brand logo
खोज
हेल्थ टूल्स

विज्ञापन

शेयर करना

Telogen effluvium : टेलोजेन एफ्लुवियम क्या है?

मूल बातों को जानें

 टेलोजेन एफ्लुवियम क्या होता है?

टेलोजेन एफ्लुवियम बाल झड़ने की एक बीमारी है। त्वचा विशेषज्ञों ने टेलोजेन एफ्लुवियम (टीई) को बालों के झड़ने का सबसे सामान्य रूप माना है। यह तब होता है जब बाल बढ़ने के दौरान उसके रोम छिद्र की संख्या में परिवर्तन होता है। रोम छिद्र की संख्या कम होती रहती है, इसे ही टेलोजेन एफ्लुवियम की क्रिया कहते हैं। इसके अलावा बाल झड़ने की ये बीमारी तनाच, चिंता या सदमे की वजह से भी हो सकती है। यह क्रिया हमेशा के लिए नहीं होती है। कभी-कभी यह अपने आप ठीक हो जाती है।

Telogen effluvium : टेलोजेन एफ्लुवियम क्या है?

कितना आम है टेलोजेन एफ्लुवियम?

यह बीमारी बहुत आम है और किसी को भी हो सकती है। इस बीमारी के बारे में ज्यादा शोध नहीं हुए हैं। टेलोजेन एफ्लुवियम ज्यादातर महिलाओं को प्रभावित करने वाली बीमारी है। ज्यादा जानकारी के लिए अपने डॉक्टर की सलाह लेना अच्छा रहेगा।

और पढ़ेंः Epiglottitis: एपिग्लोटाइटिस क्या है?

लक्षण

 टेलोजेन एफ्लुवियम के सामान्य लक्षण क्या हैं ?

  • टेलोजेन एफ्लुवियम का पहला लक्षण ये है कि आपके बाल पतले होने लगते हैं।
  • सिर के ​कुछ हिस्से के बाल पतले हो सकते हैं या पूरे सिर के भी हो सकते हैं।
  • ज्यादातर ये सिर के ऊपरी हिस्से में होता है।
  • इस बीमारी से आपके सिर के पूरे बाल भी गिर सकते हैं।
  • कुछ मामलों में, टेलोजेन एफ्लुवियम से आपके सिर के अलावा आईब्रो या पलकों के बाल भी झड़ सकते हैं।
  • ऐसे कोई भी लक्षण दिखने पर आप डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

डॉक्टर को कब दिखाना चाहिए?

  • बाल झड़ने या हल्के होने पर तुरंत डॉक्टर को दिखाएं।
  • टेलोजेन एफ्लुवियम के अलावा बाल झड़ने के अन्य कारण भी हो सकते हैं।
  • डॉक्टर से पूछने पर आपको सही और पूरी जानकारी मिल सकती है।

और पढ़ेंः Earwax Blokage: ईयर वैक्स ब्लॉकेज क्या है?

कारण

टेलोजेन एफ्लुवियम के कारण क्या हैं?

टेलोजेन एफ्लुवियम होने के कई कारण हो सकते हैं—

  • अगर आप किसी हादसे का शिकार हुए हैं तो कोई सर्जरी होने या सदमा लगने से टेलोजेन एफ्लुवियम जैसी बीमारी हो सकती है।
  • किसी मानसिक बीमारी के चलते भी ऐसा हो सकता है।
  • वातावरण या मौसम बदलने पर भी टेलोजेन एफ्लुवियम जैसी बीमारी हो सकती है।
  • ये बीमारी होने पर बाल बढ़ना बंद हो जाते हैं।
  • ये बीमारी अचानक से पता नहीं चलती है। एक—दो महीने बाद इसके लक्षण दिखना शुरू होते हैं।
  • अगर सही समय पर इलाज मिल जाए तो बाल दोबारा से उगना शुरू हो जाते हैं। इसके लिए वातावरण भी मायने रखता है।
  • इलाज करवाने के बाद दोबारा से बाल उगने में छह महीने से साल भर तक का समय लग सकता है।
  • हार्मोन के बढ़ने—घटने का प्रभाव भी सिर के स्कैल्प पर पड़ता है। ऐसे में टेलोजेन एफ्लुवियम जैसी बीमारी हो सकती है।
  • प्रेग्नेंसी के दौरान भी यह ​बीमारी हो सकती है।

और पढ़ेंः Giant cell Arteritis: जायंट सेल आर्टेराइटिस क्या है?

