backup og meta

ब्लॉक्ड फैलोपियन ट्यूब का फर्टिलिटी पर इफेक्ट हो सकता है या नहीं?

के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. प्रणाली पाटील · फार्मेसी · Hello Swasthya


AnuSharma द्वारा लिखित · अपडेटेड 23/03/2022

    ब्लॉक्ड फैलोपियन ट्यूब का फर्टिलिटी पर इफेक्ट हो सकता है या नहीं?

    फैलोपियन ट्यूबज, उन मस्कुलर ट्यूबज को कहा जाता है, जो अन्य रिप्रोडक्टिव ऑर्गन्स के साथ लोअर एब्डोमिनल या पेल्विस में होती हैं। यहां दो ट्यूबज होती हैं। इसमें से हर एक ट्यूब यूट्रस यानी गर्भाशय के टॉप के पास से एक्सटेंड होती हैं। फैलोपियन ट्यूब को यूट्रस ट्यूब के नाम से भी जाना जाता है लेकिन, किन्हीं कारणों से इस ट्यूब्ज में समस्या आ सकती है। अगर यह ट्यूब ब्लॉक होती है, तो इससे महिलाओं को कंसीव करने में परेशानी हो सकती है। आज हम आपको जानकारी देने वाले हैं ब्लॉक्ड फैलोपियन ट्यूब का फर्टिलिटी पर प्रभाव (Effect of Blocked Fallopian Tubes on Fertility) के बारे में। ब्लॉक्ड फैलोपियन ट्यूब का फर्टिलिटी पर प्रभाव (Effect of Blocked Fallopian Tubes on Fertility) से पहले ब्लॉक्ड फैलोपियन ट्यूब के कारणों के बारे में जान लेते हैं।

    ब्लॉक्ड फैलोपियन ट्यूब के कारण (Blocked Fallopian Tubes Causes)

    फैलोपियन ट्यूब तब ब्लॉक हो सकती है, जब एक ट्यूब के भीतर या ट्यूब के एंड और ओवरी के बीच में किसी तरह की ग्रोथ या स्कार की समस्या होती है। ये ब्लॉकेज कुछ डिफरेंट हेल्थ इशूज के परिणामस्वरूप भी हो सकती हैं, जो इस प्रकार हैं:

    पेल्विक इंफ्लेमेटरी डिजीज (Pelvic inflammatory disease)

    पेल्विक इंफ्लेमेटरी डिजीज एक बैक्टीरियल इंफेक्शन है, जो यूट्रस, फैलोपियन ट्यूबज या ओवरीज को प्रभावित करता है। यह इंफेक्शन इंफ्लेमेशन के साथ स्कार की फार्मेशन और फैलोपियन ट्यूबज के ब्लॉकेज का कारण बन सकता है (खासतौर पर अगर इसका सही उपचार न किया जाए)।

    और पढ़ें: फैलोपियन ट्यूब ब्लॉक होने के कारण, लक्षण और उपाय

    सेक्शुअल ट्रांसमिटेड डिजीज (Sexually transmitted diseases)

    बैक्टीरियल सेक्शुअल ट्रांसमिटेड डिजीज जैसे क्लैमाइडिया (Chlamydia) और गोनोरिया (Gonorrhea) भी इस समस्या का कारण बन सकती है। इसके कारण स्कारिंग और ब्लॉकिंग हो सकती है ।

    एंडोमेट्रियोसिस (Endometriosis)

    एंडोमेट्रियोसिस में यूट्रीन टिश्यू ऐसी जगह पर ग्रो होते हैं, जहां उन्हें ग्रो नहीं होना चाहिए जैसे फैलोपियन ट्यूबज में। यह ग्रोथ ब्लॉकेज या स्कारिंग का कारण बन सकती हैं।

    एब्डोमिनल या पेल्विक सर्जरी (Abdominal or pelvic surgery)

    लोअर बेली या पेल्विक एरिया में सर्जरी (जिसमें सर्जरी, ओवेरियन सिस्ट्स आदि शामिल हैं) के कारण होने वाले स्कार्स की वजह से भी फैलोपियन ट्यूब ब्लॉक हो सकती हैं। ब्लॉक्ड फैलोपियन ट्यूब का फर्टिलिटी पर प्रभाव (Effect of Blocked Fallopian Tubes on Fertility) से पहले इसके लक्षणों के बारे में जान लेते हैं।

    और पढ़ें: Cholestasis and Pregnancy: प्रेग्नेंसी के दौरान इस कंडीशन के कारण क्या होती हैं समस्याएं?

