backup og meta

नींबू पानी से दिन की शुरुआत करती हैं मलाइका अरोड़ा, जानिए उनके फिटनेस सीक्रेट

नींबू पानी से दिन की शुरुआत करती हैं मलाइका अरोड़ा, जानिए उनके फिटनेस सीक्रेट

मलाइका अरोड़ा बॉलीवुड की फिट सेलिब्रिटीज में से एक हैं। उन्हें देखकर कोई भी उनकी उम्र का अंदाजा नहीं लगा सकता है। एक बच्चा होने के बावजूद भी वह बेहद फिट नजर आती हैं। मलाइका अरोड़ा अक्सर अपने वर्कआउट की तस्वीरें सोशल मीडिया और अपने फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। मलाइका अरोड़ा अपनी फिटनेस के लिए बहुत मुश्किल एक्सरसाइज करने से भी पीछे नहीं हटतीं। वो पिलाटे, योग और अन्य एक्सरसाइज बहुत आराम से करती हैं। एक बार उन्होंने अपने पिलाटे एक्सरसाइज की तस्वीरें भी शेयर की थी। इस तस्वीर को देख कर आप भी मलाइका अरोड़ा के फिटनेस सीक्रेट जानने के लिए उतावले हो जाएंगे। इसिए आपके लिए आज हम मलाइका अरोड़ा के कुछ फिटनेस सीक्रेट भी शेयर करने जा रहे हैं।

आपको बता दें कि मलाइका अरोड़ा पिलाटे भी करती हैं। पिलाटे वो एक्सरसाइज है, जिससे शरीर की स्ट्रेंथ, लचीलापन, पॉश्चर के साथ ही दिमागी स्वास्थ्य भी सुधरता है। इस तस्वीर के माध्यम से आप मलाइका अरोड़ा के शरीर के लचीलेपन को साफ देख सकते हैं।

malaika 1

मलाइका अरोड़ा की ट्रेनर नम्रता पुरोहित हैं, जो उनसे कड़ी मेहनत करवाती हैं, ताकि मलाइका फिट और अच्छा फिगर पा सकें। मलाइका की इस तस्वीर में आप साफ देख सकते हैं कि इसमें वो अपने शरीर का भार अपनी बाजुओं पर हैं और वो हैंडलबार के माध्यम से लटक रही हैं। इसमें मलाइका बार-बार अपनी स्थिति बदल रही है, जिसके लिए बहुत अधिक स्ट्रेंथ और एकाग्रता चाहिए। इन तस्वीरों से मलाइका की मांसपेशियों की मजबूती का पता चल रहा है।

और पढ़ें : फिटनेस के लिए आलिया भट्ट ने शुरू किया ‘एरियल पिलाटे’

मलाइका अरोड़ा के फिटनेस सीक्रेट्स

मलाइका अरोड़ा की यह बेहतरीन फिगर उनकी कड़ी मेहनत, डायट प्लान, अनुशासित जीवन का नतीजा है। अपनी डायट और एक्सरसाइज से वो अपनी फिगर को ऐसे ही बनाए रखने में सफल हुई हैं। ऐसा कोई दिन नहीं होता जब मलाइका जिम न जाएं या कोई शारीरिक गतिविधि न करें। मलाइका का फिटनेस फॉर्मूला है कार्डियो, वेट ट्रेनिंग, डांस और योग। उन्होंने अपने शरीर को सुडौल बनाने के लिए योग, जिम, संतुलित खाना और अनुशासित जीवन का सहारा लिया है। जानिए मलाइका अरोड़ा के फिटनेस सीक्रेट्स।

और पढ़ें : जानिए इतने फिट कैसे हैं अक्षय कुमार, ये हैं उनके फिटनेस सीक्रेट

मलाइका अरोड़ा का वर्कआउट प्लान क्या है?

मलाइका अरोड़ा इस तरह से व्यायाम करती है:

  • मलाइका अरोड़ा अपने दिन की शुरुआत 20 मिनट कार्डियो से करती है। कार्डियो एक्सरसाइज शरीर का मेटाबोलिज्म बढ़ाता है। इसके अलावा फैट और वजन कम करने में भी कार्डियो बहुत सहायक है। वह अपना कार्डियो सेशन कभी भी नहीं मिस करती हैं।
  • मलाइका अरोड़ा योग और पिलाटे की बहुत बड़ी प्रशंसक है। वो योग और पिलाटे सप्ताह में तीन दिन 30 से 60 मिनट तक करती है। मलाइका अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर पिलाटे करते हुए वीडियो और तस्वीरें भी शेयर करती हैं। 
  • एरियल योग करना भी उन्हें बहुत पसंद है। उन्हें लगता है कि शारीरिक और मानसिक आराम के लिए एरियल योग बेहतरीन ऑप्शन में से एक है।
  • मलाइका अरोड़ा वेट लिफ्टिंग हफ्ते में तीन दिन आधे घंटे के लिए करती हैं।
  • मलाइका किक बॉक्सिंग, एरोबिक्स और हिप हॉप भी करती हैं।
  • स्विमिंग करना भी उन्हें बहुत पसंद है
  • डांस जैसे भरतनाट्यम, जैज, बैले, रशियन बैले आदि करना भी मलाइका को बेहद पसंद है।

और पढ़ें : कार्डियो एक्सरसाइज से रखें अपने हार्ट को हेल्दी, और भी हैं कई फायदे

मलाइका अरोड़ा का सीक्रेट डायट प्लान

यह तो हम सभी जानते हैं कि मलाइका अरोड़ा अपने डायट प्लान, फिटनेस प्लान और योग से खुद को स्लिम और फिट रखती हैं। मलाइका सब कुछ खाती हैं, लेकिन संतुलित मात्रा में। वो कभी भी डायटिंग नहीं करतीं।

