सवाल: वेजिटेरियन डायट प्लान (Vegetarian diet plan) फॉलो करने से वजन कम किया जा सकता है?
जवाब: वेजिटेरियन डायट प्लान फॉलो करने से वजन कम किया जा सकता है। मेरे कई ऐसे क्लाइंट्स हैं खासकर ओल्ड एज लोगों ने वेजिटेरियन डायट प्लान फॉलो कर बढ़ते वजन को कंट्रोल किया है। शाकाहारी आहार (Vegetarian diet plan) के सेवन से वजन कम आसानी से किया जा सकता है। ऐसी कोई भी रिसर्च नहीं है, जिसमें ये कहा गया हो कि वेजिटेरियन डायट प्लान फॉलो करने से बॉडी वेट कंट्रोल करने में दिक्कत होती है। हालांकि बॉडी बिल्डर लोगों का ज्यादातर मानना है कि वेजिटेरियन डायट प्लान फॉलो करने से वेट कम करना आसान नहीं होता है। हेल्दी रहने के लिए और बॉडी वेट बैलेंस बनायें रखने के लिए वेजिटेरियन डायट प्लान फॉलो किया जा सकता है। लेकिन किसी भी डायट से सिर्फ 1 से 2 दिनों में आपको फर्क महसूस नहीं हो सकता है।
सवाल: क्या हमेशा के लिए वेजिटेरियन डायट प्लान (Vegetarian diet plan) फॉलो करना चाहिए?
जवाब: वैसे लोग जो नॉन वेजिटेरियन हैं, वे हमेशा ही वेजिटेरियन डायट प्लान फॉलो करते हैं और यह हर व्यक्ति की अपनी इच्छा पर भी निर्भर होता है। एक डायटीशियन होने के नाते मैं हमेशा यही सलाह देती हूं कि किसी भी डायट प्लान को फॉलो करने से पहले डायटीशियन से जरूर संपर्क करें, क्योंकि इससे आपके बॉडी टाइप और बॉडी स्ट्रक्चर को समझते हुए आपको वेजिटेरियन डायट, कीटो डायट या विगन डायट प्लान फॉलो करने की सलाह दे सकते हैं।
सवाल: क्या वेजिटेरियन होने के साइड इफेक्ट्स भी हो सकते हैं? क्योंकि कुछ रिसर्च में कहा गया है कि वेजिटेरियन डायट प्लान (Vegetarian diet plan) हमेशा फॉलो करने से डिप्रेशन या एंग्जाइटी जैसी मेंटल हेल्थ प्रॉब्लम हो सकती है।
जवाब: हालही में आय कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार ऐसा बताया गया है कि वेजिटेरियन डायट की वजह से डिप्रेशन या कोई अन्य मेंटल हेल्थ प्रॉब्लम की संभावना बढ़ जाती है। वहीं कई ऐसे रिसर्च रिपोर्ट्स हैं, जो ऐसा नहीं मानते हैं। दरअसल मीट इंडस्ट्री की तुलना में वेजिटेरियन या विगन इंडस्ट्री को ज्यादा फायदा हो रहा है। इसलिए वेजिटेरियन डायट प्लान को मेंटल हेल्थ के साथ जोड़ा जा रहा है। ह्यूमन बॉडी को कम्लीट न्यूट्रिशन की जरूरत पड़ती है। सिर्फ वेजिटेरियन डायट फॉलो करने से बॉडी में आयरन, विटामिन-बी 12, विटामिन-डी और एमिनो एसिड की कमी हो सकती है। इसलिए अगर आप वेजिटेरियन डायट प्लान (Vegetarian diet plan) फॉलो करते हैं, तो ध्यान रखें शरीर में न्यूट्रिशन की कमी न हो। इन बातों को ध्यान में रखकर डायट प्लान फॉलो करने से आप हेल्दी रह सकते हैं।
अगर आप वेजिटेरियन डायट प्लान (Vegetarian diet plan) से जुड़े किसी तरह के कोई सवाल का जवाब जानना चाहते हैं, तो विशेषज्ञों से समझना बेहतर होगा।
हेल्दी रहने के लिए डायट प्लान के साथ-साथ योग को भी अपने दिनचर्या में करें। नीचे दिए इस वीडियो पर क्लिक करें और जानें योग कैसे हमारे शरीर के लिए आवश्यक है।