backup og meta

Age Spots: चेहरे पर एज स्पॉट्स की समस्या का क्या है समाधान?

के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. प्रणाली पाटील · फार्मेसी · Hello Swasthya


Nidhi Sinha द्वारा लिखित · अपडेटेड 06/06/2022

    Age Spots: चेहरे पर एज स्पॉट्स की समस्या का क्या है समाधान?

    एज स्पॉट्स… स्किन से जुड़ी अलग-अलग तरह की समस्याओं में से एक है यह परेशानी और आज एज स्पॉट्स (Age Spots) से जुड़ी जानकारी आपके साथ शेयर करेंगे। 

    • एज स्पॉट्स क्या है?
    • एज स्पॉट्स के कारण क्या हैं?
    • एज स्पॉट्स के लक्षण क्या हैं?
    • एज स्पॉट्स का निदान कैसे किया जाता है?
    • एज स्पॉट्स का इलाज कैसे किया जाता है?
    • एज स्पॉट्स के लिए घरेलू उपाय क्या किये जा सकते हैं?
    • एज स्पॉट्स कैंसरस भी हो सकते हैं?

    चलिए अब एज स्पॉट्स (Age Spots) से जुड़े इन सवालों का जवाब जानते हैं। 

    और पढ़ें : Skin Lesions: स्किन लीजन क्या है? जानिए स्किन लीजन का कारण, इलाज और घरेलू उपाय

    एज स्पॉट्स (Age Spots) क्या है?

    एज स्पॉट्स (Age Spots)

    उम्र बढ़ने के साथ-साथ शारीरिक तकलीफों के साथ-साथ स्किन से जुड़ी समस्या भी दस्तक देने लगती है और एज स्पॉट्स भी इसी लिस्ट में शामिल है। एज स्पॉट्स को अगर सामान्य शब्दों में समझें तो इसे चेहरे पर एज स्पॉट्स यानी त्वचा पर काले या भूरे रंग का धब्बा नजर आता है। एज स्पॉट्स को मेडिकल टर्म में लिवर स्पॉट्स (Liver spots) भी कहा जाता है। वैसे चेहरे पर एज स्पॉट्स सिर्फ बढ़ती उम्र में ही नहीं, बल्कि किसी भी उम्र में होने वाली परेशानी है। ऐसा विशेष रूप से सूर्य की हानिकारक किरणों में ज्यादा वक्त बिताने एवं कुछ अन्य कारणों की वजह से भी होने वाली समस्या है। इसलिए चेहरे पर एज स्पॉट्स के कारण को समझना जरूरी है। 

    और पढ़ें : Blind Pimple: ब्लाइंड पिंपल से छुटकारा पाने के लिए 7 घरेलू उपाय एवं 9 टिप्स कर सकते हैं फॉलो!

    एज स्पॉट्स के कारण क्या हैं? (Cause of Age Spots)

    चेहरे पर एज स्पॉट्स के कारण अलग-अलग हो सकते हैं। जैसे:

    • मेलालीन (Melanin) का निर्माण ज्यादा होना। 
    • स्किन पिग्मेंटेशन (Skin pigment) की समस्या होना। 
    • हेरिडेटरी (Hereditary) यानी परिवार में एज स्पॉट्स की समस्या होना। 

    इन कारणों को एज स्पॉट्स के कारण में शामिल किया गया है, लेकिन एक्सपर्ट एवं रिसर्च रिपोर्ट्स के अनुसार अभी भी चेहरे पर एज स्पॉट्स (लिवर स्पॉट्स) के कारण अभी साफ नहीं है। 

    और पढ़ें : हाइड्रोजन पेरोक्साइड और स्किन कंडिशन: क्यों स्किन के लिए हाइड्रोजन पेरोक्साइड का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए?

