backup og meta

सर्क्युलर रैश (Circular Rash) होने पर इलाज से पहले जानें क्या हो सकते हैं इसके कारण?

और द्वारा फैक्ट चेक्ड AnuSharma


AnuSharma द्वारा लिखित · अपडेटेड 30/05/2022

    सर्क्युलर रैश (Circular Rash) होने पर इलाज से पहले जानें क्या हो सकते हैं इसके कारण?

    त्वचा संबंधी समस्याएं और स्किन डिसऑर्डर्स लक्षणों और गंभीरता में अलग हो सकते हैं। यह परेशानियां परमानेंट हो सकती हैं तो कुछ स्किन डिजीज टेम्पररी भी हो सकती हैं। हालांकि, अधिकतर मामलों में स्किन कंडिशंस गंभीर नहीं होती। ऐसी ही एक समस्या है जिसे सर्क्युलर रैश (Circular Rash) का नाम दिया गया है। जिसका कारण कई स्किन डिजीज हो सकती हैं। रिंगवर्म को अधिकतर मामलों में इसके लिए जिम्मेदार माना जाता है। लेकिन, इसके कुछ अन्य कारण भी हो सकते हैं। आइए जानते हैं कि सर्कुलर रैश (Circular Rash) होने के कारण क्या हैं और कैसे इसका इलाज किया जा सकता है?

    सर्क्युलर रैश (Circular Rash) किसे कहा जाता है?

    अगर बात की जाए सर्क्युलर रैश (Circular Rash) की, तो जैसा की नाम से ही पता चल रहा है, यह स्किन पर होने वाला रैश है, जो सर्कुलर शेप में होता है। यह लाल रंग का और स्किन पर उभरा हुआ होता है। इस रैश को आप देख कर ही पहचान सकते हैं। लेकिन, इसके ट्रीटमेंट से पहले इसके कारणों के बारे में पता होना जरूरी है। डॉक्टर इसके निदान के लिए डॉक्टर सबसे पहले इन्हें एग्जामिन करेंगे और लक्षणों को भी जानेंगे। इसके बाद कारण के अनुसार इसका उपचार किया जाएगा। इसके ट्रीटमेंट में ओरल मेडिकेशन्स, टॉपिकल क्रीम्स या इस समस्या को ट्रिगर्स को अवॉयड करना आदि शामिल है। अब जानते हैं कि क्या हैं सर्क्युलर रैश (Circular Rash) के कारण?

    और पढ़ें: Lymphoma rash : लिम्फोमा रैश किन कारणों से होता है, जानिए कैसे किया जा सकता है इस समस्या का निदान?

    सर्क्युलर रैश (Circular Rash) के क्या कारण हो सकते हैं?

    सर्क्युलर रैश (Circular Rash) का सबसे मुख्य कारण रिंगवर्म माना जाता है। लेकिन, इसके कई अन्य कारण भी हो सकते हैं। इसके ट्रीटमेंट के लिए इसके सही कारण के बारे में पता होना जरूरी है। आइए जानें इसके कारणों के बारे में। इसकी शुरुआत रिंगवर्म से करते हैं।

    रिंगवर्म (Ringworm)

    टीनिया कॉर्पोरिस (Tinea Corporis) को रिंगवर्म भी कहा जाता है। यह एक स्किन इंफेक्शन है और इसका कारण फंगस को माना जाता है। यह समस्या बच्चों में सामान्य है और यह हर एक उम्र के लोगों को प्रभावित कर सकती है। रिंगवर्म स्किन, स्कैल्प, नाखून, पैर, पैरों की उंगलियों के बीच और पैर के नीचे के सरफेस में ग्रो हो सकती है। यह समस्या संक्रामक है और एक व्यक्ति से दूसरे तक फैल सकती है। इसके साथ ही यह दूषित आइटम्स जैसे पूल, शावर से भी स्प्रेड हो सकती है। इसके लक्षण क्या हैं, जानिए:

    रिंगवर्म के लक्षण क्या हैं?

