के द्वारा मेडिकली रिव्यूड Dr. Pooja Bhardwaj
साइनोसाइटिस एक संक्रमण है, जिसमें साइनस ब्लॉकेज के कारण एक या एक से ज्यादा साइनस में सूजन आ जाती है। यह अल्पकालिक लगभग चार सप्ताह तक रह सकता है, जिसे तीव्र साइनोसाइटिस (Sinusitis) कहा जाता है। वहीं, लगभग तीन महीने तक रहने वाले संक्रमण (Infection) को क्रोनिक साइनोसाइटिस (Chronic Sinusitis) कहा जाता है।
यह बीमारी आम है, जो किसी को भी प्रभावित कर सकती है। इसके कारणों को नियंत्रित कर के इससे निपटा जा सकता है। अधिक जानकारी के लिए कृपया अपने डॉक्टर से परामर्श करें।
साइनोसाइटिस की बीमारी होने पर निम्नलिखित लक्षण दिखाई पड़ सकते हैं।
ये लक्षण लगभग 7 से 21 दिनों में ठीक हो जाते हैं। यदि आपको निम्न में से कोई भी लक्षण आप में लंबे समय तक बने रहते हैं, तो आप डॉक्टर से मिलें।
यदि आपको निम्न में से कोई भी लक्षण हैं, तो आपको अपने डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। हर किसी का शरीर अलग तरीके से कार्य करता है। अपनी स्थिति के बारे में अपने डॉक्टर से परामर्श करें।
और पढ़ें : Cholecystitis : कोलसिस्टाइटिस क्या है?
साइनोसाइटिस के कारण बैक्टीरिया, एलर्जी (Allergy) की समस्या, प्रदूषण या नाक के पॉलिप्स हो सकते हैं। इसके अलावा, यह अक्सर सर्दी होने के बाद होता है या फिर किसी संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में (खाने, पीने, श्वास या स्पर्श) आने के बाद हो जाता है। इसके अलावा, क्रोनिक साइनसिसिस (Chronic Sinusitis) सिकुड़े हुए साइनस या बहुत ज्यादा ड्राई साइनस की वजह से भी हो सकता है।
और पढ़ें : Cough : खांसी क्या है? जानें इसके कारण, लक्षण और उपाय
इस बीमारी के कई जोखिम कारक हैं जैसे:
यहां दी गई जानकारी किसी भी चिकित्सा सलाह का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से परामर्श करें।
डॉक्टर कान, नाक, गले, चेस्ट की जांच करेंगे और साइनोसाइटिस के निदान के लिए मेडिकल स्टेथोस्कोप का उपयोग करेंगे। इसके अलावा, अगर डॉक्टर को फंगल साइनसिसिस इंफेक्शन या ट्यूमर की शंका होती है, तो डॉक्टर नाक की एंडोस्कोपी, साइनस सीटी स्कैन (CT scan) या एमआरआई (MRI) भी कर सकते हैं।
बीमारी के कारणों को निर्धारित करने के लिए, डॉक्टर साल भर में आपको कितनी बार साइनोसाइटिस होता है?, पूछ सकते हैं या फिर लक्षणों का पता लगाने के लिए आपके द्वारा की जाने वाली गतिविधियों के बारे में वो बात कर सकते हैं। इसके अलावा, आवश्यकता होने पर एक्स-रे या अन्य परीक्षण कराने की सलाह दे सकते हैं।
और पढ़ें : Double Uterus: जानें गर्भवती महिलाओं में डबल यूट्रस से होने वाले खतरे
और पढ़ें : Ear cannel infection: बाहरी कान का संक्रमण क्या है?
निम्नलिखित जीवनशैली और घरेलू उपचार आपको इस बीमारी से निपटने में मदद कर सकते हैं:
और पढ़ें : Piles : बवासीर क्या है?
और पढ़ें : Sick Sinus Syndrome : सिक साइनस सिंड्रोम क्या है?
इस आर्टिकल में हमने आपको साइनोसाइटिस से संबंधित जरूरी बातों को बताने की कोशिश की है। उम्मीद है आपको हैलो हेल्थ की दी हुई जानकारियां पसंद आई होंगी। अगर आपको इस बीमारी से जुड़े किसी अन्य सवाल का जवाब जानना है, तो हमसे जरूर पूछें। हम आपके सवालों के जवाब मेडिकल एक्सर्ट्स द्वारा दिलाने की कोशिश करेंगे। अपना ध्यान रखिए और स्वस्थ रहिए।
अधिक जानकारी के लिए आप डॉक्टर से संपर्क कर सकते हैं।
डिस्क्लेमर
हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।
के द्वारा मेडिकली रिव्यूड
Dr. Pooja Bhardwaj