इन्हीं अलग दवाओं एवं ऑइंटमेंट की सहायता से उबलते हुए पानी से जलने पर इलाज किया जाता है।
नोट: आप अपनी मर्जी से इन दवाओं या ऑइंटमेंट का इस्तेमाल ना करें, क्योंकि बर्न कंडिशन के अनुसार दवा प्रिस्क्राइब करते हैं।
और पढ़ें : Natural Ways To Increase Glutathione: जानिए ग्लूटाथियोन के लिए नैचुरल तरीका और इसके फायदे!
उबलते हुए पानी से जलने के लिए घरेलू उपाय क्या हैं? (Home remedies for Boiling Water Burns)
उबलते हुए पानी से जलने पर ठीक होने के बाद निशान पड़ सकते हैं। ऐसी स्थिति में निम्नलिखित टिप्स फोलो किये जा सकते हैं।
- एलोवेरा फर्स्ट और सेकेंड डिग्री बर्न के कारण पड़ने वाले निशान को दूर करने में मददगार माना गया है। इसलिए बर्न स्कार पर एलोवेरा जेल (Aloe Vera gel) नियमित रूप से लगाएं।
- उबलते हुए पानी से जलने के निशान (Burn scars) को दूर करने के लिए लैवेंडर भी लाभकारी माना गया है। लैवेंडर ऑयल (Lavender oil) की कुछ बूंद कॉटन के सॉफ्ट एवं साफ कपड़े में लें और उसे अपने बर्न स्कार पर लगाएं।
- बादाम के तेल (Almond oil) का इस्तेमाल भी त्वचा के लिए किया जाता है। वहीं जले हुए निशान पर भी बादाम का तेल लगाया जाए तो इससे लाभ मिल सकता है।
- मेथी (Fenugreek) से भी जले हुए उबलते हुए पानी से जलने के निशान को दूर करने में मदद मिल सकती है। इसके लिए मेथी के दाने को पानी में अच्छी तरह से भिगो दें। जब मेथी दाना सॉफ्ट हो जाए तो इसका पेस्ट तैयार कर लें और निशान पर लगाएं। जब पेस्ट सूख जाए तो ताजे पानी से धो लें।
- आलू (Potato) के छिलके या कच्चे आलू का रस भी जले हुए निशान को कम करने में आपकी सहायता कर सकता है। आलू का रस जले हुए निशान पर लगाएं और सूखने पर ताजे पानी से धो लें।
- नारियल के तेल (Coconut oil) का इस्तेमाल भी बॉयलिंग वॉटर बर्न से जले हुए निशान को दूर करने के लिए इस्तेमाल करने से लाभ मिल सकता है।
- टमाटर (Tomato) और नींबू (Lemon) का इस्तेमाल भी बॉयलिंग वॉटर बर्न से जले हुए निशान को दूर करने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। टमाटर और नींबू के रस को एक साथ मिलाएं और फिर बर्न स्कार पर लगाएं। जब यह सूख जाए तो इसे ताजे पानी से वॉश कर लें।
इन अलग-अलग घरेलू उपायों से उबलते हुए पानी से जलने पर खुद से इलाज किया जा सकता है, लेकिन बेहतर होगा की डॉक्टर से एक बार सलाह ले लें।
और पढ़ें : Non Cancerous Skin Tags: जानिए नॉन कैंसरस स्किन टैग से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी!
उबलते हुए पानी से जलने से बचाव कैसे संभव है? (Tips to Prevent Boiling Water Burns)
- उबलते हुए पानी या किसी अन्य लिक्विड जैसे चाय, कॉफी या दूध को हमेशा स्टोव के पिछले हिस्से पर रखें।
- लिक्विड प्रॉडक्ट को उबलकर गिरने ना दें। इसलिए स्टोव की फ्लेम मीडियम या कम रखें।
- लिक्विड प्रॉडक्ट को ढ़ककर रखें।
- बच्चों को गर्म या उबलते हुए चीजों को छूने से होने वाले नुकसान को बताएं, जिससे वे सतर्क रहें।