backup og meta

Facial Swelling: फेशियल स्वेलिंग क्या हैं? जानिए फेशियल स्वेलिंग के 15 कारण और बचाव!

के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. प्रणाली पाटील · फार्मेसी · Hello Swasthya


Nidhi Sinha द्वारा लिखित · अपडेटेड 27/04/2022

    Facial Swelling: फेशियल स्वेलिंग क्या हैं? जानिए फेशियल स्वेलिंग के 15 कारण और बचाव!

    फेशियल स्वेलिंग (Facial Swelling)… स्किन से जुड़ी हुई कई समस्याओं में से एक है, लेकिन चेहरे पर सूजन की समस्या क्यों होती है इसे समझना जरूरी है। किसी भी बीमारी की शुरुआत या  बीमारी शुरू होने के पहले शरीर में बदलाव भी दर्शाती है, जिसे अगर सामान्य शब्दों में समझें तो शरीर में अलग-अलग लक्षण महसूस हो सकते हैं। कई लोग ऐसे हैं, जो शरीर में होने वाले नेगेटिव चेंजेस को इग्नोर कर देते हैं जबकि यही वो वक्त है जब बीमारी शरीर में प्रवेश करने की आहट देती है। अगर किसी भी बीमारी की जानकारी शुरुआती दिनों में मिल जाए तो इलाज और हेल्दी रूटीन से गंभीर से गंभीर बीमारियों से बचने में मदद मिल सकती है। इसलिए आज इस आर्टिकल में फेशियल स्वेलिंग (Facial Swelling) यानी त्वचा पर होने वाले सूजन के बारे में समझेंगे। 

    • त्वचा पर होने वाले सूजन की समस्या क्या है? 
    • फेशियल स्वेलिंग के कारण क्या हैं?
    • फेशियल स्वेलिंग के लक्षण क्या हैं?
    • फेशियल स्वेलिंग होने पर मेडिकल इमरजेंसी के लक्षण क्या हैं?
    • फेशियल स्वेलिंग का इलाज कैसे किया जाता है?
    • फेशियल स्वेलिंग से बचाव कैसे संभव है?     

    चलिए अब त्वचा पर होने वाले सूजन (Face Swelling) से जुड़े इन सवालों का जवाब जानते हैं। 

    और पढ़ें : सैलीसिलिक एसिड और ग्लाइकोलिक एसिड: ब्यूटी प्रोडक्टस में प्रयोग होने वाले यह एसिड किस तरह से हैं फायदेमंद, जानिए

    त्वचा पर होने वाले सूजन की समस्या (Facial Swelling problem) क्या है? 

    फेशियल स्वेलिंग (Facial Swelling)

    त्वचा पर होने वाले सूजन की समस्या सिर्फ चेहरे पर ही नहीं, बल्कि शरीर के अन्य हिस्सों जैसे गर्दन (Neck) या थ्रोट (Throat) पर भी देखी जा सकती है। फेशियल स्वेलिंग या पफी फेस प्रायः सुबह उठने के बाद देखे जाते हैं जो धीरे-धीरे अपने आप कम हो जाते हैं। वैसे फेशियल स्वेलिंग किसी इंजुरी (Injuries) या एलर्जिक रिएक्शन (Allergic reactions) की वजह से भी हो सकती है, लेकिन अगर बिना किसी कारण के चेहरे पर सूजन की समस्या हो रही है, तो यह मेडिकल इमरजेंसी की स्थिति भी बन सकती है अगर इसका इलाज ठीक तरह से ना करवाया जाए तो! हालांकि चेहरे पर सूजन (Facial Swelling) की समस्या कुछ कारणों की वजह से भी हो सकती है, जिसके बारे में आगे समझेंगे।   

    और पढ़ें : Best Toner For Oily Skin: महिलाओं और पुरुषों के ऑयली स्किन के लिए बेस्ट टोनर!

