अनार पृथ्वी पर सबसे पौष्टिक फलों में से एक है। इसका वानस्पतिक नाम-प्यूनिका ग्रेनेटम (Punica granatum) है। लाल रंग के इस फल में छोटे-छोटे रसीले दाने होते हैं। अनार के साथ-साथ इसके पत्ते, छाल, बीज, फूल, जड़ सभी उपयोगी होते हैं। आयुर्वेद में भी इससे होने वाले फायदों के बारे में बताया गया है। इसके जूस में 100 फाइटो केमिकल्स होते हैं। हजारों सालों से इसका प्रयोग दवाइयों में किया जा रहा है। इसमें विटामिन सी, फॉस्फोरस, फाइबर, कैल्शियम, आयरन आदि पोषक तत्व मौजूद होते हैं। यही कारण है कि यह शरीर को कई बीमारियों से सुरक्षा प्रदान करता है।

अनार में मौजूद पौष्टिक गुण सेहत के लिए अत्यंत लाभकारी माने जाते हैं। अनार का सेवन निम्नलिखित स्वास्थ्य लाभ के लिए किया जाता है। जैसे:
एंटीऑक्सिडेंट्स:
अनार के बीज पोलीफीनोल्स से चमकदार लाल रंग ग्रहण करते हैं। पोलीफीनोल एक शक्तिशाली ऐंटिऑक्सिडेंट्स है। दूसरे फलों की तुलना में अनार के जूस में बहुत ज्यादा ऐंटिऑक्सिडेंट्स होते हैं। यही नहीं इसमें ग्रीन टी और रेड वाइन से भी तीन गुना ज्यादा ऐंटिऑक्सिडेंट्स मौजूद होता है। ये शरीर की कोशिकाओं को फ्री रेडिकल्स से बचाता है।
कैंसर से बचाव:
अनार में मौजूद ऐंटिऑक्सिडेंट्स शरीर से विषैले पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है। इसके नियमित सेवन से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। कैंसर से पीड़ित लोगों को इसलिए अनार खाने की सलाह दी जाती है।
स्ट्रेस को दूर करता है:
अनार में कई ऐसे तत्व होते हैं जो स्ट्रेस को दूर करने में मदद करते हैं। शरीर में तनाव का स्तर बढ़ने से कई तरह की शारीरिक व मानसिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसके लिए रोजाना अनार का सेवन करें।
अर्थराइटिस और जोड़ों के दर्द को करे दूर:
अनार में एंटी-इंफ्लेमेटरी प्रॉपर्टीज होते हैं, जो अर्थराइटिस से निजात दिलाने में मददगार है। कई अध्ययन के अनुसार, अनार का जूस उन एंजाइम्स को ब्लॉक करता है, जो जोड़ों को नुकसान पहुंचाने के लिए जाना जाता है।
स्वस्थ हृदय के लिए फायदेमंद है:
अनार का जूस दिल और धमनियों को सुरक्षा प्रदान करता है। एक शोध के अनुसार, अनार का जूस रक्त प्रवाह में सुधार कर धमनियों को कठोर और मोटा होने से रोकता है। इसके अलावा ये कोलेस्ट्रॉल के निर्माण को भी धीरे करता है।
एंटी-वायरल :
विटामिन-सी और विटामिन-ई से भरपूर ये कई बीमारियों व इंफेक्शन से लड़ने में मदद करता है। लैब टेस्ट में भी इसे एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-वायरल मौजूद होता है।
दिमाग को करे तेज:
हाल ही में हुए एक शोध के मुताबिक, अनार का जूस रोजाना पीने से दिमाग तेज होता है।
फर्टिलिटी:
इसके जूस में पाए जाने वाले ऐंटिऑक्सिडेंट्स फर्टिलिटी बढ़ाने में लाभदायक है। एक शोध के अनुसार, हर दिन इसका जूस पीने से शुक्राणुओं की संख्या बढ़ती है।
न्यूट्रिएंट्स से भरपूर:
अनार की स्किन मोटी और खाने लायक नहीं होती है। लेकिन इसमें बहुत सारे बीज होते हैं, जो रेड कलर के जूस से भरे होते हैं। बीज पर कवर इस लेयर को एरिल (aril) कहा जाता है। अनार के बीज और एरिल खाए जाते हैं। एक कप एरिल में 7 ग्राम फाइबर, 3 ग्राम प्रोटीन, 30 % विटामिन-सी, 36% विटामिन-के, 16% फोलेट, 12% पोटेशियम होता है।
इन बीमारियों में भी है कारगर:
अनार में भरपूर मात्रा में ऐंटिऑक्सिडेंट्स और मिनरल्स होते हैं, जो कई गंभीर बीमारियों से सुरक्षा कवच प्रदान करता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से इसे सुपरफूड भी माना जाता है। इसके बारे में अधिक जानकारी पाने के लिए अपने डॉक्टर या हर्बलिस्ट से कंसल्ट करें।
और पढ़ें : Shilajit : शिलाजीत क्या है?