    एज स्पॉट्स के लक्षण क्या हैं? (Symptoms of Age Spots)

    चेहरे पर एज स्पॉट्स के लक्षण (लिवर स्पॉट्स के लक्षण) निम्नलिखित हो सकते हैं। जैसे: 

    • कलर (Color)- चेहरे पर एज स्पॉट्स ब्राउन या ब्लैक कलर के हो सकते हैं। चेहरे पर आये ये स्पॉट्स समय के साथ-साथ डार्क हो सकते हैं या सूर्य की रोशनी में भी ज्यादा डार्क नजर आ सकते हैं। 
    • टेक्सचर (Texture)- स्किन पर एज स्पॉट्स होने पर प्रायः उभार जैसी संरचना नहीं होती है और ना ही दर्द जैसी कोई भी समस्या होती है। हालांकि तेज धूप में बाहर निकलने पर आप एज स्पॉट्स को आसानी से देख सकती हैं।  
    • साइज (Size)- चेहरे पर होने वाली यह समस्या बहुत छोटी-छोटी होती है। 
    • ग्रुपिंग (Grouping)- चेहरे पर नजर आने वाले एज स्पॉट्स एकसाथ कई होते हैं या फिर एक-एक भी हो सकते हैं। एकसाथ कई स्पॉट्स होने पर इसे आसानी से नोटिस किया जा सकता है। 
    • शेप (Shape)- एज स्पॉट्स राउंड या ओवल शेप में हो सकते हैं। 

    इन ऊपर बताये गए चेहरे पर एज स्पॉट्स के लक्षण निम्नलिखित बॉडी ऑर्गन्स पर नजर आ सकते हैं जैसे: 

    • चेहरे (Face) पर। 
    • हाथ (Hands) के पिछले हिस्से पर। 
    • कंधों (Shoulders) पर। 
    • पीठ (Back) पर। 
    • बाजुओं (Arms) पर। 
    • पैर (Feet) के ऊपरी हिस्सों पर। 

    ये हैं त्वचा पर एज स्पॉट्स के लक्षण। अब अगर ऐसी परेशानी नजर आने लगे जो पेनलेस है, लेकिन त्वचा की डल बनाने में अपना खास योगदान दे रही है तो डॉक्टर से कंसल्ट करना चाहिए। 

    और पढ़ें : Purpura: परप्यूरा क्या है? जानिए परप्यूरा के कारण, लक्षण और इलाज!

    एज स्पॉट्स का निदान कैसे किया जाता है? (Diagnosis of Age Spots)

    त्वचा पर एज स्पॉट्स की समस्या दूर करने के लिए सबसे पहले स्पॉट्स को बारीकी से मॉनिटर करते हैं। इस दौरान डर्मेटोस्कोप (Dermatoscope) की मदद ली जा सकती है। इसके साथ डॉक्टर नॉर्मल स्किन स्पॉट फ्री स्किन को भी मॉनिटर करते हैं। इस दौरान ठीक तरह स्किन एज स्पॉट्स को समझे में कठिनाई होती है, तो ऐसी स्थिति में स्किन बायोप्सी (Skin biopsy) की जा सकती है। 

    स्किन स्पॉट्स को समझने के बाद ही इसका इलाज शुरू किया जाता है। 

    और पढ़ें : Natural Ways To Increase Glutathione: जानिए ग्लूटाथियोन के लिए नैचुरल तरीका और इसके फायदे!

    एज स्पॉट्स का इलाज कैसे किया जाता है? (Treatment for Age Spots)

    स्क्रिन पर एज स्पॉट्स का इलाज निम्नलिखित तरहों से किया जा सकता है। जैसे:  

    एज स्पॉट्स के लिए प्रिस्क्राइब की जाने वाली ऑइंटमेंट- 

    • रेटिनॉइड (Retinoids) जैसे ट्रिटिनॉइन (Tretinoin)
    • कोर्टीसोन (Cortisone)
    • हाइड्रोक्विनोन (Hydroquinone)

    इन प्रिस्क्राइब्ड दवाओं के अलावा निम्नलिखित तरहों से भी इलाज किया जा सकता है। जैसे: 

    • क्रायोथेरिपी (Cryotherapy)- एज स्पॉट्स या लिवर स्पॉट्स को हटाने के लिए क्रायोथेरिपी की मदद ली जा सकती है। इस थेरिपी के दौरान लिक्विड नाइट्रोजन (Liquid nitrogen) की मदद ली जा सकती है। 
    • लेजर सर्जरी (Laser surgery या इंटेंस पल्स्ड लाइट थेरिपी (Intense pulsed light therapy)- हाई इंटेंसिटी बीम (High-intensity beams) की सहायता से चेहरे पर आये धब्बे को दूर किया जा सकता है। 
    • माइक्रोडर्मबरसन (Microdermabrasion)- माइक्रोडर्मबरसन से स्पॉट्स को दूर किया जाता है। 
    • केमिकल पील (Chemical peel)- केमिकल सोल्युशन की मदद से फेस के स्पॉट्स को कम किया जाता है।