    फेशियल स्वेलिंग के कारण क्या हैं? (Cause of Facial Swelling)

    फेशियल स्वेलिंग (Facial Swelling)

    फेशियल स्वेलिंग के कारण निम्नलिखित हो सकते हैं। जैसे: 

    1. एलर्जिक रिएक्शन (Allergic reaction) की समस्या होना। 
    2. आंखों में इंफेक्शन (Eye infection) की समस्या होना। 
    3. सर्जरी (Surgery) होना। 
    4. दवाओं के सेवन से साइड इफेट्स (Side effect of medication) की समस्या होना। 
    5. स्किन में बैक्टीरियल इंफेक्शन (Bacterial infection) की समस्या होना। 
    6. साइनोसाइटिस (Sinusitis) की समस्या होना। 
    7. थायरॉइड डिजीज (Thyroid diseases) की समस्या होना। 
    8. स्टाई (Stye) की समस्या होना। 
    9. एब्सेस (Abscess) की समस्या होना। 
    10. प्रीक्‍लैंप्‍सिया (Preeclampsia) की समस्या होना।   
    11. प्रेग्नेंसी के दौरान हाय ब्लड प्रेशर (High blood pressure during pregnancy) की समस्या होना। 
    12. फ्लूइड रिटेन्शन (Fluid retention) होना। 
    13. सीवियर स्किन स्वेलिंग (Severe skin swelling) की समस्या होना। 
    14. एक्टिनोमाइकोसिस (Actinomycosis) होना। 
    15. ब्रोकन नोज (Broken nose) होना। 

    ये कारण फेशियल स्वेलिंग के कारण हो सकते हैं। रिसर्च रिपोर्ट्स के अनुसर कुछ केसेस में चेहरे पर सूजन किसी गंभीर बीमारी जैसे किडनी (Kidney) और लिवर (Liver) की बीमारी की ओर भी इशारा कर सकते हैं। इसलिए ऐसी स्थिति में इन तकलीफों को इग्नोर ना करें और इसके लक्षणों समझें एवं डॉक्टर से कंसल्ट करें। 

    फेशियल स्वेलिंग के लक्षण क्या हैं? (Symptoms of Facial Swelling)

    फेशियल स्वेलिंग के लक्षण निम्नलिखित हो सकते हैं। जैसे: 

    • शरीर पर या त्वचा पर पित्ती या दाने (Hives or rash) नजर आना। 
    • स्किन में खुजली (Itching) महसूस होना। 
    • नाक बंद (Nasal congestion) की समस्या होना। 
    • आंखों से पानी (Watery eyes) की समस्या होना। 
    • चक्कर (Dizziness) की समस्या होना। 
    • डायरिया (Diarrhea) की समस्या होना। 
    • सीने में बेचैनी (Chest discomfort) महसूस होना। 
    • पेट से जुड़ी समस्या (Stomach discomfort) होना। 
    • कमजोरी (Weakness) महसूस होना। 

    इन लक्षणों को इग्नोर नहीं करना चाहिए, क्योंकि इससे तकलीफ बढ़ सकती है और बीमारी भी गंभीर हो सकती है।  

    और पढ़ें : Natural Ways To Increase Glutathione: जानिए ग्लूटाथियोन के लिए नैचुरल तरीका और इसके फायदे!

    फेशियल स्वेलिंग होने पर मेडिकल इमरजेंसी के लक्षण क्या हैं? (Symptoms of medical emergency for Facial Swelling)

    अगर किसी भी खाने-पीने की चीजों के सेवन के बाद चेहरे पर सूजन की समस्या नजर आये या किसी कीड़े-मकोड़ों को काटने (Insect bite) की वजह से सूजन की समस्या शरू हो, तो ऐसी स्थिति में जल्द से जल्द डॉक्टर से सलाह लें। 

    और पढ़ें : Blind Pimple: ब्लाइंड पिंपल से छुटकारा पाने के लिए 7 घरेलू उपाय एवं 9 टिप्स कर सकते हैं फॉलो!

    चेहरे पर सूजन की समस्या होने पर डॉक्टर से कब कंसल्ट करना जरूरी है? (Consult Doctor if-) 

    चेहरे पर सूजन के साथ-साथ निम्नलिखित स्थितियों में डॉक्टर से संपर्क करें। जैसे:  

    • चेहरे पर अचानक सूजन (Swelling) आना और दर्द (Pain) महसूस होना। 
    • फेशियल स्वेलिंग (Facial Swelling) की समस्या लगातार कई दिनों से बने रहना। 
    • सांस लेने में तकलीफ (Difficulty breathing) महसूस होना। 
    • बुखार (Fever) आना। 

    इन ऊपर बताई स्थितियों में डॉक्टर से सलाह लें, जिससे तकलीफ को कम करने में मदद मिल सके। 

    और पढ़ें : Hyaluronic Acid For Skin: जानिए शरीर एवं त्वचा के लिए हाईऐल्युरोनिक एसिड के 10 फायदे!

