हम यह नहीं समझ पाए हैं कि आखिर ये वेज या नॉन वेज हैं। जानते हैं हैलो स्वास्थ्य के इस आर्टिकल में ऐसे ही फूड्स-
वेज या नॉन वेज आखिर क्या हैं ये फूड्स
नीचे ऐसे 7 फूड आइटम्स दिए जा रहे हैं जिनको लोग समझते हैं कि ये वेजीटेरियन हैं। लेकिन, ये होते नॉन-वेजिटेरियन हैं-
आपको जानकर हैरानी होगी कि हर डिनर की शान कहा जाने वाला नान असल में नॉन वेज है। नान का आटा गूथने के लिए उसमें अंडा मिलाया जाता है जो आटे को सॉफ्ट और लचीला बनाता है। हालांकि, जरूरी नहीं ऐसा हर रेस्टोरेंट में ही हो। ज्यादातर जगहों पर ये टिप फॉलो की जाती है, क्योंकि इससे नान अच्छे बनते हैं। तो अगर आप शाकाहारी हैं तो जहां भी अगली बार खाना खाने जाएं तो ऑर्डर करने से पहले एक बार वहां के शेफ से जरूर कंफर्म कर लें।
चीज से बनी डिशेज बहुत सारे लोगों की पसंदीदा होती हैं। अगर आप प्योर वेजिटेरियन हैं तो आपके लिए एक बुरी खबर है। चीज बनाने के लिए दूध के साथ एंजाइम्स का उपयोग किया जाता है, जिसे पशुओं के आंतों से प्राप्त किया जाता है। तो क्यों आप भी सोच पड़ गए न कि आखिर यह चीज वेज या नॉन वेज है।

सैलेड ड्रेसिंग (Salad dressing)
वेजिटेरियन लोगों को ड्रेसिंग के साथ सैलेड खाना बहुत पसंद होता है। अगर आप भी उन्हीं में से एक हैं तो इस वेज या नॉन वेज के खेल में आप ये जानकर मायूस हो सकते हैं कि सैलेड के ऊपर इस्तेमाल की जाने वाली कलरफुल और स्पाइसी ड्रेसिंग नॉन वेजिटेरियन है। दरअसल, इनमें अंडा मिला होता है। अगर आप एगिटेरियन (eggetarian) है तो ठीक है, लेकिन अगर आप प्योर वेजिटेरियन हैं तो आपको अपने खाने की लिस्ट से इसे भी बाहर करना होगा।

जैसे हमेशा लोग इस बहस में पड़े रहते हैं कि वेज या नॉन वेज में से क्या अच्छा है? उसी तरह चीनी और शहद (honey) को लेकर हमेशा बहस छिड़ी रहती है कि दोनों में क्या बेहतर है। शुद्ध शाकाहारियों के लिए ये फैसला आसान हो गया है। चीनी असल में व्हाइट नहीं होती है। इसे तैयार करते समय इसे व्हाइट करने के लिए जो प्रक्रिया अपनाई जाती है उसमें नेचुरल कार्बन का प्रयोग किया जाता है। ये नेचुरल कार्बन जानवर की हड्डियों से बना होता है। वैज्ञानिक तौर पर देखा जाए तो चीनी की गिनती प्योर वेजिटेरियन में नहीं होती है। वजन कम करने में सहायक डीटॉक्स ड्रिंक

बहुत सारे लोग रेस्टोरेंट में जाते ही सबसे पहले सूप ऑर्डर करते हैं। कभी-कभो लोग यह भी सोचने लगते हैं कि आज वेज या नॉन वेज सूप ट्राई करें। किसी को टोमेटो सूप पसंद होता है तो वहीं मंचऑव सूप की भी काफी डिमांड रहती है। चाइनीस लवर्स का मंचऑव सूप फेवरेट होता है। बता दे मंचऑव सूप को बनाने के लिए फिश सॉस का उपयोग किया जाता है।
और पढ़ें : बच्चे की ये गलत आदतें पड़ सकती हैं सेहत पर भारी
विटामिन और मिनिरल्स से भरपूर ऑरेंज जूस हमारे दिल के लिए बेहद फायदेमंद होता है। वेजिटेरियन लोगों के लिए शायद ये परफेक्ट न हो क्योंकि इसमें ओमेगा-2 फैटी एसिड (omega-2 fatty acid) होते हैं जो फिश ऑयल से मिलते हैं। इसमें पाए जाने वाला विटामिन-डी, लैनोलिन से प्राप्त होता है जो भेड़ के ऊन के फाइबर में पाया जाने वाला प्राकृतिक तेल है। हालांकि वेज या नॉन वेज वाली ये बात सभी पैकेट वाले ऑरेंज जूस पर लागू नहीं होती है।
और पढ़ें : सभी उम्र के बच्चों में होती हैं ये 7 पोषक तत्वों की कमी

हम सभी जानते हैं कि च्यूइंग गम में जेलाटिन होता है लेकिन हम में से बहुत कम लोग जानते होंगे कि शुद्ध शाकाहारी लोगों को इसका सेवन नहीं करना चाहिए। इसमें इस्तेमाल होने वाला जेलाटिन सूअरों और गायों की त्वचा और हड्डियों से आता है।
वेज या नॉन वेज पर आधारित यह लेख आपको कैसा लगा? हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं साथ ही अगर आपका इस विषय से संबंधित कोई भी सवाल या सुझाव है तो वो भी हमारे साथ शेयर करें।
हैलो हेल्थ ग्रुप चिकित्सक सलाह, निदान या उपचार प्रदान नहीं करता है।