backup og meta

प्रेग्नेंसी से पहले जिंक सप्लिमेंट्स का सेवन क्या होता है जरूरी?

के द्वारा मेडिकली रिव्यूड Sayali Chaudhari · फार्मेकोलॉजी · Hello Swasthya


Bhawana Awasthi द्वारा लिखित · अपडेटेड 17/09/2021

    प्रेग्नेंसी से पहले जिंक सप्लिमेंट्स का सेवन क्या होता है जरूरी?

    प्रेग्नेंसी के दौरान हेल्दी डायट से लेकर हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाना हर महिला जरूरी समझती है। अगर प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाएं अपनी डायट का पूरी तरह से ख्याल रखती हैं, तो इसका अच्छा प्रभाव होने वाले बच्चे पर दिखाई पड़ता है। ऐसी महिलाओं की संख्या कम ही होती है, जो प्रेग्नेंसी से पहले या फिर कंसीव करने से पहले ही अपनी सेहत का पूरा ख्याल रखें और साथ ही उन न्यूट्रिएंट्स को शामिल भी करें, जो उनकी प्रेग्नेंसी में अहम भूमिका निभाते हो। कंसीव करने से पहले जिस तरह से फोलिक एसिड का सेवन जरूरी होता है, ठीक उसी प्रकार से कंसीव करने से पहले जिंक सप्लिमेंट्स भी बहुत जरूरी होता है, लेकिन इस बात की जानकारी कम महिलाओं को ही होती है। प्रेग्नेंसी से पहले जिंक सप्लिमेंट्स (Zinc supplements before pregnancy) की क्या जरूरत होती है और इसकी कमी होने पर महिलाओं को किन समस्याओं का सामना करना पड़ता है, इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको जानकारी देंगे। जानिए कंसीव करने से पहले इस जरूरी न्यट्रिएंट के बारे में।

    और पढ़ें: डोपामाइन एगोनिस्ट्स: कंसीव करने में कैसे करते हैं मदद? जानिए इस लेख में

    प्रेग्नेंसी से पहले जिंक सप्लिमेंट्स (Zinc supplements before pregnancy)

    प्रेग्नेंसी से पहले जिंक सप्लिमेंट्स

    विटामिंस और मिनिरल्स को प्राप्त करने का बेहतर विकल्प हेल्दी डायट ही होती है। प्रेग्नेंसी के समय महिलाओं को न्यूट्रिएंट्स की अधिक आवश्कता होती है। अगर महिला प्रेग्नेंट है या फिर प्रेग्नेंसी के लिए तैयारी कर रही है, तो ऐसे में जिंक की पर्याप्त मात्रा का सेवन बहुत जरूरी होता है। जिंक का सेवन करना केवल महिलाओं के लिए ही नहीं बल्कि परुषों के लिए भी जरूरी होता है। जिंक स्पर्म क्वालिटी को सुधारने के साथ ही फर्टिलाइजेशन (Fertilization) और एग डेवलपमेंट में मदद करता है। अगर शरीर में जिंक की कमी हो जाए, तो पुरुषों में लो स्पर्म क्वालिटी की समस्या हो सकती है। साल 2019 में एनसीबीआई में प्रकाशित रिपोर्ट की मानें तो महिलाएं कंसीव करने की कोशिश कर रही है, अगर उनके ब्लड में पर्याप्त मात्रा में जिंक नहीं होता है, तो उन्हें कंसीव करने में अधिक समय लग सकता है। महिलाओं के लिए जिंक आरडीए 8 mg है, वहीं पुरुषों के लिए जिंक आरडीए 11 mg है।

    अमेरिकन फिजियोलॉजिकल सोसाइटी की बैठक में पेंसिल्वेनिया स्टेट यूनिवर्सिटी (Pennsylvania State University) के एक स्टडी से ये निष्कर्ष निकलकर सामने आया कि महिलाओं के शरीर में जिंक की कमी (Zinc deficiency) हो जाने पर एग डेवलपमेंट पर बुरा असर पड़ता है। ये स्टडी चूहों पर की गई थी और चूहों को कम मात्रा में जिंक देने पर ये बात सामने आई। जिंक उसाइट डिविजन (Oocyte division), फर्टिलाइजेशन, डीएनए रेगुलेशन और एब्रियो डेवलपमेंट में अहम भूमिका निभाता है। जो महिलाएं कंसीव करने की कोशिश कर रही हैं, उन्हें अपनी डायट का ख्याल रखने के साथ ही खाने में जिंक फूड्स को भी शामिल करना चाहिए। अगर जिंक फूड्स नहीं खा रही हैं, तो डॉक्टर से बात करने के बाद जिंक सप्लिमेंट्स भी लिए जा सकते हैं। डॉक्टर से गर्भावस्था के पहले जिंक सप्लिमेंट्स या प्रेग्नेंसी से पहले जिंक सप्लिमेंट्स के साथ ही माइक्रोन्यूट्रिएंट्स लेवल को लेकर भी पूछना चाहिए और उन सभी न्यूट्रिएंट्स को शामिल करना चाहिए, जो कंसीव करने से पहले जरूरी होते हैं।

    और पढ़ें: मिसकैरिज के बाद कंसीव करते समय क्या बातें पता होनी चाहिए?

    जिंक सप्लिमेंट्स क्यों होते हैं जरूरी?