    फेशियल स्वेलिंग का इलाज कैसे किया जाता है? (Treatment for Facial Swelling)

    डॉक्टर फेशियल स्वेलिंग का इलाज चेहरे पर आये सूजन (Facial Swelling) को मॉनिटर करते हैं और फिर कारणों को समझकर इलाज करते हैं।

    नोट: त्वचा से जुड़ी किसी भी परेशानी को दूर करने के लिए इलाज (Skin treatment) में काफी वक्त भी लग सकता है। इसलिए इलाज के दौरान सब्र रखें और डॉक्टर द्वारा दिए गए सलाह का पालन भी ठीक तरह से करें।

    और पढ़ें : Non Cancerous Skin Tags: जानिए नॉन कैंसरस स्किन टैग से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी!

    फेशियल स्वेलिंग से बचाव कैसे संभव है? (Tips to prevent Facial Swelling)    

    फेशियल स्वेलिंग से बचाव के लिए निम्नलिखित टिप्स फॉलो किये जा सकते हैं। जैसे: 

    • वैसे खाद्य पदार्थों या पेय पदार्थों का सेवन ना करें जिससे त्वचा पर सूजन (Face Swelling) की समस्या हो। 
    • ओरल हाइजीन (Oral hygiene) का ध्यान रखें। 
    • इम्यून सिस्टम (Immune system) को स्ट्रॉन्ग बनाने के लिए हेल्दी डायट फॉलो करें। 
    • इंसेक्ट बाइट (Insect bite) से बचें। 

    नोट: कुछ केसेस में सूजन की समस्या को कम करने के लिए नमक (Salt) का सेवन कम करना चाहिए। इसके अलावा एल्कोहॉल (Alcohol) का सेवन भी नहीं करना चाहिए।

    इन टिप्स को फॉलो करने से फेशियल स्वेलिंग से बचाव में मदद मिल सकती है और अगर इन टिप्स से लाभ नहीं मिलने पर घरेलू इलाज ना करें और डॉक्टर से सलाह लेना चाहिए। 

    हमें उम्मीद है कि इस आर्टिकल में फेशियल स्वेलिंग (Facial Swelling) से जुड़ी जानकारी आपके लिए लाभकारी होंगी। इसलिए अगर आप लंबे वक्त से चेहरे पर सूजन (Facial Swelling) की समस्या के शिकार हैं और यह परेशानी दूर नहीं हो रही है, तो ऐसी स्थिति में डॉक्टर से कंसल्ट करें। डॉक्टर बीमरी की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए मेडिसिन प्रिस्क्राइब कर सकते हैं। स्किन प्रॉब्लेम (Skin problem) से जुड़ी किसी भी जानकारी के लिए आप हैलो स्वास्थ्य के त्वचा संबंधी समस्याओं पर क्लीक करें।

    आयुर्वेदिक ब्यूटी रेमेडीज के बारे में जानें संपूर्ण जानकारी नीचे दिए इस वीडियो लिंक को क्लिक कर। आयुर्वेदिक ब्यूटी एक्सपर्ट पूजा नागदेव खास जानकारी साझा कर रहीं हैं आयुर्वेदिक ब्यूटी रेमेडीज की, जिससे आप आसानी से अपना सकती हैं और चेहरे पर एक्ने के दाने या अन्य दाग-धब्बों को दूर करने के उपाय।

    डिस्क्लेमर

    हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।

    के द्वारा मेडिकली रिव्यूड

    डॉ. प्रणाली पाटील

    फार्मेसी · Hello Swasthya


    Nidhi Sinha द्वारा लिखित · अपडेटेड 27/04/2022

    advertisement iconadvertisement

    Was this article helpful?

    advertisement iconadvertisement
    advertisement iconadvertisement