backup og meta

Peeling Nails: पीलिंग नेल्स फिक्स कैसे किया जा सकता है, जानिए यहां

के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. प्रणाली पाटील · फार्मेसी · Hello Swasthya


Bhawana Awasthi द्वारा लिखित · अपडेटेड 21/03/2022

    Peeling Nails: पीलिंग नेल्स फिक्स कैसे किया जा सकता है, जानिए यहां

    हाथों की सुंदरता को बढ़ाने के लिए लोग अक्सर अपने नाखूनों की देखभाल पर पूरा ध्यान देते हैं। नेल्स को बड़ा करना, उन्हें शेप देना और नेल पेंट लगाने से नाखूनों की खूबसूरती बहुत बढ़ जाती है। लेकिन कुछ लोगों को अपने नेल्स के कारण कई बार परेशान होना पड़ता है। नेल्स के बार-बार छिलने के कारण या फटने के कारण नेल केयर ठीक से नहीं हो पाती है। हाथों की खूबसूरती को कैसे मेंटेन रखा जाए या फिर अगर नाखून बार-बार छिल रहे हैं, तो ऐसे में क्या कारण हो सकते हैं और को कैसे रोका जा सकता है, इसकी जानकारी होना बहुत जरूरी है। आइए जानते हैं छिले नाखून का इलाज कैसे किया जा सकता है।

    और पढ़ें: Fungal Nail Infection: फंगल नेल इंफेक्शन से कैसे बचें? 

    छिले नाखून का इलाज से पहले जानिए इसके कारण?

    नाखून छिलने की समस्या के एक नहीं बल्कि कई कारण हो सकते हैं। जिन लोगों में आयरन की कमी (Iron deficiency) होती है, उनमें नाखून छिलने की समस्या हो सकती है। साथ ही कुछ अन्य कारण जैसे कि बार-बार हाथ धोना, दस्ताने के बिना ही बर्तनों को साफ करना, नेल पॉलिश को रिमूवर से हटाने की बजाय हाथों से ही हटाना, नेल्स में कैमिकल का इस्तेमाल करना, किसी भी चीज को उठाने के लिए अपने नाखूनों का इस्तेमाल करना, काफी गर्म वातावरण या फिर ह्युमिड प्लेस में रहना आदि कारण नाखूनों के छिलने की समस्या हो सकती है।

    कुछ हेल्थ कंडीशन भी नाखूनों के छिलने का कारण बन सकते हैं जैसे कि आयरन डिफिशिएंसी एनीमिया होना, डिहाइड्रेशन की समस्या (Dehydration problem), अंडरएक्टिव थायरॉइड से संबंधित कोई बीमारी, जिसके कारण नाखून पीले पड़ जाते हैं आदि। साथ ही किडनी से संबंधित कोई समस्या या फिर उम्र बढ़ने के साथ भी नाखूनों में कमजोरी की समस्या पैदा हो सकती है। ब्लड सर्कुलेशन की समस्या भी समय के साथ बढ़ जाती है, जिसके कारण नाखूनों में परिवर्तन हो सकता है।

    और पढ़ें: जानिए डेमिसेक्शुअल होना क्या है, आप में भी हो सकती है ये पर्सनेलिटी

    छिले नाखून का इलाज (How To Fix Peeling Nails) कैसे किया जा सकता है?

    छिले नाखून का इलाज

    हमारी नाखूनों की मजबूती नेल्स में स्थित फाइब्रस प्रोटीन के कारण होती है। इस प्रोटीन को केराटिन कहते हैं। केराटिन प्रोटीन बालों के साथ ही नाखूनों में भी पाई जाती है। यह नाखूनों को बाहर से लगने वाली चोटों से बचाने का काम करती है लेकिन कई बार एक्सटर्नल ट्रॉमा या फिर किसी कंडीशन के कारण नाखून की पतली परत हो जाती है। इस कारण से नाखून बहुत ही पतले दिखने लगते हैं साथ ही नाखून सेंसिटिव भी जाते हैं और इनमें दिक्कत भी महसूस होने लगती है। आइए जानते हैं कि नाखून किन कारणों से छिलते हैं और नाखून छिलने से कैसे रोका जा सकता है।

    और पढ़ें: कहीं अनहेल्दी नाखूनों का कारण हैंगनेल तो नहीं?