    यह रोग रिंग-शेप्ड पैच यानी सर्क्युलर रैश (Circular Rash) के रूप में प्रेजेंट होता है। शरीर पर रिंगवर्म कहां बढ़ता है, इसके आधार पर इसकी अपीयरेंस में अंतर होता है। दाद के कुछ सामान्य लक्षण इस प्रकार हैं:

  • पैच बहुत खुजली भरा होता है।
  • यह सर्क्युलर रैश (Circular Rash) या पैच उभरा हुआ, राउंड और फ्लैट होता है और इसके बॉर्डर भी उभरे हुए होते हैं।
  • प्रभावित व्यक्ति की स्किन टोन के आधार पर यह पिंक, रेड, ग्रे और ब्राउन हो सकते हैं। अब जानते हैं कि कैसे संभव है इसका उपचार?
  • और पढ़ें: Leukemia Rash: क्या होते हैं ल्यूकेमिया रैश और ये किन समस्याओं का बन सकते हैं कारण?

    रिंगवर्म का उपचार

    इस परेशानी के उपचार के लिए एंटीफंगल क्रीम और जेल की सलाह दी जाती है, इसके साथ ही इन चीजों का भी ध्यान रखना चाहिए:

  • डॉक्टर की सलाह के अनुसार दवा लें।
  • अपनी स्किन और साफ और ड्राय रखें।
  • सर्क्युलर रैश (Circular Rash) या अन्य रैशेज को टच करने के बाद अपने हाथों को धोएं, ताकि गलती से यह अन्य अंगों तक न फैले।
  • रिंगवर्म के डेवलप होने की संभावना गर्म और नमी वाले मौसम में होती है, इसकी संभावना को कम करने के लिए एक्सरसाइज के बाद शॉवर अवश्य लें, रोजाना कपड़ों को बदलें, अपने तौलिये और ब्रशेज आदि को शेयर न करें।
  • अगर आपके पालतू जानवरों में आपको पैचेज या अन्य रिंगवर्म लक्षण नजर आएं, तो उन्हें डॉक्टर के पास ले जाएं।
  • सर्कुलर रैश, Circular Rash

    और पढ़ें: Non-blanching rash in adults and children: बच्चों और वयस्कों में नॉन ब्लेंचिंग रैश क्या होते हैं?

    सर्क्युलर रैश (Circular Rash): एक्जिमा( Eczema)

    एटॉपिक डर्मेटाइटिस (Atopic dermatitis) यानी एक्जिमा एक इंफ्लेमेटरी स्किन कंडिशन है, जो आमतौर पर बहुत खुजली वाली होती है। इसके साथ ही इस परेशानी में ड्राय रैशेज, स्केली पैचेज, ब्लिस्टर आदि हो सकते हैं। यह परेशानी किसी भी उम्र के लोगों को हो सकती है। शरीर में इसके कारण सर्क्युलर रैश (Circular Rash) नजर आ सकते हैं। यही नहीं, इसके कारण होने वाले रैशेज शरीर में एक ही जगह पर या मल्टीपल जगहों पर नजर आ सकते हैं। इस यह रैशेज लाल और ब्राउन रंग के हो सकते हैं। अब जानते हैं इसके लक्षणों के बारे में।

    एक्जिमा के क्या हैं लक्षण?

    एक्जिमा से पीड़ित लोगों को एलर्जी या अन्य स्किन कंडिशंस हो सकती हैं। इसके अन्य लक्षण इस प्रकार हो सकते हैं:

    • खुजली
    • स्किन पर डाय पैचेज
    • राउंड थिक और हार्ड पैचेज
    • स्किन डिस्कलरेशन
    • अगर इस एरिया को स्क्रैच किया जाए, तो ब्लीडिंग या क्लियर फ्लूइड का लीक होना

    यह तो थे इस समस्या के लक्षण। इसके उपचार में दवाईयां, क्रीम्स की सलाह दी जा सकती है। इसके साथ ही रोगी के लिए स्किन को साफ और ड्राय रखना जरूरी है।

    और पढ़ें: Heat Rash: हीट रैश की समस्या क्या है? जानिए हीट रैश के लक्षण और इलाज!

