4. प्रेग्नेंसी के दौरान मुंहासे का इलाज प्रोबायोटिक्स का सेवन
टॉपिकल प्रोबायोटिक्स क्रीम, सीरम और स्प्रे के रूप में आते हैं। यह हेल्दी स्किन के लिए जरूरी माइक्रोबायोम को बनाए रखने के लिए डिजाइन किए गए हैं। प्रोबायोटिक्स बुरे बैक्टीरिया को कम करते हुए अच्छे जीवाणुओं की संख्या बढ़ाने में मदद करते हैं। इस प्रकार यह आपके त्वचा के छिद्रों को साफ करने में मदद करता है। यदि प्रेग्नेंसी के दौरान मुंहासे हो जाएं तो आप या तो प्रोबायोटिक्स के एक कैप्सूल को नारियल के तेल इस्तेमाल कर सकती हैं या सीधे अपने चेहरे पर प्राकृतिक रूप से फर्मेन्टेड योगर्ट (दही) का उपयोग कर सकती हैं।
5. नारियल का तेल
नारियल के तेल में ऐसे गुण होते हैं जो बैक्टीरिया और फंगल संक्रमण को रोकते हैं। नारियल तेल त्वचा द्वारा आसानी से अवशोषित किया जाता है। आप अपने मॉश्चराइजर के बदले रात में सोते समय नारियल तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। कोकोनट ऑयल प्रेग्नेंसी के दौरान मुंहासे पर असर करता है। यह स्किन के लिए बेहद लाभदायक होता है।
[mc4wp_form id=”183492″]
नींबू के रस में विटामिन सी और एंटीसेप्टिक गुण भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। नींबू का रस चेहरे के मुंहासे से प्रभावित क्षेत्रों पर लगाया जा सकता है। आप इसे इस्तेमाल से पहले पानी के साथ मिलाकर पतला कर सकते हैं। नींबू रस गर्भावस्था के दौरान होने वाले पिंपल्स से राहत देगा।
और पढ़ें: डिलिवरी के वक्त दाई (Doula) के रहने से होते हैं 7 फायदे
एलोवेरा में कई औषधीय गुण होते हैं और इसका इस्तेमाल कॉस्मेटिक उत्पादों में भी किया जाता है। एलोवेरा जेल खुजली वाली त्वचा के लिए एक कूलैंट के रूप में कार्य करता है जो मुंहासे से आराम देता भी है और त्वचा को नमी देकर हाइड्रेशन प्रदान करता है।
हल्दी घर पर प्रेग्नेंसी के दौरान मुंहासे के उपचार के लिए सबसे सरल, सबसे पुराना और भरोसेमंद नुस्खा है। एक चुटकी हल्दी में गुलाब जल डालें और अपने पिंपल्स पर लगाएं। थोड़ी देर सूखने के बाद चेहरा धो लें।
गर्भावस्था के शुरुआती महीनों में मुंहासे होना आम है। शुरूआती प्रेग्नेंसी के दौरान मुंहासे आमतौर पर एंड्रोजन के स्तर (मेल सेक्स हॉर्मोन) में वृद्धि के कारण होते हैं। यह तेल बनाने वाली ग्रंथियों का कारण बनता है। यह तैलीय सीबम त्वचा के छिद्रों को अवरुद्ध कर सकता है और संक्रमण, सूजन, और निशान आदि को जन्म दे सकता है। जिसके कारण प्रेग्नेंसी के दौरान मुंहासे आदि की समस्या होती है। अगर ये मुंहासे चेहरे पर बहुत अधिक फैलने लगे या जलन महसूस हो तो डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
और पढ़ें: 6 मंथ प्रेग्नेंसी डाइट चार्ट : इस दौरान क्या खाएं और क्या नहीं?
एक चम्मच रॉ और अनफिल्टर्ड एप्पल साइडर विनेगर लें और उसमें तीन चम्मच पानी (distilled water) मिलाएं। यह टोनर का काम करेगा। (जब आप पानी में से खनिज और रसायन निकाल देते हैं, तब आप डिस्टिल्ड वॉटर बनाते हैं।) इसमें नैचुरल एंजाइम्स और अल्फा हाइड्रॉक्सी एसिड पाए जाते हैं। रूई को इस मिक्चर में डुबोए और स्किन पर अप्लाई करें। ये चहरे के ऑइल को सोखने का काम करेगा। एप्पल साइडर विनेगर का डिसटिल्ड वॉटर में अच्छी तरह मिलना जरूरी है। इसके लिए नॉर्मल पानी का यूज न करें। अगर इसे लगाने से ड्राइनेस ज्यादा होती है तो इस उपाय को न अपनाएं। अनडायल्यूट विनेगर को चेहरे पर न लगाएं यह स्किन के जलने का कारण बन सकता है।
हम उम्मीद करते हैं कि प्रेग्नेंसी के दौरान मुंहासे क्यों होते हैं और इनका उपचार कैसे किया जा सकता है विषय पर आधारित यह आर्टिकल आपके लिए उपयोगी साबित होगा। प्रेग्नेंसी के दौरान और भी स्किन प्रॉब्लम्स होती हैं जिनमें स्किन टैग, झाइयां, स्ट्रेच मार्क और खुजली शामिल है। इन स्किन प्रॉब्लम्स की वजह से घबराने की जरूरत नहीं है। ये गर्भावस्था के बाद अपने आप ठीक हो जाती हैं। अगर आप प्रेग्नेंसी के दौरान मुंहासे से परेशान हैं तो ऊपर बताएं गए घरेलू उपचार अपना सकती हैं। किसी प्रकार की शंका होने पर डॉक्टर से संपर्क करें।