    इन अलग-अलग तरीकों से स्क्रिन पर एज स्पॉट्स का इलाज किया जा सकता है। 

    और पढ़ें : Vitiligo On Black Skin: काली त्वचा पर विटिलिगो की समस्या क्या है? जानते विटिलिगो यानी सफेद दाग से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी!

    एज स्पॉट्स के लिए घरेलू उपाय क्या किये जा सकते हैं? (Home remedies for Age Spots)

    स्किन पर एज स्पॉट्स के लिए निम्नलिखित घरेलू उपाय किये जा सकते हैं। जैसे:

    •  एलोवेरा जेल (Aloe Vera gel)- चेहरे पर होने वाले एज स्पॉट्स को दूर करने के लिए एलोवेरा जेल का इस्तेमाल किया जा सकता है।   
    • रेड अनियन (Red onion)- चेहरे पर लाल प्याज के इस्तेमाल से दाग-धब्बों को दूर किया जा सकता है। 
    • आर्किड एक्स्ट्रैक्ट (Orchid extract)- चेहरे पर हुए दाग-धब्बों को दूर करने के लिए आर्किड एक्स्ट्रैक्ट का इस्तेमाल किया जा सकता है। आर्किड एक्स्ट्रैक्ट का इस्तेमाल स्किन केयर प्रॉडक्ट्स में भी इस्तेमाल किया जाता है। 

    इन अलग-अलग विकल्पों से एज स्पॉट्स की समस्या को दूर किया जा सकता है।

    और पढ़ें : Hard Lump Under The Skin: त्वचा के नीचे कठोर गांठ की समस्या है? जानिए इससे जुड़ी महत्वपूर्ण बातें।

    एज स्पॉट्स कैंसरस भी हो सकते हैं? (Age Spots Cancerous)

    एज स्पॉट्स की समस्या कैंसरस नहीं होती है, लेकिन अगर यह चेहरे पर हो जो सीधे सूर्य की रोशनी के संपर्क में आने के कारण हो सकती है। इसलिए अगर एज स्पॉट्स की समस्या हुई है तो डॉक्टर से कंसल्टेशन करें।

    हमें उम्मीद है कि इस आर्टिकल में शेयर की गई जानकारी एज स्पॉट्स (Age Spots) से जुड़ी जानकारी आपके लिए लाभकारी होंगी। यह तकलीफ सामान्य हो सकती है, इसलिए तकलीफ सामान्य है। इसका इलाज घरेलू उपायों से दूर किया जा सकता है, लेकिन अगर स्थिति गंभीर है, तो ऐसे में डॉक्टर से जल्द से जल्द कंसल्ट करें। डॉक्टर बीमरी की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए मेडिसिन प्रिस्क्राइब कर सकते हैं। स्किन प्रॉब्लेम (Skin problem) से जुड़ी किसी भी जानकारी के लिए आप हैलो स्वास्थ्य के त्वचा संबंधी समस्याओं पर क्लीक करें।

    आयुर्वेदिक ब्यूटी रेमेडीज के बारे में जानें संपूर्ण जानकारी नीचे दिए इस वीडियो लिंक को क्लिक कर। आयुर्वेदिक ब्यूटी एक्सपर्ट पूजा नागदेव खास जानकारी साझा कर रहीं हैं आयुर्वेदिक ब्यूटी रेमेडीज की, जिससे आप आसानी से अपना सकती हैं और चेहरे पर एक्ने के दाने या अन्य दाग-धब्बों को दूर करने के उपाय।

    डिस्क्लेमर

    हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।

    के द्वारा मेडिकली रिव्यूड

    डॉ. प्रणाली पाटील

    फार्मेसी · Hello Swasthya


    Nidhi Sinha द्वारा लिखित · अपडेटेड 06/06/2022

    advertisement iconadvertisement

    Was this article helpful?

    advertisement iconadvertisement
    advertisement iconadvertisement