    ब्लॉक्ड फैलोपियन ट्यूब के लक्षण (Symptoms of Blocked fallopian Tubes)

    ब्लॉक्ड फैलोपियन ट्यूब की स्थिति में अक्सर लक्षण नजर नहीं आते हैं। लेकिन इसके कारण कंसीव करने में समस्या हो सकती है। अधिकतर महिलाएं इसके बारे में तब तक नहीं नहीं जान पाती हैं, जब तक वो प्रेग्नेंट होने की कोशिश नहीं करती है। इस कोशिश के दौरान जब उन्हें समस्या आती है, तो वो इस परेशानी के बारे में जान पाती हैं। हालांकि, कुछ मामलों में ब्लॉक्ड ट्यूब पेट के एक साइड में माइल्ड और रेगुलर पेन का कारण बन सकती है। यह दर्द रेगुलरली हो सकती है जैसे पीरियड के समय या यह कांस्टेंट भी हो सकता है। यह आमतौर पर एक प्रकार के ऑब्स्ट्रक्शन में होता है जिसे हाइड्रोसालपिनक्स (Hydrosalpinx) के रूप में जाना जाता है। अब जानते हैं ब्लॉक्ड फैलोपियन ट्यूब का फर्टिलिटी पर प्रभाव (Effect of Blocked Fallopian Tubes on Fertility) के बारे में

    और पढ़ें: लेप्रोसी (Leprosy) का प्रेग्नेंसी में प्रभाव क्या होता है, जानिए इसके संबंध में!

    ब्लॉक्ड फैलोपियन ट्यूब का फर्टिलिटी पर प्रभाव (Effect of Blocked Fallopian Tubes on Fertility)

    कई मामलों में ब्लॉक्ड फैलोपियन ट्यूब का फर्टिलिटी पर प्रभाव (Effect of Blocked Fallopian Tubes on Fertility) हो सकता है।

    एग और स्पर्म अक्सर फॉलोपियन ट्यूब में फर्टिलाइजेशन के लिए मिलते हैं। हालांकि, ब्लॉक्ड ट्यूब्ज  दोनों को फर्टिलाइज्ड होने से रोक सकती हैं। ऐसे में बिना उपचार के कंसीव करना पॉसिबल नहीं हो सकता। कभी-कभी, फैलोपियन ट्यूब में रुकावट के कारण ट्यूब में फर्टिलाइज्ड एग स्टक हो सकते हैं। इसे एक्टॉपिक गर्भावस्था (Ectopic pregnancy) के रूप में जाना जाता है।

    और पढ़ें: प्रेग्नेंसी के दौरान एमनियॉटिक फ्लूइड का रिसाव: समझें कारण, लक्षण और इलाज

    एक्टॉपिक गर्भावस्था (Ectopic pregnancy) के कारण हमेशा लक्षण नजर नहीं आ सकते हैं और इन्हें स्कैन के दौरान ही डिटेक्ट किया जा सकता है। हालांकि, कुछ महिलाओं को गर्भावस्था के लक्षणों का अनुभव हो सकता है, जैसे शरीर के एक तरफ पेट दर्द, या वजाइनल ब्लीडिंग आदि। कोई भी महिला जिसे संदेह है कि उसे एक्टॉपिक गर्भावस्था (Ectopic pregnancy) है, उसे तुरंत मेडिकल हेल्प लेनी चाहिए।  बहरहाल, एक्टॉपिक प्रेग्नेंसी के मामले में, डॉक्टर आईवीएफ (इन विट्रो फर्टिलाइजेशन) की सिफारिश का सकते हैं।