    लाइम डिजीज (Lyme disease)

    एक टिक बाईट के बाद उस जगह पर सर्क्युलर रैश (Circular Rash) हो सकता है। यही इस कंडिशन का सबसे खास लक्षण है। इसके अलावा इसके अन्य लक्षण इस प्रकार हो सकते हैं। जानिए इनके बारे में।

    लाइम डिजीज के लक्षण

    लाइम डिजीज में सर्क्युलर रैश (Circular Rash) बाईट के बाद कुछ दिनों या हफ्तों तक नजर आ सकते हैं। इसके लक्षण इस प्रकार हैं:

  • अगर किसी की स्किन लाइट कलर की है, तो प्रभावित व्यक्ति को बाईट के आसपास सर्कल्स भी नजर आ सकते हैं।
  • समय के साथ यह रैश एक्सपैंड हो जाता है। यह दर्द, जलन और खुजली का कारण भी बन सकता है।
  • टिक शरीर के किसी भी भाग को बाईट कर सकता है और एक्सपोज्ड एरियाज में इसकी संभावना अधिक रहती है जैसे टांग का निचला हिस्सा, आर्मपिट, पीठ आदि। जानिए कैसे संभव है इसका उपचार?
  • लाइम डिजीज का उपचार

    इसका शुरुआत में उपचार करना महत्वपूर्ण है। प्रारंभिक चरण में, एंटीबायोटिक दवाओं का एक कोर्स लाइम रोग को ठीक कर सकता है। टिक बाईट के लिए अपनी स्किन की जांच करें। अधिक जानकारी के लिए डॉक्टर से बात अवश्य करें।

    और पढ़ें: Lyme disease: लाइम डिजीज क्या है?

    हाइव्स (Hives)

    यह प्रॉब्लम टेम्प्रेचर, फूड, मेडिकेशन्स, वायरल इन्फेक्शन्स और अन्य कारणों के प्रति होने वाला रिएक्शन है। इसके लक्षणों में एक सर्क्युलर रैश (Circular Rash) है। इसके अन्य लक्षणों के बारे में भी जानें।

    हाइव्स के लक्षण

    यह समस्या तब होती है, जब त्वचा में सूजन आ जाती है। यह रेड और स्किन-कलर्ड बम्प्स या पैचेज होते हैं जो खुजली या जलन की वजह बन सकते हैं। हाइव्स  स्किन के किसी भी हिस्से में विकसित हो सकती है और उतनी ही जल्दी गायब भी हो सकते हैं। कुछ लोगों में हाइव्स या हाइव्स के पैचेज सर्क्युलर  हो सकते हैं या बग बाईट जैसा लग सकते हैं। इसका उपचार इस तरह से संभव है।

    हाइव्स  का उपचार

    अगर हाइव्स एलर्जेन के संपर्क में आने से होती है, तो एंटीहिस्टामिन (Antihistamine) के इस्तेमाल से सूजन को कम किया जा सकता है और हाइव्स से बचा जा सकता है। अगर इसका कारण गर्म मौसम इसका कारण है, तो लूज कपड़े पहनें और सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें।

    और पढ़ें: क्या हैं हाइव्स के कारण और कैसे किया जा सकता है इस परेशानी का उपचार?