    छिले नाखून का इलाज (How To Fix Peeling Nails) करने के लिए आपको अपनी दिनचर्या में सुधार की जरूरत है। अगर आप अपने खानपान में सुधार करते हैं, तो आप एक नहीं बल्कि कई बीमारियों से बच सकते हैं। न्यूट्रीटिव फूड्स का सेवन करने से जहां शरीर एक ओर हेल्दी रहता है, वही शरीर को कई बीमारियों से लड़ने की ताकत मिलती है। नाखूनों के छिलने की समस्या के ट्रीटमेंट के तौर पर आप हेल्दी फूड्स को अपनी डायट में अपना सकते हैं। आपको खाने में आयरन युक्त फूड, आयरन सप्लीमेंट लेना चाहिए। साथ ही आपको नाखूनों को समय समय पर ट्रिम करना चाहिए।

    नेल्स की नमी को बरकरार रखने के लिए आप को पर्याप्त मात्रा में पानी का सेवन करना चाहिए। खाने में आपको पालक, फलिया जैसे की मटर और बींस, ऑर्गन मीट, रेड मीट, पंपकिन, सीड्स आदि का सेवन करना चाहिए। आप नेल्स को मॉस्चराइज भी कर सकते हैं। इसके लिए आप नारियल के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। ऐसा करने से घर में ही छिले नाखून का इलाज (How To Fix Peeling Nails) हो जाएगा और आपको समस्या से छुटकारा मिल जाएगा।

    और पढ़ें: Teneligliptin: टेनेलिग्लिप्टिन क्या है? जानिए इसके उपयोग, साइड इफेक्ट्स और सावधानियां

    हेल्थ कंडीशन पर भी देना होगा!

    जैसा कि हमने आपको बताया कि नाखूनों से संबंधित समस्या किसी हेल्थ कंडीशन से भी जुड़ी हो सकती है। अगर आपको उपरोक्त दी गई किसी भी हेल्थ कंडीशन संबंधित समस्या है, तो ऐसे में आपको उसका ट्रीटमेंट जरूर करना चाहिए। एनीमिया की समस्या से बचने के लिए आप आयरन रिच फूड का सेवन कर सकते हैं। वही डिहाइड्रेशन की समस्या से बचने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी का सेवन करें। इससे डिहाइड्रेशन की समस्या खत्म हो जाएगी। अगर आपको लंग डिजीज है, तो ऐसे में आप डॉक्टर से सलाह लें और साथ ही अगर आप स्मोकिंग करते हैं, तो उसे तुरंत बंद कर दें। अंडरएक्टिव थायरॉइड की समस्या होने पर आपको डॉक्टर से चेकअप कराना चाहिए और साथ ही ट्रीटमेंट लेना चाहिए। इन सभी बातों का ध्यान रख छिले नाखून का इलाज (How To Fix Peeling Nails) संभव हो सकता है।

    चाहते हैं छिले नाखून का इलाज, तो इन बातों का रखें ध्यान!

    अगर आप अपने नेल्स को सुरक्षित रखना चाहते हैं और नेल केयर करना चाहते हैं, तो आपको कुछ बातों का ध्यान रखना होगा। आपको कभी भी ऐक्रेलिक या जैल का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। अगर आपको कभी भी नेल पॉलिश हटानी हो, तो हमेशा रिमूवर का इस्तेमाल करें ना कि किसी धारदार चीज का। बर्तनों को धोते समय हमेशा रबर ग्लव्स का इस्तेमाल करें। अगर आपको कोई भी चीज उठानी है, तो उसके लिए अपने नाखूनों पर जोर मत लगाएं, वरना यह टूट सकते हैं। साथ ही समय-समय पर अपने नाखूनों को ट्रिम करें और उन्हें राउंड शेप भी दें। नाखूनों की नमी को बनाए रखने के लिए समय-समय पर मॉस्चराइजर का इस्तेमाल भी करें। कुछ बातों का ध्यान रखकर आप अपने नाखूनों की सुंदरता को बढ़ा सकते हैं।

    और पढ़ें: Teneligliptin: टेनेलिग्लिप्टिन क्या है? जानिए इसके उपयोग, साइड इफेक्ट्स और सावधानियां

    इस आर्टिकल में हमने आपको छिले नाखून का इलाज (How To Fix Peeling Nails)  से संबंधित जानकारी दी है। उम्मीद है आपको हैलो हेल्थ की ओर से दी हुई जानकारियां पसंद आई होंगी। अगर आपको इस संबंध में अधिक जानकारी चाहिए, तो हमसे जरूर पूछें। हम आपके सवालों के जवाब मेडिकल एक्स्पर्ट्स द्वारा दिलाने की कोशिश करेंगे।

    डिस्क्लेमर

    हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।

    के द्वारा मेडिकली रिव्यूड

    डॉ. प्रणाली पाटील

    फार्मेसी · Hello Swasthya


    Bhawana Awasthi द्वारा लिखित · अपडेटेड 21/03/2022

    advertisement iconadvertisement

    Was this article helpful?

    advertisement iconadvertisement
    advertisement iconadvertisement