  • Hoture को दिए इंटरव्यू में मलाइका ने बताया था कि उनका दिन गुनगुने पानी और नींबू और शहद से शुरू होता है। यही नहीं, वो सुबह उठते ही एक लीटर पानी पीती हैं। वो अपनी डायट में नट्स भी लेती हैं।
  • नाश्ते में मलाइका अरोड़ा फलों के साथ इडली या उपमा या पोहा आदि लेती हैं। 
  • दोपहर को चावल, चिकन, स्प्राउट्स और दो चपातियां लेना पसंद करती हैं।
  • रात के खाने में वो उबली हुई सब्जियों और सलाद के साथ सूप पीती हैं।
  • मलाइका घर का बना खाना ही खाती है। इसके साथ ही वो पूरे दिन में बहुत सा पानी पीती हैं।

और पढ़ें : तो इस तरह खुद को फिट रखते हैं सलमान खान, जानिए उनका फिटनेस सीक्रेट

फैंस के लिए राय 

  • मलाइका अपने फैंस को यही सलाह देती हैं कि वो जितना हो सके उतना अधिक पानी पिएं। इसके साथ ही नारियल पानी, जूस, स्मूदीज आदि को भी डायट में शामिल करें। वो कभी भी जंक फूड या शरीर को नुकसान पहुंचने वाली चीजों का सेवन नहीं करती। वो हमेशा अच्छा खाना खाती हैं, लेकिन डायटिंग नहीं करती।
  • मलाइका के अनुसार, खाने पीने में सावधानी बरतना बहुत जरूरी है। वो जंक फूड की जगह घर का बना खाना खाना ही पसंद करती हैं। इसके साथ ही, वो अपने खाने और इसके समय को लेकर भी बहुत सावधान रहती हैं। अपने रात का खाना मलाइका 7:30 बजे तक खा लेती हैं।

मलाइका अरोड़ा के फिटनेस टिप्स

  • सुस्त न रहें, रोजाना व्यायाम कर खुद को एक्टिव रखें।
  • मुस्कुराना न भूलें।
  • तला हुआ, अधिक नमक या तेल वाला खाना से दूरी बनाकर रखें। 
  • रात को जल्दी यानी कि 8 बजे से पहले खाना खा लें।
  • रात को डायट में कार्बोहायड्रेट बिल्कुल न लें।
  • सुबह का नाश्ता भारी और रात का खाना हल्का होना चाहिए।
  • शरीर के लिए पूरा आराम करना भी महत्वपूर्ण है।
  • ताजे और मौसमी फल अवश्य खाएं।

मलाइका अरोड़ा के अनुसार, हमारी चिंता और तनाव हमारे वजन के बढ़ने का मुख्य कारण हैं। चिंता से शरीर का कोर्टिसोल लेवल बढ़ता है जिससे भूख लगती है और हम अधिक जंक फूड या अतिरिक्त खाते हैं। इससे बचने के लिए तनाव से दूर रहें और जितना हो सके मुस्कुराएं। बस यही मलाइका अरोड़ा का फिटनेस सीक्रेट है।

इस लेख में हमने मलाइका अरोड़ा के फिटनेस सिक्रेट्स के बारे में बताया है। यदि आपको इससे जुड़ी अन्य कोई जानकारी चाहिए तो आप कमेंट सेक्शन में पूछ सकते हैं। हम आशा करते हैं आपको हमारा यह लेख पसंद आया होगा। यदि आप भी मलाइका के फिटनेस सीक्रेट्स को फॉलो करने जा रहे हैं तो किसी एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें। किसी भी एक्सरसाइज को शुरू करने व डायट में बदलाव करने से पहले एक बार एक्सपर्ट की राय जरूर लेनी चाहिए क्योंकि वो आपके स्वास्थ्य के हिसाब से आपको इसके फायदों और दुष्परिणामों के बारे में बताएंगे।

[embed-health-tool-bmi]

डिस्क्लेमर

हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।

Accessed on Aug 30, 2019

Physical Activity – https://www.cdc.gov/physicalactivity/index.html

Exercise  – https://www.healthdirect.gov.au/exercise-and-mental-health

Training at the Gym, https://www.ncbi.nlm.nih.gov/pmc/articles/PMC4873055/

The importance of stretching – https://www.health.harvard.edu/staying-healthy/the-importance-of-stretching

Physical Activity   https://www.who.int/news-room/fact-sheets/detail/physical-activity#:~:text=Physical%20activity%20refers%20to%20all,intensity%20physical%20activity%20improve%20health.

Current Version

24/12/2021

Anu sharma द्वारा लिखित

के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. हेमाक्षी जत्तानी

Updated by: Bhawana Awasthi


संबंधित पोस्ट

दीपिका से लेकर बिपाशा तक, जानिए बॉलीवुड सेलेब्स के फिटनेस टिप्स

फिटनेस के लिए कुछ ऐसा करती हैं जैकलीन फर्नांडीस, जानिए उनके सीक्रेट्स


के द्वारा मेडिकली रिव्यूड

डॉ. हेमाक्षी जत्तानी

डेंटिस्ट्री · Consultant Orthodontist


Anu sharma द्वारा लिखित · अपडेटेड 24/12/2021

ad iconadvertisement

Was this article helpful?

ad iconadvertisement
ad iconadvertisement