इसके सेवन से आपकी बीमारी या आप जो वतर्मान में दवाइयां खा रहे हैं, उनके असर पर प्रभाव पड़ सकता है। इसलिए सेवन से पहले डॉक्टर से इस विषय पर बात करें।
और पढ़ें : Sunk Cabbage : पत्ता गोभी क्या है?
हालांकि हर किसी को ये साइड इफेक्ट हो ऐसा जरूरी नहीं है। कुछ ऐसे भी साइड इफेक्ट हो सकते हैं, जो ऊपर बताए नहीं गए हैं। अगर आपको इनमें से कोई भी साइड इफेक्ट महसूस हो या आप इनके बारे में और जानना चाहते हैं तो नजदीकी डॉक्टर से संपर्क करें।
और = पढ़ें : Rosemary : रोजमेरी क्या है?
इस हर्बल सप्लिमेंट की खुराक हर मरीज के लिए अलग हो सकती है। आपके द्वारा ली जाने वाली खुराक आपकी उम्र, स्वास्थ्य और अन्य कई चीजों पर निर्भर करती है। हर्बल सप्लिमेंट हमेशा सुरक्षित नहीं होते हैं। इसलिए सही खुराक की जानकारी के लिए हर्बलिस्ट या डॉक्टर से चर्चा करें।
और पढ़ें : Acai: असाई क्या है?
नीचे दिए इस वीडियो लिंक पर क्लिक करें और समझें पारंपरिक खान-पान के महत्व को-
हैलो हेल्थ किसी भी प्रकार की मेडिकल सलाह, निदान या सारवार नहीं देता है न ही इसके लिए जिम्मेदार है।
हम आशा करते हैं आपको हमारा यह लेख पसंद आया होगा। हैलो हेल्थ के इस आर्टिकल में इस हर्बल से जुड़ी ज्यादातर जानकारियां देने की कोशिश की है, जो आपके काफी काम आ सकती हैं। अगर आपको ऊपर बताई गई कोई सी भी शारीरिक समस्या है तो इस हर्ब का इस्तेमाल आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। बस इस बात का ध्यान रखें कि हर हर्ब सुरक्षित नहीं होती। इसका इस्तेमाल करने से पहले अपने डॉक्टर या हर्बलिस्ट से कंसल्ट करें तभी इसका इस्तेमाल करें। अनार से जुड़ी यदि आप अन्य जानकारी चाहते हैं या इसके सेवन से आपको कोई शारीरिक परेशानी महसूस होती है, तो इसका सेवन न करें और हेल्थ एक्सपर्ट से संपर्क करें।
डिस्क्लेमर
हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।
Potent health effects of pomegranate/https://www.ncbi.nlm.nih.gov/pmc/articles/PMC4007340/Accessed on 17/12/2020
The Effect of Pomegranate Juice Extract on Hormonal Changes of Female Wistar Rats Caused by Polycystic Ovarian Syndrome/https://biomedpharmajournal.org/vol8no2/the-effect-of-pomegranate-juice-extract-on-hormonal-changes-of-female-wistar-rats-caused-by-polycystic-ovarian-syndrome/Accessed on 17/12/2020
Pomegranate Health Benefits/https://crec.ifas.ufl.edu/extension/pomegranates/health.shtml/Accessed on 17/12/2020
Is Pomegranate Juice Really A Superfood?/https://naturemed.org/is-pomegranate-juice-really-a-superfood/Accessed on 17/12/2020
Current Version
24/12/2021
Mona narang द्वारा लिखित
के द्वारा मेडिकली रिव्यूड Dr. Shruthi Shridhar
Updated by: Nikhil deore
के द्वारा मेडिकली रिव्यूड
Dr. Shruthi Shridhar