    अगर आप कंसीव करना चाहती हैं लेकिन कमजोरी या फिर पर्याप्त मात्रा में खाने से न्यूट्रिएंट्स नहीं मिल पा रहे हैं, तो ऐसे में सप्लिमेंट्स की मदद ली जा सकती है। आपको जिंक के साथ ही अन्य मिनिरल और विटामिंस का भी सेवन करना चाहिए। आपको इस बारे में डॉक्टर से जानकारी लेनी चाहिए और उसके बाद ही सप्लिमेंट्स का सेवन करना चाहिए। यहां हम आपको कुछ जिंक सप्लिमेंट्स के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। डॉक्टर आपको जिंक के साथ ही विटामिंस टैबलेट भी लेने के लिए कह सकते हैं। जानिए जिंक से संबंधित कुछ ब्रांड्स के बारे में।

     गर्भावस्था के पहले जिंक सप्लिमेंट्स:  शी नीड (She need)

    मार्केट में शी नीड ब्रांड की आपको टैबलेट आसानी से मिल जाएंगी। इन टैबलेट्स में जिंक के साथ ही मल्टीविटामिंस होती हैं, जो प्रेग्नेंसी से पहले और प्रेग्नेंसी के दौरान ली जा सकती हैं। आपको कितनी टैबलेट का सेवन करना चाहिए और किन बातों का ध्यान रखना चाहिए, आप इस बारे में डॉक्टर से जानकारी ले सकती हैं।

    और पढ़ें: जुड़वां बच्चे कंसीव करने की संभावना को बढ़ा सकते हैं ये फैक्टर्स, जान लें इनके बारे में

    बोल्डफिट जिंक टैबलेट फॉर वूमेन एंड मेन (BoldFit Zinc Tablets for wonmen)

    बोल्डफिट जिंक टैबलेट का सेवन शरीर में जिंक की कमी को पूरा करने के लिए किया जाता है। जिंक इम्यूनिटी सपोर्ट के साथ ही एंटीऑक्सीडेंट सपोर्ट भी करती है। टैबलेट में सोय, शुगर या ग्लूटेन मौजूद नहीं होता है। ये वेजीटेरियन टैबलेट है। अगर आपको इस सप्लिमेंट का सेवन करना है, तो आप डॉक्टर से जानकारी ले सकते हैं। इसे आप आसानी से ऑनलाइन खरीद सकते हैं। दवा की कीमत 349 रु है।

    और पढ़ें: कंसीव करने में परेशानी का प्रभाव पड़ सकता है इमोशनल हेल्थ पर, ऐसे रखें ख्याल

     ओजिवा बेटर जिंक प्लस  (OZiva Bettr.Zinc+)

    ये एक प्लांट बेस्ड आयुर्वेदिक हर्ब है। शरीर में जिंक की कमी को पूरा करने के लिए इस सप्लिमेंट का इस्तेमाल किया जा सकता है। ये जिंक की कमी को पूरा करने के साथ ही बॉडी की इंफ्लामेशन को कम करने के साथ ही स्किन को रिपेयर भी करता है। ये सप्लिमेंट वेगन, सोया फ्री, ट्रांस फैट रहित टैबलेट हैं। इसमें आर्टिफिशियल स्वीटर्नस का इस्तेमाल नहीं किया जाता है। इस सप्लिमेंट का इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर करें और डोज के बारे में जानकारी लें।

    गर्भावस्था के पहले जिंक सप्लिमेंट्स के साथ ही इन बातों का रखें ध्यान

    प्रेग्नेंसी के दौरान या फिर प्रेग्नेंसी के पहले हेल्दी डायट का अहम योगदान होता है। कई बार महिलाओं को ये जानकारी नहीं होती है कि उन्हें किन सप्लिमेंट्स का इस्तेमाल करना चाहिए और उसे कितनी मात्रा में लेना चाहिए। ऐसे में आपको डॉक्टर से पूछना चाहिए। अगर आप कंसीव करने के बारे में सोच रहे हैं, तो ये बहुत जरूरी है कि आप अपना वजन बढने न दें और साथ ही हेल्दी डायट भी लें। रोजाना एक्सरसाइज भी आपको हेल्दी रखने में अहम भूमिका निभा सकती है। आप डायट से जिंक प्राप्त करने के लिए सेलफिश, छोले, मसूर की दाल, बींस, सीड्स, नट्स, डेयरी प्रोडक्ट, एग, साबुत अनाज आदि को शामिल कर सकते हैं। जिंक युक्त फूड्स खाने के साथ ही अगर डॉक्टर आपको सलाह दें, तो गर्भावस्था के पहले जिंक सप्लिमेंट्स भी ले सकते हैं। एक बात का ध्यान रखें कि जिंक का अधिक मात्रा में सेवन न करें।

    और पढ़ें: प्रेग्नेंसी : जानिए कंसीव करने से लेकर मां का ख्याल रखने तक की पूरी जानकारी!

    हैलो हेल्थ किसी भी प्रकार की चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार उपलब्ध नहीं कराता है। इस आर्टिकल में हमने आपको प्रेग्नेंसी से पहले जिंक सप्लिमेंट्स (Zinc supplements before pregnancy) के सेवन के बारे में जानकारी दी है। उम्मीद है आपको हैलो हेल्थ की दी हुई जानकारियां पसंद आई होंगी। अगर आपको इस संबंध में अधिक जानकारी चाहिए, तो हमसे जरूर पूछें। हम आपके सवालों के जवाब मेडिकल एक्स्पर्ट्स द्वारा दिलाने की कोशिश करेंगे।

    डिस्क्लेमर

    हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।

    के द्वारा मेडिकली रिव्यूड

    Sayali Chaudhari

    फार्मेकोलॉजी · Hello Swasthya


    Bhawana Awasthi द्वारा लिखित · अपडेटेड 17/09/2021

    advertisement iconadvertisement

    Was this article helpful?

    advertisement iconadvertisement
    advertisement iconadvertisement