    ग्रेन्युलोमा अननुलर (Granuloma Annulare)

    ग्रेन्युलोमा अननुलर एक दुर्लभ समस्या है। इसके कारण भी सर्क्युलर रैश (Circular Rash) यानी रिंग शेप के रैश हो सकते हैं। यह रैश अधिकतर हाथ, बाजू और पैर में होते हैं। लेकिन, यह शरीर के अन्य अंगों तक भी फैल सकते हैं। इसके लक्षणों के बारे में भी जानें।

    क्या हैं इस कंडिशन के लक्षण?

    इस समस्या के कारण अस्पष्ट हैं लेकिन ग्रेन्युलोमा अननुलर की समस्या स्किन डैमेज और वायरल इंफेक्शन के बाद हो सकती है। इसके लक्षण रैशेज हो सकते हैं। इसके अलावा इसके कोई भी अन्य लक्षण नजर नहीं आते हैं। यह परेशानी संक्रामक नहीं होती है। यह परेशानी बिना किसी उपचार के ही ठीक हो जाती है लेकिन यह परेशानी कई सालों तक भी रह सकती है। स्टेरॉयड इंजेक्शन और क्रीम्स भी इसे ठीक करने में मददगार साबित हो सकते हैं।

    यह तो थी जानकारी सर्क्युलर रैश (Circular Rash) के कारणों और उनके लक्षणों व उपचार के बारे में। अब जानते हैं कि किन स्थितियों में तुरंत डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए।

    और पढ़ें: Heat Rash: हीट रैश की समस्या क्या है? जानिए हीट रैश के लक्षण और इलाज!

    सर्क्युलर रैश (Circular Rash) की किन कंडिशंस में डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है?

    अगर आपको यह समस्या लंबे समय तक रहती है, इससे असुविधा हो रही हो और इससे आपका चेहरा और गला भी प्रभावित होता है, तो तुरंत मेडिकल हेल्प लेनी चाहिए। इसके साथ ही इन स्थितियों में भी तुरंत डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए:

    • रिंगवर्म दो हफ्तों के बाद भी ट्रीटमेंट से ठीक न हो।
    • अगर इससे स्कैल्प प्रभावित हो रही हो, तब भी डॉक्टर से बात करनी चाहिए।
    • यदि किसी को रिंगवर्म की समस्या है और उसका इम्यून सिस्टम कमजोर है, तो भी मेडिकल हेल्प लेना जरूरी है।
    • अगर एलर्जिक रिएक्शन गंभीर हो या इसका कारण स्पष्ट न हो, तो डॉक्टर की सलाह लें।
    • टिक बाईट की स्थिति में डॉक्टर की सलाह लें। अगर बाईट के कुछ घंटों तक भी टिक को सही से रिमूव न किया गया हो, तो भी मेडिकल हेल्प लें। इसके साथ ही अगर सर्क्युलर रैश (Circular Rash) पूरे शरीर पर हों, आपको बुखार हो, उनमें दर्द हो या आपको सांस लेने में परेशानी हो, तब भी डॉक्टर की मदद लेना न भूलें।

    और पढ़ें: PUPPP Skin Rash: क्या PUPPP स्किन रैशज प्रेग्नेंसी में होने वाली एक गंभीर समस्या है?

    उम्मीद है कि सर्क्युलर रैश (Circular Rash) के बारे में यह जानकारी आपको पसंद आ आई होगी। इसका अधिकतर कारण रिंगवर्म को माना जाता है। इसके साथ ही इसके कुछ अन्य कारण भी हो सकते हैं। ऐसे में स्किन प्रॉब्लम के लक्षणों को पहचानना और उसके कारणों का सही उपचार करना जरूरी है। अगर आपके मन में इस बारे में कोई भी सवाल है, तो डॉक्टर से इस बारे में अवश्य जानें।

    डिस्क्लेमर

    हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।

    और द्वारा फैक्ट चेक्ड

    AnuSharma


    AnuSharma द्वारा लिखित · अपडेटेड 30/05/2022

    advertisement iconadvertisement

    Was this article helpful?

    advertisement iconadvertisement
    advertisement iconadvertisement