    लेकिन, अगर यह ब्लॉकेज एक ही फॉलोपियन ट्यूब में है, तो फर्टिलिटी प्रभावित नहीं होती है। क्योंकि, एग्स अनब्लॉक्ड ट्यूब्स के माध्यम से यूट्रस तक मूव कर सकते हैं। इस मामले में डॉक्टर फर्टिलिटी मेडिकेशन की सलाह दे सकते हैं ताकि अनएफेक्टेड साइड में ऑव्यूलेशन के चान्सेस बढ़ें। यह तो थी जानकारी ब्लॉक्ड फैलोपियन ट्यूब का फर्टिलिटी पर प्रभाव (Effect of Blocked Fallopian Tubes on Fertility) के बारे में। अब जानते हैं ब्लॉक्ड फैलोपियन ट्यूब के निदान और उपचार के बारे में।

    और पढ़ें: प्रेग्नेंसी के लक्षणों का मिस होना क्या होता है मिसकैरिज का लक्षण!

    ब्लॉक्ड फैलोपियन ट्यूब का निदान (Blocked Fallopian Tubes diagnosis)

    ब्लॉक्ड फैलोपियन ट्यूब के निदान के लिए एक प्रोसीजर का इस्तेमाल किया जाता है, जिसे हिस्टेरोसलपिंगोग्राफी (Hysterosalpingography) या एचएसजी टेस्ट (HSG test) कहा जाता है। यह एक शार्ट टेस्ट है जिसमें यूट्रस में लिक्विड डाई को इंजेक्ट किया जाता है। इसके बाद एक्स-रे लिया जाता है ताकि देखा जा सके कि फॉलोपियन ट्यूब के माध्यम से लिक्विड कैसे मूव करता है।

    अगर लिक्विड बैक-अप होता है या ट्यूबों को स्ट्रेच या स्वेलिंग का कारण बनता है, तो यह ब्लॉकेज हो सकती है। कुछ मामलों में डॉक्टर लेप्रोस्कोपिक सर्जरी (Laparoscopic surgery)  के माध्यम से ब्लॉकेज को देखने का विकल्प भी चुन सकते हैं। कई बार अल्ट्रासाउंड से भी लार्ज ब्लॉकेज के लिए मदद ली जा सकती है। “ब्लॉक्ड फैलोपियन ट्यूब का फर्टिलिटी पर प्रभाव” के बारे में तो आप जान ही गए होंगे। अब जानते हैं ब्लॉक्ड फैलोपियन ट्यूब के उपचार के बारे में।

    ब्लॉक्ड फैलोपियन ट्यूब का फर्टिलिटी पर प्रभाव, Effect of Blocked Fallopian Tubes on Fertility

    और पढ़ें: प्रेग्नेंसी के दौरान ओवेरियन सिस्ट्स नहीं बनती परेशानी का कारण, इस ट्राइमेस्टर तक अपने आप हो सकती हैं ठीक

    ब्लॉक्ड फैलोपियन ट्यूब का उपचार कैसे संभव है?

    अगर ब्लॉक्ड फैलोपियन ट्यूब का फर्टिलिटी पर प्रभाव (Effect of Blocked Fallopian Tubes on Fertility) पड़ रहा हो, तो इस ब्लॉकेज का उपचार करके प्रेग्नेंट होने की संभावना को बढ़ाया जा सकता है। अगर ब्लॉकेज को लोकेट कर लिया जाए, तो उसे रिमूव किया जा सकता है। इसके अन्य तरीके इस प्रकार हैं:

    सर्जरी (Surgery)

    ब्लॉकेज के कारण और गम्भीरता के अनुसार डॉक्टर उस स्कार टिश्यू को रिमूव कर देते हैं, जो ब्लॉकेज का कारण बनती है या डॉक्टर ओवेरी के नजदीक ब्लॉक्ड ट्यूब के बाहर नयी ओपनिंग बना सकते हैं। यही नहीं, ब्लॉकेज को ट्यूब के अंदर से ब्रेक कर के भी इसका उपचार किया जा सकता है। कुछ ब्लॉकेज को लेप्रोस्कोपिकली (Laparoscopically) से रिमूव किया जा सकता है जबकि अन्य को ट्रेडिशनल सर्जरी से रिमूव किया जा सकता है।

    और पढ़ें: Subchorionic Bleeding During Pregnancy: प्रेग्नेंसी के दौरान इस ब्लीडिंग का आखिर क्या होता है मतलब?

