विटिलिगो एक ऑटोइम्यून स्थिति है। विटिलगो को साधारण भाषा में सफेद दाग कहा जाता है। आपने अक्सर कहीं आते-जाते या अपने आस-पास कुछ लोगों को देखा होगा। जिनके शरीर का कुछ हिस्सा या पूरा शरीर पूरी तरह से सफेद हो जाता है। दरअसल यह तब होता है जब त्वचा के रंगद्रव्य (MELANIN) का उत्पादन करने वाली यानि त्वचा का रंग बनाए रखने वाली कोशिकाएं प्रभावित होती है या नष्ट हो जाती है। जिसके परिणामस्वरूप त्वचा पर सफेद पैच होने लगते हैं। विटिलिगो की समस्या वाले लोगों का यह सवाल होता है, कि क्या वो इसका इलाज कर सकते है? आपको बता दें, विटिलिगो वाले ज्यादातर लोगों को इसके होने का कारण भी ज्ञात नहीं होता है।आमतौर पर इसका उपचार स्वंय करना कठीन है लेकिन स्थिति और न बिगड़े इस कारण इसके लिए अलग डायट प्लान दिया जाता है। तो आज इस आर्टिकल में हम जानेंगे की सफेद दाग (विटिलिगो) वाले रोगियों के लिए डायट प्लान क्या है।