आजकल के प्रदूषण भरे वातावरण के कारण पिंपल्स, एक्ने, एलर्जी की समस्या आम हो गई है। लगभग हर लड़का या लड़की इस समस्या से परेशान हैं, क्योंकि यही एक्ने और पिंपल्स बाद में चेहरे के दाग धब्बे का कारण बन जाते हैं। लड़का हो या लड़की बेदाग त्वचा ही सबकी पसंद होती है, क्योंकि सौन्दर्यता की कसौटी दाग-धब्बा रहित गोरा निखरा चेहरा होता है। लगभग 80 प्रतिशत महिलाएं चेहरे के दाग धब्बे की समस्या से परेशान रहती हैं। आज हम जानेगें की चेहरे के दाग-धब्बे होने के पीछे क्या कारण हैं और किन घरेलू उपायों के द्वारा उपचार कैसे किया जा सकता है।