    इन विट्रो फर्टिलाइजेशन (In vitro fertilization)

    सर्जरी से कई बार डैमेज्ड फैलोपियन ट्यूब को रिपेयर नहीं किया जा सकता है। इस मामले में डॉक्टर  ब्लॉकेज को पूरी तरह से बायपास करने और इन विट्रो फर्टिलाइजेशन (आईवीएफ) के माध्यम से गर्भवती होने की कोशिश करने की सलाह दे सकता है।

    हिस्टेरोसाल्पिंगोग्राम (Hysterosalpingogram)

    हिस्टेरोसाल्पिंगोग्राम से ब्लॉक्ड फैलोपियन ट्यूब का निदान होता है, लेकिन उपचार नहीं हो सकता है। हालांकि, रिसर्च से यह पता चला है कि इस समस्या से पीड़ित जो महिलाएं हिस्टेरोसाल्पिंगोग्राम टेस्ट से गुजरती हैं, वो प्रोसीजर के बाद तीन से छे महीने के अंदर कंसीव कर पाती हैं। हालांकि इसके कारणों के बारे में पता नहीं है। अब जानिए कैसे बचा जा सकता है इस समस्या से।

    और पढ़ें: प्रेग्नेंसी के दौरान ओवरी पेन को न करें अदेखा, हो सकती हैं यह वजह

    ब्लॉक्ड फैलोपियन ट्यूब का बचाव

    यह तो थी ब्लॉक्ड फैलोपियन ट्यूब का फर्टिलिटी पर प्रभाव (Effect of Blocked Fallopian Tubes on Fertility) के बारे में जानकारी। हालांकि, ब्लॉक्ड फैलोपियन ट्यूब से हमेशा बचा नहीं जा सकता है। खासतौर पर अगर यह ब्लॉकेज एंडोमेट्रियोसिस (Endometriosis) या अन्य एब्डोमिनल या पेल्विक सर्जरी के कारण होती है। हालांकि, इन तरीकों से इससे बचा जा सकता है, जैसे:

    और पढ़ें: गर्भावस्था में कैल्शियम सप्लिमेंट : ना करें इसे इग्नोर!

    उम्मीद है कि ब्लॉक्ड फैलोपियन ट्यूब का फर्टिलिटी पर प्रभाव (Effect of Blocked Fallopian Tubes on Fertility) क्या होता है यह जान ही गए होंगे। फैलोपियन ट्यूब ब्लॉकेज महिलाओं में इनफर्टिलिटी का एक कारण है, लेकिन ऐसी स्थिति में भी महिलाएं गर्भवती हो सकती हैं। कई मामलों में इस कंडिशन में लेप्रोस्कोपिक सर्जिकल प्रोसीजर का इस्तेमाल किया जाता है ताकि ऑब्स्ट्रक्शन रिमूव किया जा सके और फर्टिलिटी बूस्ट हो सकती है। अगर सर्जरी संभव न हो, तो आईवीएफ की सलाह दी जा सकती है। अगर आपके मन में इसके बारे में कोई भी सवाल हो तो डॉक्टर से बात अवश्य करें।

    डिस्क्लेमर

    हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।

    के द्वारा मेडिकली रिव्यूड

    डॉ. प्रणाली पाटील

    फार्मेसी · Hello Swasthya


    AnuSharma द्वारा लिखित · अपडेटेड 23/03/2022

    advertisement iconadvertisement

    Was this article helpful?

    advertisement iconadvertisement
    advertisement iconadvertisement