खतरों के कारण

क्या चीजें हैं जो टेलोजेन एफ्लुवियम की संभावना को बढ़ा सकती हैं?

  • किसी दवाई का साइड इफेक्ट भी टेलोजेन एफ्लुवियम को बढ़ा सकता है।
  • बालों के लिए कोई भी दवाई डॉक्टर से बिना पूछे न लें।
  • कोई सर्जरी या वैक्सिनेशन भी टेलोजेन एफ्लुवियम की समस्या का कारण बन सकती हैं।
  • शरीर में न्यूट्रिशन की कमी से भी टेलोजेन एफ्लुवियम जैसी बीमारी हो सकती है। इसलिए खाने में आइरन, विटामिन बी—6 और बी—12 की प्रचुर मात्रा लेनी चाहिए।
  • किसी प्रकार की एलर्जी भी इस बीमारी को बढ़ा सकती है।

[mc4wp_form id=’183492″]

और पढ़ेंः Dental Abscess: डेंटल एब्सेस (दांत का फोड़ा) क्या है?

जांच और इलाज

टेलोजेन एफ्लुवियम का परीक्षण कैसे किया जा सकता है?

  • डॉक्टर सिर के स्कैल्प की पूरी जांच के बाद ही दवाई देता है।
  • इस बीमारी में सिर के ​कुछ हिस्सों से बाल गायब होने लगते हैं।
  • आपको उन सभी बालों को इकट्ठा करने के लिए कहा जा सकता है जो 24-घंटे की अवधि में आपके सिर से झड़े हैं।
  • एक दिन में 100 से कम बाल गिरने को सामान्य माना जाता है।
  • इसके अलावा आपको हर एक या दो सप्ताह में बालों को इकट्ठा करने और गिनने के लिए कहा जा सकता है।
  • कुछ मामलों में, यदि परीक्षण पर संदेह होता है तो सिर की बायोप्सी की जा सकती है।
  • आपका डॉक्टर थायरॉइड की जांच के लिए रक्त परीक्षण भी कर सकता है जो बालों के झड़ने का मुख्य कारण होता है।

टेलोजेन एफ्लुवियम का इलाज कैसे करें?

  • दिनचर्या और खान—पान में बदलाव करके इस बीमारी को ठीक किया जा सकता है।
  • हार्मोन्स के बदलाव के समय बाल झड़ने की समस्या हो सकती है। जिसे दवाइयों की मदद से आसानी से ​ठीक किया जा सकता है।

जीवन शैली और घरेलू उपाय

  • अपनी डाइट और न्यूट्रिशन पर ध्यान दें। शरीर को अच्छे से विटामिन मिलना जरूरी है।
  •  खाने में विटामिन डी और आइरन की प्रचुर मात्रा लें।
  •  बालों को स्टाइलिश बनाने के चक्कर में ज्यादा कॉस्मेटिक प्रोडक्ट का इस्तेमाल न करें।
  •  बालों पर ब्लो ड्रायर और कर्ल न करें।
  •  बालों की कंडिशनिंग पर ध्यान दें।
  •  स्ट्रेस न लें और मेडिटेशन करें।
  •  शांत मन बालों को झड़ने से रोकता है। इसके अलावा कोई भी परेशानी के लिए डॉक्टर की सलाह लें।
medical
डॉ. प्रणाली पाटील
के द्वारा मेडिकली रिव्यूड
फार्मेसी · Hello Swasthya
Bhawana Sharma द्वारा लिखित · अपडेटेड 26/05/2020